आगरा में शादी से चंद घंटे पहले दूल्हा और उसके परिजन बरात लेकर दुल्हन के घर जाने की बजाए थाने पहुंच गए। शादी से तीन घंटे पहले दूल्हे के पिता ने लड़की वालों को कॉलकर कहा, बरात लेकर नहीं आ सकते, ताजगंज थाने में हैं। यह सुनकर दुल्हन और उसके परिजनों के होश उड़ गए। कारण जानने वह ताजगंज थाने पहुंचे।
वहां पहुंचे तो गोद में बच्चा लिए युवती मिली। वह खुद को प्रेमिका और बच्चा दूल्हे का बता रही थी। परिजनों को मामला समझते देर नहीं लगी। शादी टूट गई, दूल्हे की धोखाधड़ी से क्षुब्ध लड़की वाले अपर पुलिस आयुक्त के पास पहुंच गए। उन्होंने दूल्हे के विरुद्ध तहरीर दी है।
यह है पूरा मामला
न्यू आगरा की रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2024 में एकता चौकी, ताजगंज निवासी युवक से तय हुई थी। मंगेतर एक ऑटोमोबाइल कंपनी में यूपी और उत्तराखंड का मैनेजर है। भगवान टॉकीज स्थित एक होटल में 10 फरवरी को सगाई की रस्म हुई। बुधवार को बारात आनी थी। दुल्हन के परिजनों ने दयालबाग मार्ग स्थित जतिन रिजार्ट में शादी समारोह का कार्यक्रम रखा था। सगे सबंधी और रिश्तेदार वहां जुट गए थे।
दुल्हन के पिता ने बताया शाम छह बजे बरात आनी थी। दोपहर सवा तीन बजे दूल्हे के पिता ने कॉल करके बताया कि वह बरात लेकर नहीं आ पाएंगे। उनका बेटा ताजगंज थाने में है। वह शादी की तिथि को आगे बढ़ाने की कहकर कॉल कट कर दी। लिव इन रिलेशनशिप में था दूल्हा
दुल्हन के पिता समेत अन्य लोग थाने पहुंचे। वहां एक युवती गोद में बच्चा लेकर आई दिल्ली की युवती मिली। युवती ने बताया कि वह दूल्हे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
युवक ने उससे मंदिर में शादी की थी। उसकी गोद में जो बच्चा है, वह प्रेमी का है। प्रेमी उसे और बच्चे को छोड़कर दूसरी जगह शादी करने जा रहा था। जानकारी होने पर वह दिल्ली से यहां आई है।
प्रेमिका का हंगामा देख लड़की वाले देर रात लौट गए। प्रेमिका ने भी प्रेमी के विरुद्ध तहरीर नहीं दी। वह शादी रोकने के लिए पुलिस के पास पहुंची थी। इधर, दुल्हन पक्ष द्वारा शादी पर 25 लाख रुपए से अधिक खर्च किया जा चुका था। उन्होंने गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त के यहां दूल्हे के विरुद्ध तहरीर दी है। एसीपी हरीपर्वत आदित्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। दुल्हन की हालत बिगड़ी
बारात आने का इंतजार करती दुल्हन को शादी टूटने का पता चला तो उसकी हालत बिगड़ गई। उसका रो-रो कर बुरा हाल था। इधर, परिजन और रिश्तेदारों को इस बात का भी संतोष था कि समय रहते दूल्हे की असलियत सामने आ गई। यदि फेरों के बाद प्रेमिका और बच्चे के बारे में पता चलता तो युवती की जिंदगी बर्बाद हो जाती। दुल्हन के परिजनों के लाखों रुपए बर्बाद हो गए। कैटरिंग से लेकर बरातघर को वह पेशगी में भुगतान कर चुके थे। आगरा में शादी से चंद घंटे पहले दूल्हा और उसके परिजन बरात लेकर दुल्हन के घर जाने की बजाए थाने पहुंच गए। शादी से तीन घंटे पहले दूल्हे के पिता ने लड़की वालों को कॉलकर कहा, बरात लेकर नहीं आ सकते, ताजगंज थाने में हैं। यह सुनकर दुल्हन और उसके परिजनों के होश उड़ गए। कारण जानने वह ताजगंज थाने पहुंचे।
वहां पहुंचे तो गोद में बच्चा लिए युवती मिली। वह खुद को प्रेमिका और बच्चा दूल्हे का बता रही थी। परिजनों को मामला समझते देर नहीं लगी। शादी टूट गई, दूल्हे की धोखाधड़ी से क्षुब्ध लड़की वाले अपर पुलिस आयुक्त के पास पहुंच गए। उन्होंने दूल्हे के विरुद्ध तहरीर दी है।
यह है पूरा मामला
न्यू आगरा की रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2024 में एकता चौकी, ताजगंज निवासी युवक से तय हुई थी। मंगेतर एक ऑटोमोबाइल कंपनी में यूपी और उत्तराखंड का मैनेजर है। भगवान टॉकीज स्थित एक होटल में 10 फरवरी को सगाई की रस्म हुई। बुधवार को बारात आनी थी। दुल्हन के परिजनों ने दयालबाग मार्ग स्थित जतिन रिजार्ट में शादी समारोह का कार्यक्रम रखा था। सगे सबंधी और रिश्तेदार वहां जुट गए थे।
दुल्हन के पिता ने बताया शाम छह बजे बरात आनी थी। दोपहर सवा तीन बजे दूल्हे के पिता ने कॉल करके बताया कि वह बरात लेकर नहीं आ पाएंगे। उनका बेटा ताजगंज थाने में है। वह शादी की तिथि को आगे बढ़ाने की कहकर कॉल कट कर दी। लिव इन रिलेशनशिप में था दूल्हा
दुल्हन के पिता समेत अन्य लोग थाने पहुंचे। वहां एक युवती गोद में बच्चा लेकर आई दिल्ली की युवती मिली। युवती ने बताया कि वह दूल्हे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
युवक ने उससे मंदिर में शादी की थी। उसकी गोद में जो बच्चा है, वह प्रेमी का है। प्रेमी उसे और बच्चे को छोड़कर दूसरी जगह शादी करने जा रहा था। जानकारी होने पर वह दिल्ली से यहां आई है।
प्रेमिका का हंगामा देख लड़की वाले देर रात लौट गए। प्रेमिका ने भी प्रेमी के विरुद्ध तहरीर नहीं दी। वह शादी रोकने के लिए पुलिस के पास पहुंची थी। इधर, दुल्हन पक्ष द्वारा शादी पर 25 लाख रुपए से अधिक खर्च किया जा चुका था। उन्होंने गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त के यहां दूल्हे के विरुद्ध तहरीर दी है। एसीपी हरीपर्वत आदित्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। दुल्हन की हालत बिगड़ी
बारात आने का इंतजार करती दुल्हन को शादी टूटने का पता चला तो उसकी हालत बिगड़ गई। उसका रो-रो कर बुरा हाल था। इधर, परिजन और रिश्तेदारों को इस बात का भी संतोष था कि समय रहते दूल्हे की असलियत सामने आ गई। यदि फेरों के बाद प्रेमिका और बच्चे के बारे में पता चलता तो युवती की जिंदगी बर्बाद हो जाती। दुल्हन के परिजनों के लाखों रुपए बर्बाद हो गए। कैटरिंग से लेकर बरातघर को वह पेशगी में भुगतान कर चुके थे। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आगरा में शादी से पहले खुली दूल्हे की पोल:बारात ले जाने की जगह पहुंचा थाने, लिन इन में रह रही प्रेमिका बच्चा लेकर पहुंची
