कपूरथला के बेगोवाल निवासी एक व्यक्ति की अमेरिका के मिसिसिपी में अज्ञात कार चालक द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दुकान के बाहर काम करते समय यह घटना घाटी है। जिसमें कपूरथला के व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल भी हुए है। मृतक वयक्ति की पहचान बेगोवाल निवासी जसवीर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कपूरथला जिले के क़स्बा बेगोवाल निवासी जसवीर सिंह अमेरिका के मिसिसिपी में एक स्टोर पर काम कर रहा था। जसवीर सिंह के पिता वसन सिंह ने बताया कि उसका 33 वर्षीय बेटा जसवीर सिंह एक वर्ष पहले 40 लाख रुपए का कर्ज लेकर अच्छे भविष्य की तलाश में अमेरिका गया था। उसके 2 बच्चे (एक लड़की और एक लड़का) है। उसका भाई भी अपने परिवार के साथ बाहर रहता है। दुकान के बाहर कर रहा था काम वसन सिंह ने यह भी बताया कि बीते दिनों जसवीर सिंह एक दुकान के बाहर काम कर रहा था। तभी कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। गोली लगने से जसवीर सिंह तथा वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले से जुड़े कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है कि इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया है। मृतक जसवीर सिंह के पिता वसन सिंह ने मांग की है कि उसके बेटे के शव को भारत लाया जाए, ताकि उनके बच्चें आखिरी बार अपने पिता को साथ देख सकें। क्या कहते हैं अमेरिका के पुलिस अफसर इस घटना को लेकर मिसिसिपी के जैक्सन शहर के पुलिस प्रमुख जोसेफ वेड ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस घटना की गहन जांच की जा रही है। जो लोग घायल हुए हैं, उनका फिलहाल इलाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावर काली होंडा कार में आए थे। जिनकी तलाश की जा रही है। कपूरथला के बेगोवाल निवासी एक व्यक्ति की अमेरिका के मिसिसिपी में अज्ञात कार चालक द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दुकान के बाहर काम करते समय यह घटना घाटी है। जिसमें कपूरथला के व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल भी हुए है। मृतक वयक्ति की पहचान बेगोवाल निवासी जसवीर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कपूरथला जिले के क़स्बा बेगोवाल निवासी जसवीर सिंह अमेरिका के मिसिसिपी में एक स्टोर पर काम कर रहा था। जसवीर सिंह के पिता वसन सिंह ने बताया कि उसका 33 वर्षीय बेटा जसवीर सिंह एक वर्ष पहले 40 लाख रुपए का कर्ज लेकर अच्छे भविष्य की तलाश में अमेरिका गया था। उसके 2 बच्चे (एक लड़की और एक लड़का) है। उसका भाई भी अपने परिवार के साथ बाहर रहता है। दुकान के बाहर कर रहा था काम वसन सिंह ने यह भी बताया कि बीते दिनों जसवीर सिंह एक दुकान के बाहर काम कर रहा था। तभी कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। गोली लगने से जसवीर सिंह तथा वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले से जुड़े कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है कि इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया है। मृतक जसवीर सिंह के पिता वसन सिंह ने मांग की है कि उसके बेटे के शव को भारत लाया जाए, ताकि उनके बच्चें आखिरी बार अपने पिता को साथ देख सकें। क्या कहते हैं अमेरिका के पुलिस अफसर इस घटना को लेकर मिसिसिपी के जैक्सन शहर के पुलिस प्रमुख जोसेफ वेड ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस घटना की गहन जांच की जा रही है। जो लोग घायल हुए हैं, उनका फिलहाल इलाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावर काली होंडा कार में आए थे। जिनकी तलाश की जा रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
