पानीपत निगम चुनाव के नतीजे:बीजेपी मेयर उम्मीदवार 71 हजार वोटों से आगे; 11 वार्डों में BJP, 2 में निर्दलीय जीते

पानीपत निगम चुनाव के नतीजे:बीजेपी मेयर उम्मीदवार 71 हजार वोटों से आगे; 11 वार्डों में BJP, 2 में निर्दलीय जीते

पानीपत नगर निगम वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां मेयर के साथ 26 वार्डों के पार्षद भी चुने जाएंगे। मेयर के लिए भाजपा उम्मीदवार कोमल सैनी, कांग्रेस सविता गर्ग, AAP के प्रीतपाल खेड़ा और निर्दलीय केवल सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। वोटों की गिनती शहर के आर्य पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड में की जा रही है। वहीं प्रशासन ने यहां मीडिया की एंट्री बैन कर दी है। मतगणना से जुड़े अपडेट्स…….. – बीजेपी की मेयर उम्मीदवार कोमल सैनी 8वें राउंड में 71 हजार 232 वोटों से आगे हैं। – पानीपत निगम के वार्ड-1 से BJP उम्मीदवार अनीता जीती। – वार्ड-2 से BJP की काजल शर्मा जीत गई है। वह शिक्षा मंत्री महिपाल के PA अनिल शर्मा की पत्नी हैं। – वहीं वार्ड नंबर-2 से BJP पार्षद प्रत्याशी काजल शर्मा को 10 मिनट देरी से आने की वजह से प्रवेश नहीं दिया गया। – वार्ड-4 से BJP की बागी निर्दलीय उम्मीदवार अंजली शर्मा 1224 वोटों से जीती हैं। – वार्ड-5 से BJP के जयदीप अरोड़ा जीते हैं। – वार्ड 6 से BJP की कोमल पांचाल 450 वोटों से जीतीं। – वार्ड 7 से पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के जीजा BJP के अशोक कटारिया तीसरी बार जीते। – वार्ड 8 से पूर्व मेयर सुरेश वर्मा की पत्नी सरोज वर्मा निर्दलीय जीती। – वार्ड 9 से BJP के नवल जिंदल जीते। – वार्ड 10 से बीजेपी के कमल अरोड़ा जीते – वार्ड 11 से बीजेपी की अंजना गुर्जर जीती। – वार्ड 12 भाजपा से अश्वनी संधू की जीत – वार्ड 13 से भाजपा सर्वेश शर्मा की जीत पानीपत नगर निगम वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां मेयर के साथ 26 वार्डों के पार्षद भी चुने जाएंगे। मेयर के लिए भाजपा उम्मीदवार कोमल सैनी, कांग्रेस सविता गर्ग, AAP के प्रीतपाल खेड़ा और निर्दलीय केवल सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। वोटों की गिनती शहर के आर्य पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड में की जा रही है। वहीं प्रशासन ने यहां मीडिया की एंट्री बैन कर दी है। मतगणना से जुड़े अपडेट्स…….. – बीजेपी की मेयर उम्मीदवार कोमल सैनी 8वें राउंड में 71 हजार 232 वोटों से आगे हैं। – पानीपत निगम के वार्ड-1 से BJP उम्मीदवार अनीता जीती। – वार्ड-2 से BJP की काजल शर्मा जीत गई है। वह शिक्षा मंत्री महिपाल के PA अनिल शर्मा की पत्नी हैं। – वहीं वार्ड नंबर-2 से BJP पार्षद प्रत्याशी काजल शर्मा को 10 मिनट देरी से आने की वजह से प्रवेश नहीं दिया गया। – वार्ड-4 से BJP की बागी निर्दलीय उम्मीदवार अंजली शर्मा 1224 वोटों से जीती हैं। – वार्ड-5 से BJP के जयदीप अरोड़ा जीते हैं। – वार्ड 6 से BJP की कोमल पांचाल 450 वोटों से जीतीं। – वार्ड 7 से पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के जीजा BJP के अशोक कटारिया तीसरी बार जीते। – वार्ड 8 से पूर्व मेयर सुरेश वर्मा की पत्नी सरोज वर्मा निर्दलीय जीती। – वार्ड 9 से BJP के नवल जिंदल जीते। – वार्ड 10 से बीजेपी के कमल अरोड़ा जीते – वार्ड 11 से बीजेपी की अंजना गुर्जर जीती। – वार्ड 12 भाजपा से अश्वनी संधू की जीत – वार्ड 13 से भाजपा सर्वेश शर्मा की जीत   हरियाणा | दैनिक भास्कर