हरियाणा का ग्लोबल निवेश मिशन: सिंगापुर जाएंगे सीएम सैनी, पांच नए शहरों के लिए भी तलाशेंगे आधुनिक मॉडल

हरियाणा सरकार औद्योगिक विकास और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश के शहरी ढांचे को नई दिशा देने की तैयारी में है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल एक से आठ अक्टूबर तक सिंगापुर का दौरा करेगा। दौरे के दौरान निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करने के अलावा सिंगापुर की शहरी नियोजन व्यवस्था और बुनियादी ढांचे से जुड़े मॉडल का अध्ययन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (एसआइएनजी) फोरम-2026 में भी हिस्सा लेगा। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के अनुसार यह मंच भारत…

हरियाणा भाजपा में संगठन का नया चेहरा, पवन राणा को दो राज्यों की जिम्मेदारी; फणीन्द्रनाथ शर्मा उत्तराखंड भेजे गए

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए हरियाणा समेत कई राज्यों में प्रदेश महामंत्री (संगठन) के दायित्वों में बदलाव किया है। हरियाणा में अब पवन राणा को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह दिल्ली के साथ हरियाणा संगठन का काम भी देखेंगे। इससे पहले हरियाणा में यह जिम्मेदारी फणीन्द्रनाथ शर्मा के पास थी। शर्मा को अब उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। भाजपा के इस फेरबदल में हरियाणा के पूर्व संगठन महामंत्री रविंद्र राजू को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें असम और त्रिपुरा का प्रदेश महामंत्री (संगठन)…

स्मृति ईरानी को हरियाणा की जिम्मेदारी मिलने से भाजपा में नई हलचल, अनिल विज बोले- संगठन को मिलेगा अनुभव का लाभ

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को राज्य का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने 23 सितंबर 2026 को 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की। इसी सूची में स्मृति ईरानी को हरियाणा के साथ छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी भी दी गई है। हरियाणा में उनके साथ भाजपा सांसद और राष्ट्रीय सचिव डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब भाजपा अपने राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का…

पीएम पर टिप्पणी को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, राकेश जम्वाल बोले- राजनीतिक बहस में मर्यादा जरूरी

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की ओर से सोलन में की गई टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने पाटिल की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ बयान देते समय भाषा की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। शिमला से जारी बयान में राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं…

SIR पर हिमाचल कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज, शिमला में चुनाव विभाग के बाहर धरना

हिमाचल प्रदेश में मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच टकराव बढ़ गया है। कांग्रेस शुक्रवार को शिमला के कसुम्पटी स्थित निर्वाचन विभाग के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने एसआईआर की प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए हैं। प्रदर्शन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू होने की जानकारी दी गई है। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण…

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज से बदलेगा प्लेटफार्म संचालन, 3 और 4 बंद; 5-6 से चलेंगी ट्रेनें

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन एक बार फिर प्रभावित होने जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर 15 अक्टूबर तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार से प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 को बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 10 सितंबर से बंद चल रहे प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 को यात्रियों के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा। अब इन दोनों प्लेटफार्म से ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। रेलवे के इस बदलाव का सीधा असर चंडीगढ़ से ट्रेन पकड़ने और यहां पहुंचने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।…

इंजीनियरिंग युवाओं के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा अवसर, 25 लाख तक के सरकारी काम मिलेंगे; एक साल का ब्याज मुक्त ऋण भी

‘ठेकेदार सक्षम युवा’ योजना के तहत इस साल 8 हजार युवाओं को प्रशिक्षण, श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय देगा तीन महीने की ट्रेनिंग हरियाणा में इंजीनियरिंग की डिग्री और डिप्लोमा करने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार ने ठेकेदारी के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोल दिया है। ‘ठेकेदार सक्षम युवा’ योजना के तहत प्रदेश के इंजीनियरिंग शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण देकर सरकारी विकास कार्यों में ठेकेदार के तौर पर काम करने का अवसर दिया जाएगा। वर्ष 2026-27 में योजना के तहत 8 हजार युवाओं को तीन महीने का प्रशिक्षण दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की योजना के मुताबिक प्रशिक्षण…

दिल्ली-एनसीआर के विस्तार के बीच हरियाणा में नए शहर की तैयारी, 9 हजार एकड़ जमीन के लिए सरकार ने मांगे प्रस्ताव

झज्जर-सोनीपत-रोहतक बेल्ट में विकसित होगा प्रस्तावित ‘नमो सिटी’ का आधार, 31 अक्टूबर तक ई-भूमि पोर्टल पर जमीन की पेशकश कर सकेंगे भू-मालिक हरियाणा में बढ़ते शहरीकरण और दिल्ली-एनसीआर के लगातार विस्तार को देखते हुए राज्य सरकार ने नए शहरी केंद्र के विकास की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ‘विकसित हरियाणा’ के विजन के तहत प्रस्तावित ‘नमो सिटी’ के लिए करीब 9 हजार एकड़ का लैंड बैंक तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए झज्जर, सोनीपत और रोहतक जिलों की बेल्ट में जमीन की उपलब्धता का आकलन किया जा रहा है। सरकार…

हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक बदलाव, स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और डॉ. भोला सिंह को सह प्रभारी की कमान

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने नए दायित्वधारियों का किया स्वागत, पूर्व प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और सुरेंद्र नागर के योगदान को भी सराहा हरियाणा भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. भोला सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक स्तर पर हुए इस बदलाव के बाद प्रदेश भाजपा ने दोनों नए दायित्वधारियों…

हिमाचल भाजपा में संगठन का नया समीकरण, श्रीकांत शर्मा फिर प्रभारी; दर्शना सिंह को सह-प्रभारी की कमान

रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी, राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक नियुक्तियों में हिमाचल को दिया प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन में व्यापक स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास करते हुए हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे में भी बदलाव किया है। पार्टी ने श्रीकांत शर्मा को दोबारा हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह को प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश भाजपा से जुड़ी पच्छाद की विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर घोषित इन नियुक्तियों को…

एचआरटीसी के बेड़े में 350 नई बसें जोड़ने की तैयारी, 25 सितंबर को बीओडी की बैठक में होगा फैसला

हिमाचल प्रदेश में यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अपने बस बेड़े को बढ़ाने की तैयारी में है। निगम की ओर से 350 नई बसें खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें 250 डीजल बसें और 100 मिनी-मिडी बसें शामिल हैं। बसों की खरीद से जुड़े प्रस्ताव पर 25 सितंबर को होने वाली एचआरटीसी निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में चर्चा होगी और इसी बैठक में इसे मंजूरी मिलने की संभावना है। नई बसों की खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निगम के अलग-अलग रूटों पर बसों की…

चंडीगढ़ भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, महेंद्र पांडे को मिली प्रभारी की कमान

भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए महेंद्र पांडे को प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों तथा सह प्रभारियों की नई सूची जारी की। इसी सूची में चंडीगढ़ के प्रभारी को भी बदला गया है। अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग की जगह महेंद्र पांडे को चंडीगढ़ का प्रभार सौंपा गया है। महेंद्र पांडे की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। दिसंबर…

हरियाणा के 12 हजार अतिथि शिक्षकों की सेवा शर्तें तय, 58 साल में सेवानिवृत्ति; दो साल की चाइल्ड केयर लीव का प्रावधान

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे करीब 12 हजार अतिथि शिक्षकों की सेवा शर्तों को लेकर लंबे समय से चल रही अनिश्चितता अब काफी हद तक दूर हो गई है। प्रदेश सरकार ने अतिथि शिक्षकों के लिए अलग सेवा नियम लागू कर दिए हैं। नए प्रावधानों में सेवानिवृत्ति की आयु, अवकाश, तबादला, विदेश यात्रा, इस्तीफा, अनुशासनात्मक कार्रवाई और अपील सहित सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया गया है। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को ‘हरियाणा अतिथि शिक्षक सेवा नियम, 2026’ लागू कर दिए। सरकार ने वर्ष 2019 में अतिथि अध्यापकों के लिए सेवा सुरक्षा कानून बनाया था,…

हरियाणा में नमो भारत कॉरिडोर के साथ बदलेगा शहरों का विकास मॉडल, दो नए मार्ग टीओडी नीति में शामिल

हरियाणा सरकार ने राज्य में तेज सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क के विस्तार के साथ उसके आसपास के क्षेत्रों के नियोजित विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के दो प्रमुख नमो भारत क्षेत्रीय त्वरित परिवहन सेवा गलियारों को अब परिवहन आधारित विकास नीति यानी टीओडी के दायरे में शामिल कर लिया गया है। इसके साथ ही एक पुराने प्रस्तावित गलियारे के संरेखण में भी बदलाव किया गया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने वर्ष 2016 में लागू परिवहन आधारित विकास नीति में तत्काल प्रभाव से संशोधन करते हुए दिल्ली-गुरुग्राम-बावल और दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत गलियारों को नीति के तहत…

हरियाणा में शामलात देह भूमि के हजारों मामलों का रास्ता साफ, अब डीसी देंगे मालिकाना हक

हरियाणा के गांवों में शामलात देह भूमि पर वर्षों से बसे परिवारों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। अब 31 मार्च 2004 या उससे पहले शामलात देह भूमि पर मकान बनाकर रह रहे पात्र लोगों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया जिला स्तर पर ही पूरी की जा सकेगी। इसके लिए विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक से अलग से स्वीकृति लेने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। राज्य सरकार ने शामलात देह भूमि से जुड़े मामलों में उपायुक्तों को अधिक अधिकार देने का फैसला किया है। इसके बाद पात्र आवेदनों पर निर्णय लेने की…

हिमाचल में अब 24 घंटे खुलेंगी दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान, श्रमिकों के अधिकारों पर रहेगी सख्ती

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के संचालन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब राज्य में दुकानें, शोरूम, मॉल, खुदरा श्रृंखला और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान चौबीसों घंटे संचालित किए जा सकेंगे। सरकार ने मौजूदा प्रावधानों में एक वर्ष के लिए छूट देते हुए रात के समय भी कारोबारी गतिविधियां जारी रखने का रास्ता साफ कर दिया है। इस फैसले का सबसे सीधा असर पर्यटन स्थलों और औद्योगिक क्षेत्रों में दिखाई देने की उम्मीद है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, सोलन सहित प्रमुख पर्यटन केंद्रों में देर रात तक पर्यटकों…

हिमाचल में कांग्रेस का गांव तक संगठन विस्तार, हर ब्लॉक में बनेगा 500-600 कार्यकर्ताओं का नेटवर्क

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। चुनाव से करीब 14 महीने पहले पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया शुरू की है। अब कांग्रेस का फोकस केवल प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों तक सीमित रहने के बजाय पंचायतों और गांवों तक संगठन की सीधी पहुंच बनाने पर है। पार्टी ने संगठन को अलग-अलग सामाजिक वर्गों और मुद्दों से जोड़ने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न विभागों तथा सेल की कार्यकारिणियां गठित करने का फैसला लिया है।…

चंडीगढ़ में पार्किंग शुल्क नहीं बढ़ेगा, 20 पेड पार्किंग होंगी आउटसोर्स, सेक्टर-17 से शुरू होगा पहला चरण

चंडीगढ़। शहरवासियों के लिए नगर निगम ने पार्किंग शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव को फिलहाल रोक दिया है। सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग समेत शहर की 20 पेड पार्किंग में अब पहले से निर्धारित शुल्क ही लागू रहेगा। दोपहिया वाहन चालकों से सात रुपये और चार पहिया वाहनों से 14 रुपये पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। नगर निगम सदन की मंगलवार को हुई बैठक में इन पार्किंग स्थलों को मौजूदा दरों पर ही ठेके पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इससे नगर निगम को हर साल करीब दो करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है। पार्किंग व्यवस्था को लेकर…

दक्षिण हरियाणा के विकास को नई दिशा देने का संकल्प, ताजनगर में पार्क का उद्घाटन कर राव इंद्रजीत बोले- गांवों तक पहुंचे विकास का लाभ

गुरुग्राम/पटौदी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में दक्षिण हरियाणा के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। क्षेत्र की 36 बिरादरी ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को सरकार चलाने का अवसर दिया है, उस भरोसे को विकास कार्यों के जरिए मजबूत किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारकर आम लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के विकास में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहने दी जाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों की…

हुड्डा से सैलजा तक एक मंच पर, ब्लॉक सम्मेलनों के जरिए संगठन साधने में जुटी कांग्रेस

हरियाणा कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी और आपसी राजनीतिक खींचतान के बीच पार्टी संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की कोशिश तेज हो गई है। कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे ब्लॉक स्तरीय सम्मेलनों में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने संगठन के भीतर नई राजनीतिक तस्वीर पेश की है। लंबे समय बाद ऐसा माहौल दिखाई दे रहा है, जिसमें अलग-अलग राजनीतिक धड़ों से जुड़े नेता अपने व्यक्तिगत समीकरणों से ऊपर उठकर संगठन के मंच पर दिखाई दे रहे हैं।…