पंजाब के अमृतसर में मंगलवार सुबह हुए बम ब्लास्ट मामले में मारे गए आरोपी की देर शाम पहचान हो गई। पुलिस जांच के अनुसार मृतक का नाम नितिन है और वह ऑटो चलाने का काम करता है। वह छेहर्टा का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम छेहर्टा थाने की पुलिस मृतक के घर पहुंची। दो कमरों के घर पर पिता व पत्नी के साथ किराय पर रहता था। जब पुलिस ने उसके परिवार से पूछताछ की तो पित व पत्नी ने उसकी शिनाख्त की। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह ऑटो का काम करता था और नशे का भी आदि था। वह ओट सेंटर से दवा भी ले रहा था। परिवार भी नहीं जानता कि वह घटनास्थल पर कैसे पहुंचा। जब पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी तो उसका ऑटो वहीं घर पर खड़ा था। फिलहाल पुलिस उसके परिवार से पूछताछ कर रही है। वहीं, छेहर्टा मृतक के घर पहुंचे एसएचओ विनोद शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी और वह जांच के लिए उसके घर पहुंचे हैं। इसके अलावा उनके पास कोई भी जानकारी नहीं है। बम उठाते समय हुआ था हादसा पुलिस जांच में सामने आया कि बम को ले जाते समय हुए धमाके में नितिन के हाथ-पैर उड़ गए। ब्लास्ट के बाद मौके पर आग भी लग गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह ब्लास्ट आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने कराया है और मरने वाला इसी संगठन से जुड़ा था। धमाके के बाद मौके पर पहुंचे पंजाब पुलिस की बॉर्डर रेंज के DIG सतिंदर सिंह ने भी माना कि यह आतंकी घटना है। जिस शख्स की मौत हुई, वह हथियारों की खेप उठाने आया था। इसी दौरान धमाका हो जाने से उसके चीथड़े उड़ गए। नितिन की जेब से मिले सबूत DIG ने कहा कि मरने वाले व्यक्ति की जेबों से कुछ सबूत मिले हैं। जिससे पता चलता है कि वह घटनास्थल पर बम लेने पहुंचा था। वह किस आतंकी संगठन से जुड़ा था? यह भी पता लगाया जा रहा है। अमृतसर देहाती पुलिस के एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश में लगी हैं। पंजाब के अमृतसर में मंगलवार सुबह हुए बम ब्लास्ट मामले में मारे गए आरोपी की देर शाम पहचान हो गई। पुलिस जांच के अनुसार मृतक का नाम नितिन है और वह ऑटो चलाने का काम करता है। वह छेहर्टा का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम छेहर्टा थाने की पुलिस मृतक के घर पहुंची। दो कमरों के घर पर पिता व पत्नी के साथ किराय पर रहता था। जब पुलिस ने उसके परिवार से पूछताछ की तो पित व पत्नी ने उसकी शिनाख्त की। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह ऑटो का काम करता था और नशे का भी आदि था। वह ओट सेंटर से दवा भी ले रहा था। परिवार भी नहीं जानता कि वह घटनास्थल पर कैसे पहुंचा। जब पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी तो उसका ऑटो वहीं घर पर खड़ा था। फिलहाल पुलिस उसके परिवार से पूछताछ कर रही है। वहीं, छेहर्टा मृतक के घर पहुंचे एसएचओ विनोद शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी और वह जांच के लिए उसके घर पहुंचे हैं। इसके अलावा उनके पास कोई भी जानकारी नहीं है। बम उठाते समय हुआ था हादसा पुलिस जांच में सामने आया कि बम को ले जाते समय हुए धमाके में नितिन के हाथ-पैर उड़ गए। ब्लास्ट के बाद मौके पर आग भी लग गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह ब्लास्ट आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने कराया है और मरने वाला इसी संगठन से जुड़ा था। धमाके के बाद मौके पर पहुंचे पंजाब पुलिस की बॉर्डर रेंज के DIG सतिंदर सिंह ने भी माना कि यह आतंकी घटना है। जिस शख्स की मौत हुई, वह हथियारों की खेप उठाने आया था। इसी दौरान धमाका हो जाने से उसके चीथड़े उड़ गए। नितिन की जेब से मिले सबूत DIG ने कहा कि मरने वाले व्यक्ति की जेबों से कुछ सबूत मिले हैं। जिससे पता चलता है कि वह घटनास्थल पर बम लेने पहुंचा था। वह किस आतंकी संगठन से जुड़ा था? यह भी पता लगाया जा रहा है। अमृतसर देहाती पुलिस के एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश में लगी हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
