हिमाचल प्रदेश में सोलन के अर्की उप मंडल में हिमाचल पथ परिवहन निगम का सब डिपो 13 वर्षों से धरातल पर नहीं उतर पाया है। इस दौरान दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने घोषणाएं की, लेकिन परियोजना आगे नहीं बढ़ी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने 29 जून 2012 में सब डिपो का उद्घाटन किया था। शुरुआत में केवल एक टायर पंक्चर मशीन लगाई गई। कुछ महीनों बाद वह भी हटा दी गई। इसके बाद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी कोई प्रगति नहीं हुई। पूर्व सीएम जयराम भी कर चुके घोषणा भाजपा की सरकार बनने के बाद 25 जनवरी 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुनिहार में एक कार्यक्रम के दौरान फिर से सब डिपो की घोषणा की। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि इससे रात्रि बस सेवा और लंबी दूरी की बसें चलेंगी, लेकिन यह घोषणा भी केवल शिलान्यास पट्टी तक ही सीमित रह गई। वर्तमान में अर्की से 50 से अधिक रूट पर बसें चलती हैं। ये बसें रोजाना सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करती हैं। बस खराब होने पर कई दिनों तक सेवा बाधित रहती है। इससे यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। वर्कशॉप के लिए 19 का बजट स्वीकृत : क्षेत्रीय प्रबंधन अधिकारी क्षेत्रीय प्रबंधन अधिकारी सोलन सुरेंद्र सिंह के अनुसार, अर्की में वर्कशॉप की जमीन की फेंसिंग की तैयारी है। खरयावण में भी वर्कशॉप बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 19 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया है। हिमाचल प्रदेश में सोलन के अर्की उप मंडल में हिमाचल पथ परिवहन निगम का सब डिपो 13 वर्षों से धरातल पर नहीं उतर पाया है। इस दौरान दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने घोषणाएं की, लेकिन परियोजना आगे नहीं बढ़ी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने 29 जून 2012 में सब डिपो का उद्घाटन किया था। शुरुआत में केवल एक टायर पंक्चर मशीन लगाई गई। कुछ महीनों बाद वह भी हटा दी गई। इसके बाद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी कोई प्रगति नहीं हुई। पूर्व सीएम जयराम भी कर चुके घोषणा भाजपा की सरकार बनने के बाद 25 जनवरी 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुनिहार में एक कार्यक्रम के दौरान फिर से सब डिपो की घोषणा की। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि इससे रात्रि बस सेवा और लंबी दूरी की बसें चलेंगी, लेकिन यह घोषणा भी केवल शिलान्यास पट्टी तक ही सीमित रह गई। वर्तमान में अर्की से 50 से अधिक रूट पर बसें चलती हैं। ये बसें रोजाना सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करती हैं। बस खराब होने पर कई दिनों तक सेवा बाधित रहती है। इससे यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। वर्कशॉप के लिए 19 का बजट स्वीकृत : क्षेत्रीय प्रबंधन अधिकारी क्षेत्रीय प्रबंधन अधिकारी सोलन सुरेंद्र सिंह के अनुसार, अर्की में वर्कशॉप की जमीन की फेंसिंग की तैयारी है। खरयावण में भी वर्कशॉप बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 19 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
