CM मान आज अमृतसर में:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में विशेष कार्यक्रम; नई घोषणा की संभावना

CM मान आज अमृतसर में:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में विशेष कार्यक्रम; नई घोषणा की संभावना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर में हैं। यहां वे आज 8 मार्च को खालसा कॉलेज फॉर विमेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे के बाद शुरू होगा, जिसमें महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ ही सरकार की नई योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा कर सकते हैं। कार्यक्रम में पंजाब सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं शामिल होंगी। सरकारी कर्मचारियों के पास आज छुट्टी का विकल्प पंजाब सरकार की छुट्टियों की सूची के अनुसार आज यानी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी छुट्टी रहेगी। सरकार ने 8 मार्च को राज्य में आरक्षित अवकाश घोषित किया है, जो सरकारी कर्मचारियों के लिए होगा। हालांकि, 8 मार्च को राज्य में स्कूल और कॉलेज सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। लेकिन सरकारी कर्मचारियों के पास छुट्टी लेने का विकल्प रहेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर में हैं। यहां वे आज 8 मार्च को खालसा कॉलेज फॉर विमेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे के बाद शुरू होगा, जिसमें महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ ही सरकार की नई योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा कर सकते हैं। कार्यक्रम में पंजाब सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं शामिल होंगी। सरकारी कर्मचारियों के पास आज छुट्टी का विकल्प पंजाब सरकार की छुट्टियों की सूची के अनुसार आज यानी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी छुट्टी रहेगी। सरकार ने 8 मार्च को राज्य में आरक्षित अवकाश घोषित किया है, जो सरकारी कर्मचारियों के लिए होगा। हालांकि, 8 मार्च को राज्य में स्कूल और कॉलेज सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। लेकिन सरकारी कर्मचारियों के पास छुट्टी लेने का विकल्प रहेगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर