BJP ने HSVP ऑफिस के दलाल को पार्षद टिकट दी:पानीपत कार्यालय में एंट्री पर लगी थी रोक; जिलाध्यक्ष बोले- उनका हक बनता है

BJP ने HSVP ऑफिस के दलाल को पार्षद टिकट दी:पानीपत कार्यालय में एंट्री पर लगी थी रोक; जिलाध्यक्ष बोले- उनका हक बनता है

हरियाणा के पानीपत में भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को पार्षद का टिकट दिया है, जिसका नाम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ऑफिस की दलालों की लिस्ट में शामिल है। भाजपा ने रॉकी गहलोत को वार्ड नंबर 22 से पार्षद पद का उम्मीदवार बनाया है। साल 2023 में रॉकी की HSVP ऑफिस में एंट्री पर रोक लगाई गई थी। इसे लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्‌ट से बात की गई ताे उन्होंने कहा- ‘रॉकी गहलोत पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। टिकट पाना उनका हक है।’ नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने पानीपत में 16 फरवरी को सभी 26 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट की खास बात यह भी है कि इसमें अधिकांश चेहरे नए हैं। पुराने दिग्गजों के टिकट काटे गए। उनकी जगह बिल्कुल ऐसे नामों पर मुहर लगाई गई, जिनमें से अधिकांश को सर्च करना पड़ा कि आखिर ये कौन हैं? उम्मीदवारों की डिटेल खंगाली गई तो रॉकी का नाम सामने आया। 2023 में हुए नो एंट्री के आदेश
HSVP के डायरेक्टर के आदेश पर पानीपत के जिला नगर योजनाकार (DTP) ने 22 नवंबर 2023 को एक लेटर जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि सनौली रोड निवासी रॉकी और अटावला गांव निवासी रविंद्र की ऑफिस में एंट्री पर रोक लगाई जाती है। ये दोनों ऑफिस में नहीं घुस सकते। साथ ही कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए कि दोनों व्यक्तियों से बात नहीं करनी है और किसी तरह का संपर्क नहीं रखना है। अगर कोई कर्मचारी इन लोगों से संपर्क रखता पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी सेवादार के रूप में काम करते थे दोनों
रॉकी और रविंद्र ऑफिस में कच्चे सेवादार के तौर पर काम करते थे। विभाग को शिकायत मिली थी कि दोनों गलत कामों में शामिल हैं। इसके बाद 2019-2020 में दोनों को पद से हटा दिया गया था। जिलाध्यक्ष बोले- आरोप लगाने से दोष साबित नहीं होता
इस बारे में पानीपत भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्‌ट ने कहा कि मामला 2 साल पुराना है। किसी पर आरोप लगाने से दोष साबित नहीं होता है। 2 साल बाद भी विभाग ये साबित नहीं कर पाया कि उनके लगाए आरोप सही थे। इसके अलावा टिकट देने का फैसला संगठन द्वारा गठित की गई टीम लेती है। जिनके पास हर प्रत्याशी की पूरी कुंडली होती है। रॉकी, पार्टी के बहुत सक्रिय कार्यकर्ता हैं। टिकट पाने का उनका हक बनता है। मंत्री की खिलाफत करने वाले को भी टिकट
इसके अलावा, विधानसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण सीट पर कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा की खिलाफत करने पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग की पत्नी रजनी गर्ग को भी टिकट दिया है। भाजपा ने रजनी को वार्ड 17 से मैदान में उतारा है। सुरेंद्र गर्ग ने मंत्री के सामने पार्टी के बागी निर्दलीय उम्मीदवार विजय जैन का खुलकर समर्थन किया था। सुरेंद्र ने सार्वजनिक तौर पर विजय जैन की चुनावी बागडोर संभाली। यहां तक कि मंत्री की सरेआम खिलाफत की थी। ***************** ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा मेयर चुनाव में BJP-कांग्रेस के 13 करोड़पति कैंडिडेट:38 करोड़ वाले कांग्रेस के दीवान सबसे अमीर, भाजपा के रामअवतार पर संपत्ति से ज्यादा कर्ज हरियाणा के 9 नगर निगमों में हो रहे चुनाव में 13 करोड़पति मेयर उम्मीदवार हैं। इनमें सबसे अमीर सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान हैं। जिनकी संपत्ति 38 करोड़ है। दूसरे नंबर पर मानेसर से भाजपा के सुंदर लाल हैं, जिनके पास 9.82 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर 6.51 करोड़ की संपत्ति वाले करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज वधवा हैं। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा के पानीपत में भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को पार्षद का टिकट दिया है, जिसका नाम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ऑफिस की दलालों की लिस्ट में शामिल है। भाजपा ने रॉकी गहलोत को वार्ड नंबर 22 से पार्षद पद का उम्मीदवार बनाया है। साल 2023 में रॉकी की HSVP ऑफिस में एंट्री पर रोक लगाई गई थी। इसे लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्‌ट से बात की गई ताे उन्होंने कहा- ‘रॉकी गहलोत पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। टिकट पाना उनका हक है।’ नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने पानीपत में 16 फरवरी को सभी 26 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट की खास बात यह भी है कि इसमें अधिकांश चेहरे नए हैं। पुराने दिग्गजों के टिकट काटे गए। उनकी जगह बिल्कुल ऐसे नामों पर मुहर लगाई गई, जिनमें से अधिकांश को सर्च करना पड़ा कि आखिर ये कौन हैं? उम्मीदवारों की डिटेल खंगाली गई तो रॉकी का नाम सामने आया। 2023 में हुए नो एंट्री के आदेश
HSVP के डायरेक्टर के आदेश पर पानीपत के जिला नगर योजनाकार (DTP) ने 22 नवंबर 2023 को एक लेटर जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि सनौली रोड निवासी रॉकी और अटावला गांव निवासी रविंद्र की ऑफिस में एंट्री पर रोक लगाई जाती है। ये दोनों ऑफिस में नहीं घुस सकते। साथ ही कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए कि दोनों व्यक्तियों से बात नहीं करनी है और किसी तरह का संपर्क नहीं रखना है। अगर कोई कर्मचारी इन लोगों से संपर्क रखता पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी सेवादार के रूप में काम करते थे दोनों
रॉकी और रविंद्र ऑफिस में कच्चे सेवादार के तौर पर काम करते थे। विभाग को शिकायत मिली थी कि दोनों गलत कामों में शामिल हैं। इसके बाद 2019-2020 में दोनों को पद से हटा दिया गया था। जिलाध्यक्ष बोले- आरोप लगाने से दोष साबित नहीं होता
इस बारे में पानीपत भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्‌ट ने कहा कि मामला 2 साल पुराना है। किसी पर आरोप लगाने से दोष साबित नहीं होता है। 2 साल बाद भी विभाग ये साबित नहीं कर पाया कि उनके लगाए आरोप सही थे। इसके अलावा टिकट देने का फैसला संगठन द्वारा गठित की गई टीम लेती है। जिनके पास हर प्रत्याशी की पूरी कुंडली होती है। रॉकी, पार्टी के बहुत सक्रिय कार्यकर्ता हैं। टिकट पाने का उनका हक बनता है। मंत्री की खिलाफत करने वाले को भी टिकट
इसके अलावा, विधानसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण सीट पर कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा की खिलाफत करने पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग की पत्नी रजनी गर्ग को भी टिकट दिया है। भाजपा ने रजनी को वार्ड 17 से मैदान में उतारा है। सुरेंद्र गर्ग ने मंत्री के सामने पार्टी के बागी निर्दलीय उम्मीदवार विजय जैन का खुलकर समर्थन किया था। सुरेंद्र ने सार्वजनिक तौर पर विजय जैन की चुनावी बागडोर संभाली। यहां तक कि मंत्री की सरेआम खिलाफत की थी। ***************** ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा मेयर चुनाव में BJP-कांग्रेस के 13 करोड़पति कैंडिडेट:38 करोड़ वाले कांग्रेस के दीवान सबसे अमीर, भाजपा के रामअवतार पर संपत्ति से ज्यादा कर्ज हरियाणा के 9 नगर निगमों में हो रहे चुनाव में 13 करोड़पति मेयर उम्मीदवार हैं। इनमें सबसे अमीर सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान हैं। जिनकी संपत्ति 38 करोड़ है। दूसरे नंबर पर मानेसर से भाजपा के सुंदर लाल हैं, जिनके पास 9.82 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर 6.51 करोड़ की संपत्ति वाले करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज वधवा हैं। पढ़ें पूरी खबर   हरियाणा | दैनिक भास्कर