कुरुक्षेत्र में पशु-व्यापारी के मर्डर की 50 हजार में डील:पत्नी से अवैध संबंध, ड्राइवर ने रिकॉर्डिंग सुनकर दी सुपारी; शूटर को पिस्टल दिलवाई

कुरुक्षेत्र में पशु-व्यापारी के मर्डर की 50 हजार में डील:पत्नी से अवैध संबंध, ड्राइवर ने रिकॉर्डिंग सुनकर दी सुपारी; शूटर को पिस्टल दिलवाई

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पशु व्यापारी का मर्डर करने के लिए 50 हजार रुपए में डील हुई। पशु व्यापारी को मारने के लिए उसके गांव बदरपुर में यूपी से आकर बसे कंबाइन ड्राइवर ने सुपारी दी थी, क्योंकि उसे पशु व्यापारी पर उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इससे गुस्साए ड्राइवर ने मर्डर करने के लिए शूटर को असला तक उपलब्ध करवाया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने कंबाइन ड्राइवर देशवाल समेत वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटर को पकड़कर कोर्ट से 5 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान जिला सहारनपुर के नागल गांव के देशवाल ने पूरी प्लानिंग का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को भी बरामद कर लिया। अब पुलिस देशवाल को असला उपलब्ध करवाने वाले की तलाश कर रही है। दरअसल, देशवाल ने अपने बेटे के मोबाइल में उसकी पत्नी और पशु व्यापारी जयप्रकाश के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनी थी। इस पर उसने अपनी पत्नी को खूब धमकाया था। उसने जयप्रकाश को उसकी पत्नी से दोबारा बात करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मगर जयप्रकाश अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इस पर उसने जयप्रकाश को मारने के लिए शूटरों की तलाश शुरू कर दी। मुन्ना से हुई डील पुलिस के मुताबिक, देशवाल खुद जयप्रकाश का मर्डर करने में असमर्थ था, क्योंकि करीब 1 साल पहले उसे लकवा मार गया था। इसलिए देशवाल ने अपनी जान-पहचान वाले पास के ही बनी गांव के सुरेश कुमार उर्फ मुन्ना के साथ संपर्क किया। मुन्ना पहले ही हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहा था। इसलिए देशवाल के ऑफर पर मुन्ना राजी हो गया। देशवाल ने मर्डर के लिए मुन्ना को 50 हजार रुपए और असला देने पर हामी भर ली। वारदात से पहले दिए 10 हजार CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल के मुताबिक, वारदात के 1 दिन पहले मुन्ना अपने साथी सचिन उर्फ सुमित निवासी आदर्श नगर हिसार के साथ रादौर पहुंचा। यहां देशवाल ने मुन्ना को वादे के मुताबिक ATM से 10 हजार रुपए निकाल कर दिए। देशवाल ने मुन्ना को असला पहले ही उपलब्ध करवा दिया था। इससे सचिन को भी वारदात के बाद असला मिलने की उम्मीद हो गई। सचिन को दिया था असले का लालच लाडवा में हत्या की कोशिश के मामले में वांटेड मुन्ना हिसार में आदर्श कॉलोनी में कमरा लेकर रह रहा था। यहां उसकी दोस्ती सचिन के साथ हो गई थी। देशवाल से जयप्रकाश को मारने की सुपारी मिलने की बात मुन्ना ने सचिन को बताई थी। मुन्ना ने सचिन को उसका साथ देने के लिए राजी कर लिया। इस एवज में सचिन ने मुन्ना से वारदात के बाद असला मांगा था। दोस्त के मर्डर का लेना था बदला CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि कुछ दिन पहले हिसार में सचिन के दोस्त का मर्डर हो गया था। सचिन अपने दोस्त के मर्डर का बदला लेना चाहता था। इसके लिए उसे असले की जरूरत थी। उसने आरोपियों को मारने की प्लानिंग भी कर ली। सचिन आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के दिन उन पर हमला करने वाला था। यह था मामला निर्मला के मुताबिक, 24 फरवरी को उसका पति जयप्रकाश सुबह करीब साढ़े 6 बजे घर पर चाय पी रहा था। तभी घर के बाहर गेट पर कोई जोर से अंकल-अंकल चिल्लाया। जैसे ही उसके पति ने गेट खोला तो स्कूटी पर बैठे 2 नकाबपोश युवकों में से 1 ने उसके पति को गोलियां मार दी थी। गोली की आवाज सुनकर वह गेट की तरफ दौड़ी, मगर आरोपी फरार हो चुके थे। समय पर अस्पताल में पहुंचाए जाने पर जयप्रकाश की जान बच गई। ऐसे पकड़ में आए आरोपी CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि गांव में जयप्रकाश के किसी महिला के साथ अवैध संबंध होने की चर्चा थी। इसे लीड मानते हुए टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। छानबीन में जयप्रकाश के साथ आरोपी देशवाल की पत्नी का नाम उजागर हुआ। छानबीन में सामने आया कि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है। साथ ही पुलिस के हाथ महिला और पीड़ित के बीच की रिकॉर्डिंग लग गई। उसके बाद टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पशु व्यापारी का मर्डर करने के लिए 50 हजार रुपए में डील हुई। पशु व्यापारी को मारने के लिए उसके गांव बदरपुर में यूपी से आकर बसे कंबाइन ड्राइवर ने सुपारी दी थी, क्योंकि उसे पशु व्यापारी पर उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इससे गुस्साए ड्राइवर ने मर्डर करने के लिए शूटर को असला तक उपलब्ध करवाया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने कंबाइन ड्राइवर देशवाल समेत वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटर को पकड़कर कोर्ट से 5 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान जिला सहारनपुर के नागल गांव के देशवाल ने पूरी प्लानिंग का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को भी बरामद कर लिया। अब पुलिस देशवाल को असला उपलब्ध करवाने वाले की तलाश कर रही है। दरअसल, देशवाल ने अपने बेटे के मोबाइल में उसकी पत्नी और पशु व्यापारी जयप्रकाश के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनी थी। इस पर उसने अपनी पत्नी को खूब धमकाया था। उसने जयप्रकाश को उसकी पत्नी से दोबारा बात करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मगर जयप्रकाश अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इस पर उसने जयप्रकाश को मारने के लिए शूटरों की तलाश शुरू कर दी। मुन्ना से हुई डील पुलिस के मुताबिक, देशवाल खुद जयप्रकाश का मर्डर करने में असमर्थ था, क्योंकि करीब 1 साल पहले उसे लकवा मार गया था। इसलिए देशवाल ने अपनी जान-पहचान वाले पास के ही बनी गांव के सुरेश कुमार उर्फ मुन्ना के साथ संपर्क किया। मुन्ना पहले ही हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहा था। इसलिए देशवाल के ऑफर पर मुन्ना राजी हो गया। देशवाल ने मर्डर के लिए मुन्ना को 50 हजार रुपए और असला देने पर हामी भर ली। वारदात से पहले दिए 10 हजार CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल के मुताबिक, वारदात के 1 दिन पहले मुन्ना अपने साथी सचिन उर्फ सुमित निवासी आदर्श नगर हिसार के साथ रादौर पहुंचा। यहां देशवाल ने मुन्ना को वादे के मुताबिक ATM से 10 हजार रुपए निकाल कर दिए। देशवाल ने मुन्ना को असला पहले ही उपलब्ध करवा दिया था। इससे सचिन को भी वारदात के बाद असला मिलने की उम्मीद हो गई। सचिन को दिया था असले का लालच लाडवा में हत्या की कोशिश के मामले में वांटेड मुन्ना हिसार में आदर्श कॉलोनी में कमरा लेकर रह रहा था। यहां उसकी दोस्ती सचिन के साथ हो गई थी। देशवाल से जयप्रकाश को मारने की सुपारी मिलने की बात मुन्ना ने सचिन को बताई थी। मुन्ना ने सचिन को उसका साथ देने के लिए राजी कर लिया। इस एवज में सचिन ने मुन्ना से वारदात के बाद असला मांगा था। दोस्त के मर्डर का लेना था बदला CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि कुछ दिन पहले हिसार में सचिन के दोस्त का मर्डर हो गया था। सचिन अपने दोस्त के मर्डर का बदला लेना चाहता था। इसके लिए उसे असले की जरूरत थी। उसने आरोपियों को मारने की प्लानिंग भी कर ली। सचिन आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के दिन उन पर हमला करने वाला था। यह था मामला निर्मला के मुताबिक, 24 फरवरी को उसका पति जयप्रकाश सुबह करीब साढ़े 6 बजे घर पर चाय पी रहा था। तभी घर के बाहर गेट पर कोई जोर से अंकल-अंकल चिल्लाया। जैसे ही उसके पति ने गेट खोला तो स्कूटी पर बैठे 2 नकाबपोश युवकों में से 1 ने उसके पति को गोलियां मार दी थी। गोली की आवाज सुनकर वह गेट की तरफ दौड़ी, मगर आरोपी फरार हो चुके थे। समय पर अस्पताल में पहुंचाए जाने पर जयप्रकाश की जान बच गई। ऐसे पकड़ में आए आरोपी CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि गांव में जयप्रकाश के किसी महिला के साथ अवैध संबंध होने की चर्चा थी। इसे लीड मानते हुए टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। छानबीन में जयप्रकाश के साथ आरोपी देशवाल की पत्नी का नाम उजागर हुआ। छानबीन में सामने आया कि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है। साथ ही पुलिस के हाथ महिला और पीड़ित के बीच की रिकॉर्डिंग लग गई। उसके बाद टीम ने आरोपियों को दबोच लिया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर