दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिली हार के बाद एक बार चर्चा शुरू हो गई है कि पंजाब CM को बदला जा रहा है। विपक्षी दल के बड़े नेताओं के इस चीज को लेकर बयान आ रहे है। जब यहीं सवाल सीएम भगवंत मान से मीडिया ने किया और कहा कि चर्चा है कि अरविंद केजरीवाल आने वाले समय में पंजाब के सीएम बनेंगे। इसके जवाब में सीएम ने कहा कि ऐसी बात हो सकती है क्या। जो भी बात मुंह में आता हैं, वह यह यह कह देते है। यह तो उससे पहले भी कहते है। केजरीवाल हमारी पार्टी के कन्वीनर हैं। वह हमारी राष्ट्रीय पार्टी के नेता है। उन्होंने पूरे देश में पार्टी को चलाना है। उनका प्रोग्राम गुजरात तो कभी छत्तीसगढ़ में होता है। इस तरह के रियूमर चलते हैं। सीएम ने कहा कि आज मुझे तीन चार का फोन आया कि आज आपका जन्मदिन है। मैंने उनसे पूछा कि इंटरनेट से पता चला है। साल में एक जन्मदिन तो होता है, तीन चार तो न किया करो। यहां पर अफवाहें फैलाते रहते हैं। पंजाब में नहीं उतरेगा डिपोर्ट किए लोगों का जहाज मीडिया ने जब सीएम से सवाल किया अमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे लोगों के जहाज पंजाब में उतारे जा रहे हैं। इससे आप क्या समझते हो। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने तो इस चीज का अमृतसर जाकर विरोध किया है। नेशनल स्तर पर मीडिया ने इस मामले को उठाया है। वहीं, उस विरोध का असर यह होगा कि अब अगला कोई जहाज आएगा तो वह कम से कम पंजाब मे नहीं आएगा। वहीं, जो युवा डिपोर्ट हो रहे है। उनकी पंजाब सरकार मदद करेगी। इस पर सीएम ने कहा कि ऐसे युवाओं का ऐसे शुरू हुआ था यह विवाद दरसअल जैसे दिल्ली चुनाव के नतीजे सामने आए थे, उसके बाद पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा था कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। इसके बाद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव प्रचार में जुटे आप नेताओं की मीटिंग बुला ली थी। इसके बाद यह मामला ज्यादा गर्माया था। हालांकि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शुरू से ही इसे अफवाह बताया था। उनका कहना था कि बाजवा के संपर्क में तो अपने ही विधायक नहीं है। पंजाब में 2022 में सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे, इसमें AAP ने 92, कांग्रेस 18, भाजपा 2, शिरोमणि अकाली दल 3 और बसपा 1 सीट जीती थी। पंजाब में बहुमत का आंकड़ा 59 का है। ऐसे में अगर 30 विधायक पार्टी छोड़ भी देते हैं तो भी AAP के पास 62 विधायक रहेंगे और सरकार को कोई खतरा नहीं होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिली हार के बाद एक बार चर्चा शुरू हो गई है कि पंजाब CM को बदला जा रहा है। विपक्षी दल के बड़े नेताओं के इस चीज को लेकर बयान आ रहे है। जब यहीं सवाल सीएम भगवंत मान से मीडिया ने किया और कहा कि चर्चा है कि अरविंद केजरीवाल आने वाले समय में पंजाब के सीएम बनेंगे। इसके जवाब में सीएम ने कहा कि ऐसी बात हो सकती है क्या। जो भी बात मुंह में आता हैं, वह यह यह कह देते है। यह तो उससे पहले भी कहते है। केजरीवाल हमारी पार्टी के कन्वीनर हैं। वह हमारी राष्ट्रीय पार्टी के नेता है। उन्होंने पूरे देश में पार्टी को चलाना है। उनका प्रोग्राम गुजरात तो कभी छत्तीसगढ़ में होता है। इस तरह के रियूमर चलते हैं। सीएम ने कहा कि आज मुझे तीन चार का फोन आया कि आज आपका जन्मदिन है। मैंने उनसे पूछा कि इंटरनेट से पता चला है। साल में एक जन्मदिन तो होता है, तीन चार तो न किया करो। यहां पर अफवाहें फैलाते रहते हैं। पंजाब में नहीं उतरेगा डिपोर्ट किए लोगों का जहाज मीडिया ने जब सीएम से सवाल किया अमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे लोगों के जहाज पंजाब में उतारे जा रहे हैं। इससे आप क्या समझते हो। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने तो इस चीज का अमृतसर जाकर विरोध किया है। नेशनल स्तर पर मीडिया ने इस मामले को उठाया है। वहीं, उस विरोध का असर यह होगा कि अब अगला कोई जहाज आएगा तो वह कम से कम पंजाब मे नहीं आएगा। वहीं, जो युवा डिपोर्ट हो रहे है। उनकी पंजाब सरकार मदद करेगी। इस पर सीएम ने कहा कि ऐसे युवाओं का ऐसे शुरू हुआ था यह विवाद दरसअल जैसे दिल्ली चुनाव के नतीजे सामने आए थे, उसके बाद पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा था कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। इसके बाद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव प्रचार में जुटे आप नेताओं की मीटिंग बुला ली थी। इसके बाद यह मामला ज्यादा गर्माया था। हालांकि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शुरू से ही इसे अफवाह बताया था। उनका कहना था कि बाजवा के संपर्क में तो अपने ही विधायक नहीं है। पंजाब में 2022 में सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे, इसमें AAP ने 92, कांग्रेस 18, भाजपा 2, शिरोमणि अकाली दल 3 और बसपा 1 सीट जीती थी। पंजाब में बहुमत का आंकड़ा 59 का है। ऐसे में अगर 30 विधायक पार्टी छोड़ भी देते हैं तो भी AAP के पास 62 विधायक रहेंगे और सरकार को कोई खतरा नहीं होगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
