लुधियाना| इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के 68 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 10 जनवरी 2025 तक ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में आज आवेदन कर दें। भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के 54 पद, मैनेजर (आईटी – इंफ्रास्ट्रक्चर, नेटवर्क और क्लाउड) के 2 पद, और अन्य विभिन्न पदों के लिए 12 पद भरे जाएंगे। असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन जैसे विषयों में बीई/बीटेक डिग्री अनिवार्य है। वहीं, मैनेजर और सीनियर मैनेजर पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव के साथ बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ippbonline.com पर विजिट कर सकते हैं । लुधियाना| इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के 68 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 10 जनवरी 2025 तक ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में आज आवेदन कर दें। भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के 54 पद, मैनेजर (आईटी – इंफ्रास्ट्रक्चर, नेटवर्क और क्लाउड) के 2 पद, और अन्य विभिन्न पदों के लिए 12 पद भरे जाएंगे। असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन जैसे विषयों में बीई/बीटेक डिग्री अनिवार्य है। वहीं, मैनेजर और सीनियर मैनेजर पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव के साथ बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ippbonline.com पर विजिट कर सकते हैं । पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जालंधर उप-चुनाव-कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी:पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को दी गई टिकट, आज तक एक भी चुनाव नहीं हारी
जालंधर उप-चुनाव-कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी:पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को दी गई टिकट, आज तक एक भी चुनाव नहीं हारी पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने सुरिंदर कौर पर यकीन जताया है। बुधवार को जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस ने वेस्ट हलके से अजय रहीं सुरिंदर कौर को टिकट दी है। इससे पहले भाजपा ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल को टिकट दिया है और आप ने भाजपा के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत को टिकट दिया है। कांग्रेस पार्टी से अब तक के चुनावों में अजय रही पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर वेस्ट हलके में काफी पकड़ रखती हैं। वेस्ट हलके से टिकट के लिए सुरिंदर कौर के अलावा 3 अन्य नेता भी दावेदारी पेश कर चुके थे। चन्नी ने कहा था, वेस्ट हलके से होगा उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में वेस्ट हलके से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। इसलिए वेस्ट हलके में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भी कहा था कि इस बार कांग्रेस का उम्मीदवार वेस्ट हलके से ही होगा। इस समय वेस्ट हलके में सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर था। शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन 29 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने का मन बनाया था। 30 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा था। 3 जून को स्पीकर ने अंगुराल को इस्तीफे पर बातचीत को लेकर बुलाया था। मगर 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर दिया गया। इस पर अंगुराल ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही थी। दिलचस्प बात यह है कि भगत और अंगुराल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में थे। तब मोहिंदर भगत बीजेपी के उम्मीदवार थे और अंगुराल AAP की तरफ से कैंडिडेट थे। इस बार उलट हो गया है। भगत AAP के तो अंगुराल भाजपा के कैंडिडेट हैं। उपचुनाव को लेकर CM मान जालंधर में रहेंगे जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए CM भगवंत मान ने जालंधर कैंट इलाके में एक मकान किराए पर लिया है। इसमें CM मान परिवार के साथ शिफ्ट होंगे। आज उनके पार्टी उम्मीदवार की घोषणा हो गई है तो जल्द ही मान नए घर में रहने जा सकते हैं। यह सीट पहले AAP की झोली में ही थी, इसलिए अब पार्टी किसी भी सूरत में इस सीट पर हारने की तैयारी नहीं है। इसी कारण CM मान ने जालंधर में ही रहने का ऐलान किया है। क्योंकि, उक्त सीट पर अब AAP की साख टिकी हुई है। जानकारी के अनुसार CM मान सप्ताह में 3 दिन इसी घर में रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे वह दोआबा और मांझा क्षेत्र के नेताओं और लोगों के साथ नजदीकी संपर्क में रहेंगे।

अमृतसर में आतंकी नेटवर्क से जुड़े 3 गिरफ्तार:UK गैंग से कनेक्शन, 3 ग्लॉक व 3 बेरेटा पिस्टल रिकवर
अमृतसर में आतंकी नेटवर्क से जुड़े 3 गिरफ्तार:UK गैंग से कनेक्शन, 3 ग्लॉक व 3 बेरेटा पिस्टल रिकवर अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय गिरोह नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रिटेन स्थित गिरोह के गुर्गों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंगस्टर धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्म संधू और जस्सा पट्टी के नेटवर्क से जुड़े तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान विजय मसीह, अग्रेज सिंह और इकबाल सिंह के रूप में हुई है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी तरनतारन जिले के हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये तीनों आरोपी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह से जुड़े हुए थे और हथियारों की तस्करी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। आरोपियों से 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जिनकी फोरेंसिक जांच चल रही है। इससे इस पूरे गिरोह के पिछले और अगले लिंक का पता चलेगा। आरोपियों से हथियार बरामद: लोपोके पुलिस ने मामला दर्ज किया इस संबंध में थाना लोपोके में मामला दर्ज किया गया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की और कड़ियां उजागर होंगी। पुलिस ने इसे आतंक और हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी रणनीतिक सफलता बताया है।

सरदूलगढ़ में सौतेले बाप ने बेटे की हत्या की:पहले बच्चे को घर बुलाया फिर कपड़े से गला घोंटा
सरदूलगढ़ में सौतेले बाप ने बेटे की हत्या की:पहले बच्चे को घर बुलाया फिर कपड़े से गला घोंटा सरदूलगढ़ में एक सौतेले बाप ने अपने 11 साल बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी। डीएसपी सरदूलगढ़ मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को मृतक बच्चे आकाशदीप सिंह के मामा वकील सिंह ने बताया कि उनका भांजा स्कूल से घर नहीं आया। जब उन्होंने अपने पड़ोस में रहते बहनोई के घर में जाकर देखा तो बहनोई ने एक कपड़े से बच्चे का गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस पार्टी को दी। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे का कत्ल करने वाले गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक बच्चे आकाशदीप के नाना ने बताया कि उनकी बेटी की दूसरी शादी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। जहां वह अपने दोनों बेटा और बेटी को भी साथ लेकर चली गई थी। लेकिन कुछ समय बाद उनके घर एक और बेटे ने जन्म लिया, जिसके चलते गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी और शादी से पहले साथ लेकर आई दोनों बच्चों को घर से निकाल दिया। जो अपने नाना घर में रहने लगे। गुरप्रीत सिंह भी वहीं पड़ोस में रहता था, जिसके चलते उन्होंने स्कूल जाते समय आकाशदीप को अपने घर बुलाकर हत्या कर दी।