कैथल में एक दिन पहले एक ब्यूटीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारा उसका देवर सहकर्मी ही था। हत्या के बाद से ही वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी देवर पर पहले से ही बाइक चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के चार-पांच मामले दर्ज हैं। जब पुलिस इन मामलों की जांच करने और आरोपी से पूछताछ करने ब्यूटी पार्लर जाती थी तो ब्यूटीशियन कहती थी कि उसके नाम से बहुत शिकायतें आती हैं, इसलिए वह उसे अपने साथ काम पर नहीं रख सकती और उसे वहां से भगा देती थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने उस पर गोली चलाई। वह यूपी से देसी पिस्तौल लेकर आया था। पुलिस अभी भी मामले में फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने उसे जल्द ही पकड़ने का दावा किया है। पहले भी मिल चुका असलहा पुलिस के अनुसार ब्यूटीशियन पर गोली चलाने की वारदात में प्रयोग किया देसी कट्टा भी आरोपी यूपी से लेकर आया था। पहले जिन मामलों में आरोपी से असलहा बरामद हुआ है वह असलहा भी आरोपी यूपी से ही लेकर आया हुआ था। आरोपी ने जिस ब्यूटीशियन पर हमला किया था, वह पहले उसी के ब्यूटी पार्लर में काम करता था। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। दोपहर ढाई बजे के दौरान हमला गौरतलब है कि 21 मार्च को पूंडरी में देवर ने भाभी पर फायरिंग कर दी। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है, वहीं पर आरोपी कट्टा लेकर घुसा। गोली महिला के गले को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई। भागते वक्त वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। मामला पूंडरी के ब्रह्मानंद कॉलोनी में स्थित मन्नत मेकओवर एवं हेयर सैलून में 2:30 बजे का है। काम पर रखने का बना रहा दबाव ब्यूटी पार्लर मालकिन उर्मिला काम कर रही थी। इस दौरान उर्मिला के पति के चाचा का बेटा बीरबल अवैध हथियार लेकर आया और फायरिंग कर दी। वहां मौजूद लोगों ने उर्मिला को बचाया। भाभी पर काम पर रखने का दबाव बना रहा था जानकारी के मुताबिक इसी ब्यूटी पार्लर में आरोपी काम करता था। काम छोड़ने के बाद वह क्रिमिनल बन गया। उस पर कई मामले दर्ज हैं। अब वह दोबारा से इसी ब्यूटी पार्लर में लगने के लिए उर्मिला पर बार-बार दबाव बना रहा था। उर्मिला ने उसे रखने से मना कर दिया था। इससे वह भड़क गया और फायरिंग करने पहुंच गया। पूंडरी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार है। उसे जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कैथल में एक दिन पहले एक ब्यूटीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारा उसका देवर सहकर्मी ही था। हत्या के बाद से ही वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी देवर पर पहले से ही बाइक चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के चार-पांच मामले दर्ज हैं। जब पुलिस इन मामलों की जांच करने और आरोपी से पूछताछ करने ब्यूटी पार्लर जाती थी तो ब्यूटीशियन कहती थी कि उसके नाम से बहुत शिकायतें आती हैं, इसलिए वह उसे अपने साथ काम पर नहीं रख सकती और उसे वहां से भगा देती थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने उस पर गोली चलाई। वह यूपी से देसी पिस्तौल लेकर आया था। पुलिस अभी भी मामले में फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने उसे जल्द ही पकड़ने का दावा किया है। पहले भी मिल चुका असलहा पुलिस के अनुसार ब्यूटीशियन पर गोली चलाने की वारदात में प्रयोग किया देसी कट्टा भी आरोपी यूपी से लेकर आया था। पहले जिन मामलों में आरोपी से असलहा बरामद हुआ है वह असलहा भी आरोपी यूपी से ही लेकर आया हुआ था। आरोपी ने जिस ब्यूटीशियन पर हमला किया था, वह पहले उसी के ब्यूटी पार्लर में काम करता था। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। दोपहर ढाई बजे के दौरान हमला गौरतलब है कि 21 मार्च को पूंडरी में देवर ने भाभी पर फायरिंग कर दी। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है, वहीं पर आरोपी कट्टा लेकर घुसा। गोली महिला के गले को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई। भागते वक्त वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। मामला पूंडरी के ब्रह्मानंद कॉलोनी में स्थित मन्नत मेकओवर एवं हेयर सैलून में 2:30 बजे का है। काम पर रखने का बना रहा दबाव ब्यूटी पार्लर मालकिन उर्मिला काम कर रही थी। इस दौरान उर्मिला के पति के चाचा का बेटा बीरबल अवैध हथियार लेकर आया और फायरिंग कर दी। वहां मौजूद लोगों ने उर्मिला को बचाया। भाभी पर काम पर रखने का दबाव बना रहा था जानकारी के मुताबिक इसी ब्यूटी पार्लर में आरोपी काम करता था। काम छोड़ने के बाद वह क्रिमिनल बन गया। उस पर कई मामले दर्ज हैं। अब वह दोबारा से इसी ब्यूटी पार्लर में लगने के लिए उर्मिला पर बार-बार दबाव बना रहा था। उर्मिला ने उसे रखने से मना कर दिया था। इससे वह भड़क गया और फायरिंग करने पहुंच गया। पूंडरी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार है। उसे जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
