विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक प्लान, हर जिले में बनेगा पार्टी का अपना कार्यालय
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी के लिए स्थायी ढांचा तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस ने अब सभी जिलों में पार्टी के अपने कार्यालय स्थापित करने का फैसला लिया है। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटियों को जमीन चिह्नित करने और आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि स्थायी जिला कार्यालय होने से संगठन की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने में सुविधा होगी। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए…
