कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई:व्यक्ति ने पत्नी-बेटी से मारपीट की, बीच-बचाव करने आए लोगों को पीटा, पुलिस थाना 100 मीटर दूर

कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई:व्यक्ति ने पत्नी-बेटी से मारपीट की, बीच-बचाव करने आए लोगों को पीटा, पुलिस थाना 100 मीटर दूर

कांगड़ा में रविवार रात 10:45 बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए सिक्योरिटी गार्ड को भी नहीं बख्शा। आरोपी ने गार्ड को लगभग पांच मिनट तक पीटा। गार्ड को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान उसका सिर फर्श से टकरा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कोई मदद नहीं की। घटना धर्मशाला के जोनल अस्पताल की है। घटनास्थल पुलिस थाना धर्मशाला से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। फिर भी पुलिस तुरंत नहीं पहुंची। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कांगड़ा की एडिशनल एसपी अदिति सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान चंबा जिले के चुवाड़ी निवासी संजीव के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मारपीट और सार्वजनिक स्थल पर हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांगड़ा में रविवार रात 10:45 बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए सिक्योरिटी गार्ड को भी नहीं बख्शा। आरोपी ने गार्ड को लगभग पांच मिनट तक पीटा। गार्ड को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान उसका सिर फर्श से टकरा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कोई मदद नहीं की। घटना धर्मशाला के जोनल अस्पताल की है। घटनास्थल पुलिस थाना धर्मशाला से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। फिर भी पुलिस तुरंत नहीं पहुंची। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कांगड़ा की एडिशनल एसपी अदिति सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान चंबा जिले के चुवाड़ी निवासी संजीव के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मारपीट और सार्वजनिक स्थल पर हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर