फाजिल्का के अबोहर में युवक का शव मिला है। युवक की पहचान जम्मू बस्ती के 35 वर्षीय कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है। उसका शव गुरु कृपा आश्रम के सामने मिला। दो छोटे बच्चों के पिता कुलदीप लकड़ी ढुलाई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, कुलदीप को कल रात 9 बजे किसी ने फोन किया। वह थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर गए, लेकिन वापस नहीं आए। सुबह उनका शव सीडफार्म रोड पर गुरु कृपा आश्रम के सामने छप्पड़ के किनारे मिला। नाक से खून बह रहा था
नर सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर ने पुलिस को सूचना दी। सिटी वन के प्रभारी मनिंदर सिंह और सीडफार्म चौकी के राजबीर सिंह की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। उनकी नाक से खून बह रहा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फाजिल्का के अबोहर में युवक का शव मिला है। युवक की पहचान जम्मू बस्ती के 35 वर्षीय कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है। उसका शव गुरु कृपा आश्रम के सामने मिला। दो छोटे बच्चों के पिता कुलदीप लकड़ी ढुलाई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, कुलदीप को कल रात 9 बजे किसी ने फोन किया। वह थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर गए, लेकिन वापस नहीं आए। सुबह उनका शव सीडफार्म रोड पर गुरु कृपा आश्रम के सामने छप्पड़ के किनारे मिला। नाक से खून बह रहा था
नर सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर ने पुलिस को सूचना दी। सिटी वन के प्रभारी मनिंदर सिंह और सीडफार्म चौकी के राजबीर सिंह की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। उनकी नाक से खून बह रहा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
