12वीं बोर्ड परीक्षा में फिजिक्स का पेपर 2 सेक्शन में आता है। 70 मार्क्स के इस पेपर में MCQ बेस, वेरी शॉर्ट, शॉर्ट टाइप और लॉन्ग टाइप सवाल होते हैं। साइंस में भविष्य बनाने के लिए फिजिक्स में अच्छा स्कोर लाना बेहद जरूरी हैं। इसके लिए डेफिनिशन, फॉर्मूले और डेरिवेशन पर फोकस करना होगा। इसे हर हाल में याद करना होगा। इसके अलावा न्यूमेरिकल में अच्छी पकड़ आपको हाई स्कोरिंग मार्क्स दिलाएगी। कॉन्सेप्ट क्लियर हो तो फिजिक्स के न्यूमेरिकल में अच्छा स्कोर किया जा सकता हैं, बस रेगुलर प्रैक्टिस करते रहें। ये कहना हैं, फिजिक्स एक्सपर्ट ज्योति पुष्प का। उन्होंने बताया कि एग्जाम से पहले रिवीजन के लिए हैंड रिटेन नोट्स बेहद कारगर साबित होते हैं। ऐसे में इसे जरूर तैयार करें। कैंपस@लखनऊ सीरीज के 119वें एपिसोड में लखनऊ के जुबली इंटर कॉलेज की उप प्रधानाचार्य और फिजिक्स एक्सपर्ट ज्योति पुष्प से खास बातचीत.. ज्योति कहती हैं कि फिजिक्स में अच्छे मार्क्स के लिए ऑप्टिक्स का सेक्शन बेहतरीन साबित होता है। इसके अलावा स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी, इलेक्ट्रो मैग्नेटिक इंडक्शन, ट्रांसफर, इलेक्ट्रो मैग्नेटिक वेव जैसे चैप्टर से जुड़े सवाल आते हैं, ऐसे में इन्हें पढ़ना बेहद जरूरी हैं। इसके अलावा PN जंक्शन डायोड से जुड़े सवाल भी जरूर रहते हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा में फिजिक्स का पेपर 2 सेक्शन में आता है। 70 मार्क्स के इस पेपर में MCQ बेस, वेरी शॉर्ट, शॉर्ट टाइप और लॉन्ग टाइप सवाल होते हैं। साइंस में भविष्य बनाने के लिए फिजिक्स में अच्छा स्कोर लाना बेहद जरूरी हैं। इसके लिए डेफिनिशन, फॉर्मूले और डेरिवेशन पर फोकस करना होगा। इसे हर हाल में याद करना होगा। इसके अलावा न्यूमेरिकल में अच्छी पकड़ आपको हाई स्कोरिंग मार्क्स दिलाएगी। कॉन्सेप्ट क्लियर हो तो फिजिक्स के न्यूमेरिकल में अच्छा स्कोर किया जा सकता हैं, बस रेगुलर प्रैक्टिस करते रहें। ये कहना हैं, फिजिक्स एक्सपर्ट ज्योति पुष्प का। उन्होंने बताया कि एग्जाम से पहले रिवीजन के लिए हैंड रिटेन नोट्स बेहद कारगर साबित होते हैं। ऐसे में इसे जरूर तैयार करें। कैंपस@लखनऊ सीरीज के 119वें एपिसोड में लखनऊ के जुबली इंटर कॉलेज की उप प्रधानाचार्य और फिजिक्स एक्सपर्ट ज्योति पुष्प से खास बातचीत.. ज्योति कहती हैं कि फिजिक्स में अच्छे मार्क्स के लिए ऑप्टिक्स का सेक्शन बेहतरीन साबित होता है। इसके अलावा स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी, इलेक्ट्रो मैग्नेटिक इंडक्शन, ट्रांसफर, इलेक्ट्रो मैग्नेटिक वेव जैसे चैप्टर से जुड़े सवाल आते हैं, ऐसे में इन्हें पढ़ना बेहद जरूरी हैं। इसके अलावा PN जंक्शन डायोड से जुड़े सवाल भी जरूर रहते हैं। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
UP BOARD- 12वीं एग्जाम तैयारी स्पेशल:फिजिक्स में डेफिनीशन, फॉर्मूले और डेरिवेशन जरूर याद करें, रिवीजन के लिए हैंड रिटेन नोट्स बेहतर
