आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर यूपी की कल की 10 बड़ी खबरें पढ़िए… कल 14 मार्च को उत्तर प्रदेश में कई बड़े घटनाक्रम हुए। होली पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने सिर पर पगड़ी और काला चश्मा लगाकर लोगों पर रंग बरसाया। शाहजहांपुर में होली के जुलूस में उपद्रव हो गया। पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। आगरा में ISI के लिए काम कर रहा जासूस पकड़ा गया। वहीं फतेहपुर में सिपाही ने राइफल से अपने सिर में गोली मार ली। ये हैं 14 मार्च की 10 बड़ी खबरें… 1- UP में नेताओं की होली, डिप्टी सीएम ऊंट पर बैठे; योगी ने काला चश्मा पहना, नसीम सोलंकी ने फूल बरसाए यूपी में नेताओं ने कल जमकर होली खेली। गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी काला चश्मा और पगड़ी पहने दिखे। उन्होंने लोगों पर फूल और अबीर-गुलाल बरसाया। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर होली खेली। वहीं, कानपुर में सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने लोगों पर फूल बरसाए। पूरी खबर पढ़ें… 2- शाहजहांपुर में होली जुलूस में उपद्रव, लाठीचार्ज; युवकों ने पत्थर फेंके तो पुलिस ने दौड़ाकर खदेड़ा शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब का जुलूस निकलने के दौरान बवाल हो गया। युवा जुलूस से काफी पीछे नाचते-गाते हुए झुंड बनाकर चल रहे थे। पीछे-पीछे पुलिस चल रही थी। कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के खेरनीबाग इलाके की है। पूरी खबर पढ़ें… 3- मथुरा में 30 फीट ऊंची धधकती होलिका पर दौड़ा पंडा, शरीर बिल्कुल झुलसा नहीं; बोला- मुझे आग बहुत छोटी दिख रही थी मथुरा से 50 किमी दूर फालैन गांव में पंडा होलिका दहन की 30 फीट ऊंची धधकती आग पर से दौड़ते हुए निकला। करीब 5200 साल पुरानी यह परंपरा प्रह्लाद जी से जुड़ी हुई है। पंडा संजू ने कहा कि मेरा शरीर बिल्कुल भी नहीं झुलसा। मैं पहली बार जलती हुई होलिका से निकला हूं। यह आग मुझे बहुत छोटी लग रही थी। पूरी खबर पढ़ें… 4- पाकिस्तानी एजेंट को गगनयान की जानकारी देने वाला गिरफ्तार, ATS ने आगरा से ऑर्डिनेंस कर्मी को पकड़ा यूपी एटीएस ने आगरा से ISI एजेंट को गिरफ्तार किया। फिरोजाबाद की आर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी करने वाला रवींद्र कुमार पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। वह पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर गोपनीय जानकारी दे रहा था। ISI के लिए काम करने वाली महिला ने उसे हनी ट्रैप से फंसाया था। पूरी खबर पढ़ें… 5- मुजफ्फरनगर में होली खेलने निकले दो दोस्त जिंदा जले, पेड़ से टकराने के बाद कार का CNG टैंक फटा मुजफ्फरनगर में होली खेलने निकले दो दोस्त जिंदा जल गए। तीन युवक कार में सवार होकर जा रहे थे। तभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी में लगा CNG टैंक फट गया, जिससे कार में आग लग गई। दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनकी बॉडी पूरी तरह से जल चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें… 6- फतेहपुर में सिपाही ने खुद को गोली मारी, बुलेट सिर के आर-पार, भेजा बाहर आया; झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई थी फतेहपुर में सिपाही ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसने सरकारी रायफल कनपटी पर रखी और ट्रिगर दबा दिया। गोली सिर को चीरते हुए दूसरी ओर से निकल गई। पूरा भेजा बाहर आ गया। सिपाही का पत्नी से झगड़ा हुआ था। वह मायके चली गई थी। घटना शुक्रवार सुबह की सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर गैस गोदाम के पास की है। पूरी खबर पढ़ें… 7- पीलीभीत में बोरे में उतराता मिला नाबालिग का शव, धमकी मिली थी- होली रंगों से खेलोगे या खून से पीलीभीत की नून नदी में नाबालिग युवक का शव उतराता हुआ मिला। उसके कटे हुए हाथ-पैर बोरे से बाहर आ गए थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव के टुकड़ों को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के निवासी ने ही बेटे की हत्या की है। उसने एक हफ्ते पहले धमकी दी थी। कहा था- इस बार होली रंग से खेलोगे, या खून से। पूरी खबर पढ़ें… 8- मेरठ में पत्नी से छेड़छाड़ पर डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काटा, 3 लोगों के साथ क्लिनिक पहुंचा, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया मेरठ में पत्नी से छेड़छाड़ करने पर युवक ने डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसने कहा कि कई बार समझाने के बाद भी डॉक्टर लगातार पत्नी को परेशान कर रहा था। इसी वजह से मैंने उसे सबक सिखाने के लिए ऐसा किया। इससे पहले डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग में शिकायत की थी, जिस पर उसका नर्सिंग होम सीज कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें…. 9- होली पर गाजियाबाद में बारिश, मथुरा में धूल भरी आंधी; हाथरस में मकान गिरा, 7 घायल; जानिए 3 दिन कैसा रहेगा मौसम यूपी में होली पर मौसम बदल गया। शुक्रवार को गाजियाबाद में बारिश हुई। मथुरा में 50Km प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। हल्की बारिश भी हुई। हाथरस में आंधी-बारिश के बीच मकान की कच्ची दीवार गिर गई। इसमें 7 लोग दबकर घायल हो गए। मौसम विभाग ने आज शनिवार को 31 जिलों में बारिश होने के पूर्वानुमान दिया है। 24 घंटे में अयोध्या की रात सबसे ठंडी रही। यहां तापमान 15°C दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 10. अलीगढ़ में युवक पर दनादन फायरिंग, 2 बाइक से आए 4 बदमाशों ने पेट-पीठ पर मारी 7 गोली, CCTV सामने आया लीगढ़ में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए बदमाशों ने युवक को घर के पास घेर लिया। युवक के पेट और पीठ में 7 गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपियों को दौड़ाया। लेकिन आरोपी ने उन पर भी फायर झोंक दिया। लोग बाल-बाल बचे। आसपास की दुकानों के शटर में छेद हो गए हैं। आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का CCTV भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर… आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर यूपी की कल की 10 बड़ी खबरें पढ़िए… कल 14 मार्च को उत्तर प्रदेश में कई बड़े घटनाक्रम हुए। होली पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने सिर पर पगड़ी और काला चश्मा लगाकर लोगों पर रंग बरसाया। शाहजहांपुर में होली के जुलूस में उपद्रव हो गया। पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। आगरा में ISI के लिए काम कर रहा जासूस पकड़ा गया। वहीं फतेहपुर में सिपाही ने राइफल से अपने सिर में गोली मार ली। ये हैं 14 मार्च की 10 बड़ी खबरें… 1- UP में नेताओं की होली, डिप्टी सीएम ऊंट पर बैठे; योगी ने काला चश्मा पहना, नसीम सोलंकी ने फूल बरसाए यूपी में नेताओं ने कल जमकर होली खेली। गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी काला चश्मा और पगड़ी पहने दिखे। उन्होंने लोगों पर फूल और अबीर-गुलाल बरसाया। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर होली खेली। वहीं, कानपुर में सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने लोगों पर फूल बरसाए। पूरी खबर पढ़ें… 2- शाहजहांपुर में होली जुलूस में उपद्रव, लाठीचार्ज; युवकों ने पत्थर फेंके तो पुलिस ने दौड़ाकर खदेड़ा शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब का जुलूस निकलने के दौरान बवाल हो गया। युवा जुलूस से काफी पीछे नाचते-गाते हुए झुंड बनाकर चल रहे थे। पीछे-पीछे पुलिस चल रही थी। कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के खेरनीबाग इलाके की है। पूरी खबर पढ़ें… 3- मथुरा में 30 फीट ऊंची धधकती होलिका पर दौड़ा पंडा, शरीर बिल्कुल झुलसा नहीं; बोला- मुझे आग बहुत छोटी दिख रही थी मथुरा से 50 किमी दूर फालैन गांव में पंडा होलिका दहन की 30 फीट ऊंची धधकती आग पर से दौड़ते हुए निकला। करीब 5200 साल पुरानी यह परंपरा प्रह्लाद जी से जुड़ी हुई है। पंडा संजू ने कहा कि मेरा शरीर बिल्कुल भी नहीं झुलसा। मैं पहली बार जलती हुई होलिका से निकला हूं। यह आग मुझे बहुत छोटी लग रही थी। पूरी खबर पढ़ें… 4- पाकिस्तानी एजेंट को गगनयान की जानकारी देने वाला गिरफ्तार, ATS ने आगरा से ऑर्डिनेंस कर्मी को पकड़ा यूपी एटीएस ने आगरा से ISI एजेंट को गिरफ्तार किया। फिरोजाबाद की आर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी करने वाला रवींद्र कुमार पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। वह पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर गोपनीय जानकारी दे रहा था। ISI के लिए काम करने वाली महिला ने उसे हनी ट्रैप से फंसाया था। पूरी खबर पढ़ें… 5- मुजफ्फरनगर में होली खेलने निकले दो दोस्त जिंदा जले, पेड़ से टकराने के बाद कार का CNG टैंक फटा मुजफ्फरनगर में होली खेलने निकले दो दोस्त जिंदा जल गए। तीन युवक कार में सवार होकर जा रहे थे। तभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी में लगा CNG टैंक फट गया, जिससे कार में आग लग गई। दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनकी बॉडी पूरी तरह से जल चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें… 6- फतेहपुर में सिपाही ने खुद को गोली मारी, बुलेट सिर के आर-पार, भेजा बाहर आया; झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई थी फतेहपुर में सिपाही ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसने सरकारी रायफल कनपटी पर रखी और ट्रिगर दबा दिया। गोली सिर को चीरते हुए दूसरी ओर से निकल गई। पूरा भेजा बाहर आ गया। सिपाही का पत्नी से झगड़ा हुआ था। वह मायके चली गई थी। घटना शुक्रवार सुबह की सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर गैस गोदाम के पास की है। पूरी खबर पढ़ें… 7- पीलीभीत में बोरे में उतराता मिला नाबालिग का शव, धमकी मिली थी- होली रंगों से खेलोगे या खून से पीलीभीत की नून नदी में नाबालिग युवक का शव उतराता हुआ मिला। उसके कटे हुए हाथ-पैर बोरे से बाहर आ गए थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव के टुकड़ों को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के निवासी ने ही बेटे की हत्या की है। उसने एक हफ्ते पहले धमकी दी थी। कहा था- इस बार होली रंग से खेलोगे, या खून से। पूरी खबर पढ़ें… 8- मेरठ में पत्नी से छेड़छाड़ पर डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काटा, 3 लोगों के साथ क्लिनिक पहुंचा, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया मेरठ में पत्नी से छेड़छाड़ करने पर युवक ने डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसने कहा कि कई बार समझाने के बाद भी डॉक्टर लगातार पत्नी को परेशान कर रहा था। इसी वजह से मैंने उसे सबक सिखाने के लिए ऐसा किया। इससे पहले डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग में शिकायत की थी, जिस पर उसका नर्सिंग होम सीज कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें…. 9- होली पर गाजियाबाद में बारिश, मथुरा में धूल भरी आंधी; हाथरस में मकान गिरा, 7 घायल; जानिए 3 दिन कैसा रहेगा मौसम यूपी में होली पर मौसम बदल गया। शुक्रवार को गाजियाबाद में बारिश हुई। मथुरा में 50Km प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। हल्की बारिश भी हुई। हाथरस में आंधी-बारिश के बीच मकान की कच्ची दीवार गिर गई। इसमें 7 लोग दबकर घायल हो गए। मौसम विभाग ने आज शनिवार को 31 जिलों में बारिश होने के पूर्वानुमान दिया है। 24 घंटे में अयोध्या की रात सबसे ठंडी रही। यहां तापमान 15°C दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 10. अलीगढ़ में युवक पर दनादन फायरिंग, 2 बाइक से आए 4 बदमाशों ने पेट-पीठ पर मारी 7 गोली, CCTV सामने आया लीगढ़ में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए बदमाशों ने युवक को घर के पास घेर लिया। युवक के पेट और पीठ में 7 गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपियों को दौड़ाया। लेकिन आरोपी ने उन पर भी फायर झोंक दिया। लोग बाल-बाल बचे। आसपास की दुकानों के शटर में छेद हो गए हैं। आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का CCTV भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
UP की कल की बड़ी खबरें:होली पर योगी का अलग अंदाज दिखा; पाकिस्तानी के प्यार में ISI एजेंट बना; रोजेदार युवक को मारी 7 गोली
