हरियाणा में लगातार मौसम बदल रहा है। आज सिरसा के रानियां में घनी तो पलवल, जींद, रेवाड़ी और नारनौल में हल्की धुंध है। रानियां में विजिबिलिटी 80 से 100 मीटर है। तेज शीतलहर चल रही है। इससे दिन के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी महीने में पहले पखवाड़े में लगातार ठंड देखने को मिलेगी, जबकि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में ठंड के तेवर ढीले पड़ जाएंगे। 3 से 5 फरवरी तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने 1 फरवरी को 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई थी, मगर कुछ स्थानों पर महज बूंदाबांदी ही देखने को मिली। वहीं दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बढ़ने से धुंध देखने को मिली। शनिवार को हिसार के बालसमंद में अधिकतम तापमान सबसे कम 18.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं सोनीपत में 24.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। फरवरी में मौसम लगातार बदलेगा
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार फरवरी महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसमें केवल 2 पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश होने की संभावना है। फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहा। उन्होंने कहा कि 3 फरवरी, 11 फरवरी और 15 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हल्की बारिश की संभावना है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे और सामान्य के आसपास बना रहेगा, जबकि दूसरे पखवाड़े में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। जिससे हरियाणा में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। फरवरी के अंत में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। —————- मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब में आज धुंध की चेतावनी, अगले दो दिन बारिश की संभावना पंजाब में आज भी धुंध को लेकर चेतावनी जारी की गई है। शनिवार रात से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाने लगा। मौसम विभाग ने आज पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… धुंध में क्रूजर नहर में गिरी, 9 की मौत, महिलाएं-बच्चे शामिल, 8 शव सिरसा में मिले; शादी से लौट रहे थे हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में जा गिरी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग अभी भी लापता हैं। जबकि 2 लोगों को बचा लिया गया है। शनिवार को 8 लोगों के शव सिरसा जिले में मिले। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में लगातार मौसम बदल रहा है। आज सिरसा के रानियां में घनी तो पलवल, जींद, रेवाड़ी और नारनौल में हल्की धुंध है। रानियां में विजिबिलिटी 80 से 100 मीटर है। तेज शीतलहर चल रही है। इससे दिन के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी महीने में पहले पखवाड़े में लगातार ठंड देखने को मिलेगी, जबकि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में ठंड के तेवर ढीले पड़ जाएंगे। 3 से 5 फरवरी तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने 1 फरवरी को 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई थी, मगर कुछ स्थानों पर महज बूंदाबांदी ही देखने को मिली। वहीं दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बढ़ने से धुंध देखने को मिली। शनिवार को हिसार के बालसमंद में अधिकतम तापमान सबसे कम 18.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं सोनीपत में 24.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। फरवरी में मौसम लगातार बदलेगा
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार फरवरी महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसमें केवल 2 पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश होने की संभावना है। फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहा। उन्होंने कहा कि 3 फरवरी, 11 फरवरी और 15 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हल्की बारिश की संभावना है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे और सामान्य के आसपास बना रहेगा, जबकि दूसरे पखवाड़े में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। जिससे हरियाणा में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। फरवरी के अंत में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। —————- मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब में आज धुंध की चेतावनी, अगले दो दिन बारिश की संभावना पंजाब में आज भी धुंध को लेकर चेतावनी जारी की गई है। शनिवार रात से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाने लगा। मौसम विभाग ने आज पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… धुंध में क्रूजर नहर में गिरी, 9 की मौत, महिलाएं-बच्चे शामिल, 8 शव सिरसा में मिले; शादी से लौट रहे थे हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में जा गिरी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग अभी भी लापता हैं। जबकि 2 लोगों को बचा लिया गया है। शनिवार को 8 लोगों के शव सिरसा जिले में मिले। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा | दैनिक भास्कर