BSc स्टूडेंट की आंखों में स्प्रे किया…कपड़े फाड़े:झांसी पैरामेडिकल कॉलेज कैंपस में 2 लड़कों ने बेहोश होने पर जबरदस्ती की

झांसी के पैरामेडिकल कॉलेज में शनिवार को दिनदहाड़े बीएससी छात्रा के साथ रेप का प्रयास हुआ। गर्ल्स हॉस्टल के पीछे 2 युवकों ने छात्रा की आंखों में मिर्ची का स्प्रे डाल दिया। फिर रेप का प्रयास किया। इससे छात्रा बेहोश हो गई। जब होश में आई, तो कपड़े अस्त-व्यस्त और फटे हुए थे। छात्रा ने अपने रूम मेट को इस बारे में बताया। पुलिस को जानकारी भेजी गई। एसपी सिटी, ट्रेनी आईपीएस, सीओ सिटी समेत दो थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। HOD से छुट्‌टी लेने जा रही थी छात्रा
21 साल की पीड़िता फरुखाबाद की रहने वाली है। वह झांसी के पैरामेडिकल कॉलेज में बीएससी रेडियोलॉजी में सेकेंड ईयर की छात्रा है। वह कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। उसके क्लासमेट ने बताया- छात्रा की तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही है, इसलिए उसे अपने घर जाना था। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह एचओडी से छुट्‌टी लेने जा रही थी। जब वह हॉस्टल के पीछे वाले रास्ते पर करीब 150 दूर पहुंची तो वहां सुनसान था। उसने बताया कि पीछे से दो युवक आए और आंखों पर स्प्रे डाल दिया। वह उन्हें देख नहीं सकी। इसके बाद वो लोग जोर जबरदस्ती करने लगे। छात्रा ने कुछ देर तक विरोध किया, आंखों में तेज जलन और दर्द हो रहा था। इसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आया तो कपड़े फटे हुए थे
क्लासमेट ने आगे बताया कि कुछ देर बाद छात्रा को होश आया तो पूरे कपड़े अस्त व्यस्त थे और फटे हुए थे। किसी तरह छात्रा एचओडी के पास पहुंची तो वे क्लास में थे। इस दौरान छात्रा ने वार्डन को जानकारी दी। मगर वार्डन ने कोई एक्शन नहीं लिया और कहा कि परिजनों को बुलाओ और घर चले जाओ। इस दौरान छात्रा दोबारा बेहोश हो गई। तब साथी उसे मेडिकल कॉलेज ले गया। तबीयत ठीक होने पर छात्रा को वापस हॉस्टल लाए। तब उसने अपने जूनियर और सीनियर छात्राओं को मामले की जानकारी दी। सुरक्षा इंचार्ज और डायरेक्टर ने नहीं सुनी छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में घटना की जानकारी देते हुए छात्रा रोने लगी। तब सुरक्षा इंचार्ज को जानकारी दी। मगर उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद डायरेक्टर को फोन कर बताया। मगर, वे छात्रा को ही मेडिकल कॉलेज आने की बात कहने लगे। विरोध करने पर स्टाफ को भेजने की बात कही, मगर कोई नहीं गया। इससे छात्रों में रोष है। शाम करीब 5 बजे छात्रों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद नवाबाद थाना पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। केस दर्ज करके मेडिकल जांच करा रहे हैं
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा- पैरामेडिकल कॉलेज की छात्रा अपने हॉस्टल से प्रशासनिक भवन जा रही थी। युवकों ने पीछे से आकर आंखों में स्प्रे कर दिया। जब हटाने की कोशिश की तो आरोपियों ने धक्का दे दिया और कपड़े फाड़ दिए। केस दर्ज किया जा रहा है। छात्रा की मेडिकल जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। छात्रा को कॉलेज के प्रबंधन से भी नाराजगी है। आरोप बेबुनियान है, तुरंत पुलिस बुलाई पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अंशुल जैन बताया कि घटना के बाद लड़की अपने डिपार्टमेंट में रो रही थी, मगर घटना के बारे में नहीं बताया। तबीयत खराब होने पर उसे तुरंत एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से हॉस्टल लौटने के बाद स्प्रे करने की बात बताई। मुझे फोन लगाया तो मैंने स्टाफ को भेजा। पुलिस बुलाने के लिए कहा, तब तक पुलिस को बुला लिया गया। पीड़िता की पूरी मदद की गई। पीड़िता और उसके क्लासमेट के आरोप बेबुनियान है।
——————- ये खबर भी पढ़ें… JEE स्टूडेंट ने मोटिवेशन के लिए लिखा- ‘धैर्य रखो अदिति’, गोरखपुर में सुसाइड के बाद बड़े पापा ने रूम खोला तो स्लोगन देख रो पड़े टालमटोल भाड़ में जाए, जिम्मेदारी, खुद की देखभाल बहुमूल्य है लड़कियों… जैसे स्लोगन लिखकर हर वक्त अपने सामने रखने वाली अदिति अब इस दुनिया में नहीं है। उसे अपनी जिम्मेदारी का एहसास था। यह भलीभांति मालूम था कि उसके माता-पिता ने घर से इतनी दूर क्यों भेजा है? यही कारण था कि वह अपने मन को भटकने नहीं देना चाहती थी। पढ़िए पूरी खबर झांसी के पैरामेडिकल कॉलेज में शनिवार को दिनदहाड़े बीएससी छात्रा के साथ रेप का प्रयास हुआ। गर्ल्स हॉस्टल के पीछे 2 युवकों ने छात्रा की आंखों में मिर्ची का स्प्रे डाल दिया। फिर रेप का प्रयास किया। इससे छात्रा बेहोश हो गई। जब होश में आई, तो कपड़े अस्त-व्यस्त और फटे हुए थे। छात्रा ने अपने रूम मेट को इस बारे में बताया। पुलिस को जानकारी भेजी गई। एसपी सिटी, ट्रेनी आईपीएस, सीओ सिटी समेत दो थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। HOD से छुट्‌टी लेने जा रही थी छात्रा
21 साल की पीड़िता फरुखाबाद की रहने वाली है। वह झांसी के पैरामेडिकल कॉलेज में बीएससी रेडियोलॉजी में सेकेंड ईयर की छात्रा है। वह कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। उसके क्लासमेट ने बताया- छात्रा की तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही है, इसलिए उसे अपने घर जाना था। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह एचओडी से छुट्‌टी लेने जा रही थी। जब वह हॉस्टल के पीछे वाले रास्ते पर करीब 150 दूर पहुंची तो वहां सुनसान था। उसने बताया कि पीछे से दो युवक आए और आंखों पर स्प्रे डाल दिया। वह उन्हें देख नहीं सकी। इसके बाद वो लोग जोर जबरदस्ती करने लगे। छात्रा ने कुछ देर तक विरोध किया, आंखों में तेज जलन और दर्द हो रहा था। इसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आया तो कपड़े फटे हुए थे
क्लासमेट ने आगे बताया कि कुछ देर बाद छात्रा को होश आया तो पूरे कपड़े अस्त व्यस्त थे और फटे हुए थे। किसी तरह छात्रा एचओडी के पास पहुंची तो वे क्लास में थे। इस दौरान छात्रा ने वार्डन को जानकारी दी। मगर वार्डन ने कोई एक्शन नहीं लिया और कहा कि परिजनों को बुलाओ और घर चले जाओ। इस दौरान छात्रा दोबारा बेहोश हो गई। तब साथी उसे मेडिकल कॉलेज ले गया। तबीयत ठीक होने पर छात्रा को वापस हॉस्टल लाए। तब उसने अपने जूनियर और सीनियर छात्राओं को मामले की जानकारी दी। सुरक्षा इंचार्ज और डायरेक्टर ने नहीं सुनी छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में घटना की जानकारी देते हुए छात्रा रोने लगी। तब सुरक्षा इंचार्ज को जानकारी दी। मगर उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद डायरेक्टर को फोन कर बताया। मगर, वे छात्रा को ही मेडिकल कॉलेज आने की बात कहने लगे। विरोध करने पर स्टाफ को भेजने की बात कही, मगर कोई नहीं गया। इससे छात्रों में रोष है। शाम करीब 5 बजे छात्रों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद नवाबाद थाना पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। केस दर्ज करके मेडिकल जांच करा रहे हैं
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा- पैरामेडिकल कॉलेज की छात्रा अपने हॉस्टल से प्रशासनिक भवन जा रही थी। युवकों ने पीछे से आकर आंखों में स्प्रे कर दिया। जब हटाने की कोशिश की तो आरोपियों ने धक्का दे दिया और कपड़े फाड़ दिए। केस दर्ज किया जा रहा है। छात्रा की मेडिकल जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। छात्रा को कॉलेज के प्रबंधन से भी नाराजगी है। आरोप बेबुनियान है, तुरंत पुलिस बुलाई पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अंशुल जैन बताया कि घटना के बाद लड़की अपने डिपार्टमेंट में रो रही थी, मगर घटना के बारे में नहीं बताया। तबीयत खराब होने पर उसे तुरंत एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से हॉस्टल लौटने के बाद स्प्रे करने की बात बताई। मुझे फोन लगाया तो मैंने स्टाफ को भेजा। पुलिस बुलाने के लिए कहा, तब तक पुलिस को बुला लिया गया। पीड़िता की पूरी मदद की गई। पीड़िता और उसके क्लासमेट के आरोप बेबुनियान है।
——————- ये खबर भी पढ़ें… JEE स्टूडेंट ने मोटिवेशन के लिए लिखा- ‘धैर्य रखो अदिति’, गोरखपुर में सुसाइड के बाद बड़े पापा ने रूम खोला तो स्लोगन देख रो पड़े टालमटोल भाड़ में जाए, जिम्मेदारी, खुद की देखभाल बहुमूल्य है लड़कियों… जैसे स्लोगन लिखकर हर वक्त अपने सामने रखने वाली अदिति अब इस दुनिया में नहीं है। उसे अपनी जिम्मेदारी का एहसास था। यह भलीभांति मालूम था कि उसके माता-पिता ने घर से इतनी दूर क्यों भेजा है? यही कारण था कि वह अपने मन को भटकने नहीं देना चाहती थी। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर