हरियाणा में लगातार 4 दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके चलते नौतपा में भी तापमान में भी गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बुधवार को 14 जिलों और गुरुवार व शुक्रवार को पूरे हरियाणा में बारिश हो सकती है। प्रदेश में कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। हरियाणा में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग का ये है अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र (IMD) के अनुसार 28 मई को प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत तक तथा 11 जिलों (कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। 29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। प्रदेश के 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद व सिरसा) में 25-50 प्रतिशत व 15 जिलों (हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। 30 को बढ़ेगा बारिश का दायरा 30 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के 5 जिलों (अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर) में 50-75 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं 4 जिलों (जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत) में 25-50 प्रतिशत और 13 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में 25 प्रतिशत तक बरसात का अनुमान है। इसी प्रकार 31 मई को प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत तथा 10 जिलों (फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। 28 मई रात से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 31 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, परंतु 28 मई रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है। जिससे 29 मई व 30 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं- कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला मेवात में 5 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद मेवात का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हरियाणा में लगातार 4 दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके चलते नौतपा में भी तापमान में भी गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बुधवार को 14 जिलों और गुरुवार व शुक्रवार को पूरे हरियाणा में बारिश हो सकती है। प्रदेश में कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। हरियाणा में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग का ये है अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र (IMD) के अनुसार 28 मई को प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत तक तथा 11 जिलों (कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। 29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। प्रदेश के 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद व सिरसा) में 25-50 प्रतिशत व 15 जिलों (हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। 30 को बढ़ेगा बारिश का दायरा 30 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के 5 जिलों (अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर) में 50-75 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं 4 जिलों (जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत) में 25-50 प्रतिशत और 13 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में 25 प्रतिशत तक बरसात का अनुमान है। इसी प्रकार 31 मई को प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत तथा 10 जिलों (फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। 28 मई रात से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 31 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, परंतु 28 मई रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है। जिससे 29 मई व 30 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं- कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला मेवात में 5 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद मेवात का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
