हरियाणा में रात को मौसम ने करवट ली। हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं रोहतक, करनाल, झज्जर और सिरसा के डबवाली में आंधी चली। मौसम विभाग ने गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, पानीपत और कैथल में रात 1:28 बजे तक बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा और पंजाब में पाकिस्तान से तूफान आया है। यह तूफान पाकिस्तान से उठा और पंजाब में एंटर किया। हरियाणा में जो हवाएं पहुंची हैं, वह पाकिस्तान से उठने के बाद राजस्थान से होते हुए यहां तक आईं। हरियाणा में बारिश और आंधी के PHOTOS… उधर पंजाब में भी कई जगह तेज आंधी और तूफान आया। लुधियाना में आंधी के कारण 5 मंजिला बिल्डिंग की बालकनी गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। अमृतसर में आंधी के कारण पुलिस के बैरिकेड तक उड़ गए। जालंधर के नामदेव चौक पर गाड़ियों पर लोहे की शटरिंग गिरी। फिरोजपुर में तेज आंधी के चलते बिजली गुल हो गई है। हिमाचल में कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में शाम करीब 6 बजे नाले में बादल फटा। इससे नाले में आई बाढ़ में कई गाड़ियां बह गईं। गाड़ियां बहकर सतलुज नदी के किनारे पहुंच गई, जबकि ये सड़क किनारे पार्क की थीं। हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम
वहीं, 25 मई को प्रदेश के 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। 26 मई को प्रदेश के 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। 27 मई को प्रदेश के 8 जिलों कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की 25 फीसदी संभावना है, जबकि 11 जिलों मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकुला में बारिश की 50 फीसदी संभावना है। इसके अलावा तीन जिलों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हरियाणा में रात को मौसम ने करवट ली। हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं रोहतक, करनाल, झज्जर और सिरसा के डबवाली में आंधी चली। मौसम विभाग ने गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, पानीपत और कैथल में रात 1:28 बजे तक बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा और पंजाब में पाकिस्तान से तूफान आया है। यह तूफान पाकिस्तान से उठा और पंजाब में एंटर किया। हरियाणा में जो हवाएं पहुंची हैं, वह पाकिस्तान से उठने के बाद राजस्थान से होते हुए यहां तक आईं। हरियाणा में बारिश और आंधी के PHOTOS… उधर पंजाब में भी कई जगह तेज आंधी और तूफान आया। लुधियाना में आंधी के कारण 5 मंजिला बिल्डिंग की बालकनी गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। अमृतसर में आंधी के कारण पुलिस के बैरिकेड तक उड़ गए। जालंधर के नामदेव चौक पर गाड़ियों पर लोहे की शटरिंग गिरी। फिरोजपुर में तेज आंधी के चलते बिजली गुल हो गई है। हिमाचल में कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में शाम करीब 6 बजे नाले में बादल फटा। इससे नाले में आई बाढ़ में कई गाड़ियां बह गईं। गाड़ियां बहकर सतलुज नदी के किनारे पहुंच गई, जबकि ये सड़क किनारे पार्क की थीं। हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम
वहीं, 25 मई को प्रदेश के 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। 26 मई को प्रदेश के 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। 27 मई को प्रदेश के 8 जिलों कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की 25 फीसदी संभावना है, जबकि 11 जिलों मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकुला में बारिश की 50 फीसदी संभावना है। इसके अलावा तीन जिलों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पंजाब | दैनिक भास्कर
