हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गर्लफ्रेंड को उसके बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया। बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा कर उसे भरोसे में लिया और उसे होटल ले जाकर रेप किया। जब शादी की बात आई तो साफ मुकर गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल बॉयफ्रेंड फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। निकटवर्ती गांव की युवती के मुताबिक, करीब 6 महीने पहले उसकी साहिल के साथ दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे बात बढ़ी और साहिल ने शादी का वादा कर भरोसे में ले लिया। इसके बाद वह उसे होटल ले गया और उसके साथ गलत काम किया। साहिल बार-बार शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। शादी की बात पर पलटा जब गर्लफ्रेंड ने शादी की बात की तो साहिल ने टालमटोल शुरू कर दी। दबाव पड़ने पर उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और बातचीत भी बंद कर दी। आरोपी साहिल ने उसे धोखा देकर उसका इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपी को नामजद किया थाना सदर थानेसर के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी साहिल के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गर्लफ्रेंड को उसके बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया। बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा कर उसे भरोसे में लिया और उसे होटल ले जाकर रेप किया। जब शादी की बात आई तो साफ मुकर गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल बॉयफ्रेंड फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। निकटवर्ती गांव की युवती के मुताबिक, करीब 6 महीने पहले उसकी साहिल के साथ दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे बात बढ़ी और साहिल ने शादी का वादा कर भरोसे में ले लिया। इसके बाद वह उसे होटल ले गया और उसके साथ गलत काम किया। साहिल बार-बार शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। शादी की बात पर पलटा जब गर्लफ्रेंड ने शादी की बात की तो साहिल ने टालमटोल शुरू कर दी। दबाव पड़ने पर उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और बातचीत भी बंद कर दी। आरोपी साहिल ने उसे धोखा देकर उसका इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपी को नामजद किया थाना सदर थानेसर के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी साहिल के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
