गुरुग्राम के मानेसर के सेक्टर 6 में एक गत्ता बक्सा फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही मानेसर फायर ब्रिगेड स्टेशन से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। फायर अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह के समय प्लॉट नंबर 28 की फैक्ट्री में आग की सूचना मिली थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए निकाली गई। टीमें अभी मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है और किसी के अंदर फंसे होने या हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग बुझाने के बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फैक्ट्री में रखे कागज और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने तेजी से फैलने की कोशिश की, जिसे समय रहते रोक लिया गया। अभी ग्राउंड फ्लोर पर ही आग है। स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों में घटना के बाद दहशत का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। फैक्ट्री मालिक और प्रशासन आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। शॉर्ट सर्किट के अलावा अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। प्रशासन ने फैक्ट्री मालिकों को अग्नि सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की सलाह दी है। गुरुग्राम के मानेसर के सेक्टर 6 में एक गत्ता बक्सा फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही मानेसर फायर ब्रिगेड स्टेशन से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। फायर अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह के समय प्लॉट नंबर 28 की फैक्ट्री में आग की सूचना मिली थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए निकाली गई। टीमें अभी मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है और किसी के अंदर फंसे होने या हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग बुझाने के बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फैक्ट्री में रखे कागज और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने तेजी से फैलने की कोशिश की, जिसे समय रहते रोक लिया गया। अभी ग्राउंड फ्लोर पर ही आग है। स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों में घटना के बाद दहशत का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। फैक्ट्री मालिक और प्रशासन आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। शॉर्ट सर्किट के अलावा अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। प्रशासन ने फैक्ट्री मालिकों को अग्नि सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की सलाह दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
