पंजाब के अमृतसर देहात पुलिस के थाना घरिंडा की हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने से पहले डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने के लिए थाने ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही आरोपी भागने में कामयाब रहा। जांच अधिकारी एएसआई रसाल सिंह ने बताया कि आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ भक्कू निवासी भकना कला को 31 जनवरी 2025 को न्यायालय में पेश किया गया था। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस टीम आरोपी को कोर्ट परिसर अमृतसर से थाना घरिंडा ले जा रही थी। जब टीम खासां अड्डे के पास पहुंची, तो आरोपी अमरजीत सिंह ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाई। शनिवार शाम करीब 7:15 बजे, जब उसे सड़क किनारे उतारा गया, तो उसने अचानक पुलिस कर्मी आत्मा सिंह (जो हथकड़ी पकड़े हुए था) को धक्का मारकर खेतों की ओर भाग गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस आरोपी के रिश्तेदारों के घर रेड कर रही है। थाना घरिंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। पंजाब के अमृतसर देहात पुलिस के थाना घरिंडा की हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने से पहले डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने के लिए थाने ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही आरोपी भागने में कामयाब रहा। जांच अधिकारी एएसआई रसाल सिंह ने बताया कि आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ भक्कू निवासी भकना कला को 31 जनवरी 2025 को न्यायालय में पेश किया गया था। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस टीम आरोपी को कोर्ट परिसर अमृतसर से थाना घरिंडा ले जा रही थी। जब टीम खासां अड्डे के पास पहुंची, तो आरोपी अमरजीत सिंह ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाई। शनिवार शाम करीब 7:15 बजे, जब उसे सड़क किनारे उतारा गया, तो उसने अचानक पुलिस कर्मी आत्मा सिंह (जो हथकड़ी पकड़े हुए था) को धक्का मारकर खेतों की ओर भाग गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस आरोपी के रिश्तेदारों के घर रेड कर रही है। थाना घरिंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
अबोहर में तीन बाइक चोर गिरफ्तार:चोरी की मोटरसाइकिल बेचने आ रहे थे, कुछ समय पहले चुराई थी
अबोहर में तीन बाइक चोर गिरफ्तार:चोरी की मोटरसाइकिल बेचने आ रहे थे, कुछ समय पहले चुराई थी अबोहर में थाना सिटी नंबर 2 की पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए चोरों को जेल भेज दिया गया है। थाना सिटी नंबर 2 के एसआई सुरेंदर पाल ने बताया कि वह श्रीगंगानगर रोड पर गश्त के दौरान महाराणा प्रताप मार्केट के निकट मौजूद थे। इस दौरान सूचना मिली कि कुछ बाइक चोर चोरी की बाइक को बेचने के लिए आ रहे हैं।
इस सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने एक बाइक पर सवार दर्शन सिंह निवासी इंद्रा नगरी, मनजीत सिंह निवासी बुर्ज मुहार और धर्मवीर सिंह अर्फ बाबी निवासी बुर्ज मुहार को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की तो तीनों बाइक चोर निकले। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह कंधवाला अमरकोट से बाइक बेचने के लिए अबोहर आ रहे थे।
संगरूर में पिता ने बेटे को मारी गोली:मां और बेटी की मुश्किल से बची जान, सेना से रिटायर्ड, हमेशा रहता था विवाद
संगरूर में पिता ने बेटे को मारी गोली:मां और बेटी की मुश्किल से बची जान, सेना से रिटायर्ड, हमेशा रहता था विवाद पंजाब के संगरूर में हर रोज बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। कहीं पिता द्वारा बेटे की हत्या की जा रही है, तो कहीं बेटे द्वारा पिता की। लोगों मे गुस्सा इस कदर बड गया कि वो अपनों की जान लेने का भी संकोच नही करते। इसी बीच एक और खबर सामने आई है, जहां चीमा के एक युवक की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान घर में मां और बेटी की जान भी बड़ी मुश्किल से बची। गोपाल सिंह का किसी से अवैध संबंध था पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रमुख चीमा मनजीत सिंह ने बताया कि रवीना रानी उर्फ परमजीत कौर चीमा ने जानकारी दी, कि अमनदीप सिंह के पिता गोपाल सिंह, जो सेना से रिटायर्ड थे और अब प्राइवेट तौर पर काम करते थे। गोपाल सिंह का किसी से अवैध संबंध था, जिसकी वजह से घर में हमेशा विवाद रहता था। बहन बोली-फांसी की सजा दो इस दौरान बीती रात लगभग 11 बजे गोपाल सिंह ने अपने बेटे अमनदीप सिंह को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में गोपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। इस दौरान मृतक की बहन ने रोते हुए कहा, मेरे पिता ने मेरे भाई को मार दिया, उसे फांसी की सजा दो। इस खबर के चलते पूरा गांव मृतक के घर में मौजूद था और अमनदीप सिंह की मौत से पूरे गांव में शोक छाया हुआ है।
CM भगवंत मान ने अपने OSD को हटाया:पंजाब कैबिनेट में फेरबदल के बाद बड़ा फैसला, वजह नहीं हो पाई साफ
CM भगवंत मान ने अपने OSD को हटाया:पंजाब कैबिनेट में फेरबदल के बाद बड़ा फैसला, वजह नहीं हो पाई साफ पंजाब कैबिनेट में फेरबदल के साथ ही सीएम भगवंत मान ने अपने ओएसडी ओंकार सिंह को भी हटा दिया है। अभी तक कारण साफ नहीं हो पाया है। यह बड़ा अहम पद माना जाता है। क्योंकि वह ही सीएम ऑफिस के सारे काम काज संभालते है। साथ ही जरूरी मुद्दों पर सीएम को सलाह भी देते हैं। ओंकार सिंह को 31 अगस्त 2022 को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।