गुरुग्राम में पांच निकाय क्षेत्रों में 1109 बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जिसमें 11 लाख 7 हजार 689 मतदाता अपने निर्वाचन अधिकार का प्रयोग कर अपनी निकाय सरकार चुनेंगे। निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत 12 मार्च को मतगणना कार्य संबंधित निकाय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर किया जाएगा। गुरुग्राम नगर निगम के मेयर व 36 वार्डों में पार्षद पद के लिए वोट डाले जाएंगे। नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी में 22 वार्डों में पार्षद व चेयरमैन पद के लिए वोट डाले जाएंगे। जिसमें 22 हजार 321 पुरूष व 20 हजार 721 महिलाएं अपना वोट डालेंगे। सोहना नगर परिषद में चेयरमैन पद के लिए हो रहे उपचुनाव में 21 वार्डों में 26 हजार 596 पुरुष व 23 हजार 551 महिलाएं व 6 ट्रांसजेंडर अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं नगर पालिका फर्रुखनगर में 16 वार्डों में पार्षद व चेयरमैन पद के लिए 7 हजार 683 पुरूष व 6 हजार 961 महिलाएं तथा 1 ट्रांसजेंडर अपनी निकाय सरकार चुनेंगे। मानेसर नगर निगम के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गुरुग्राम में पांच निकाय क्षेत्रों में 1109 बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जिसमें 11 लाख 7 हजार 689 मतदाता अपने निर्वाचन अधिकार का प्रयोग कर अपनी निकाय सरकार चुनेंगे। निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत 12 मार्च को मतगणना कार्य संबंधित निकाय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर किया जाएगा। गुरुग्राम नगर निगम के मेयर व 36 वार्डों में पार्षद पद के लिए वोट डाले जाएंगे। नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी में 22 वार्डों में पार्षद व चेयरमैन पद के लिए वोट डाले जाएंगे। जिसमें 22 हजार 321 पुरूष व 20 हजार 721 महिलाएं अपना वोट डालेंगे। सोहना नगर परिषद में चेयरमैन पद के लिए हो रहे उपचुनाव में 21 वार्डों में 26 हजार 596 पुरुष व 23 हजार 551 महिलाएं व 6 ट्रांसजेंडर अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं नगर पालिका फर्रुखनगर में 16 वार्डों में पार्षद व चेयरमैन पद के लिए 7 हजार 683 पुरूष व 6 हजार 961 महिलाएं तथा 1 ट्रांसजेंडर अपनी निकाय सरकार चुनेंगे। मानेसर नगर निगम के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
