केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के पिता कदम सिंह के निधन पर भाजपा के बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और देश के कृषि मंत्री जमालपुर गांव स्थित भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे। शिवराज चौहान ने स्वर्गीय कदम सिंह की तस्वीर के सामने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सहजता, सरलता और सात्विकता की अनुपम मिसाल था। उन्होंने अपने कर्तव्यपथ पर अडिग रहते हुए समाज को आदर्श जीवन मूल्यों की सीख दी। उन्हीं के संस्कारों की छाया में पले-बढ़े भूपेंद्र यादव आज राष्ट्र की सेवा में समर्पित हैं और देशहित में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं। दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उनके अलावा उचाना के विधायक देवेंद्र अत्रि, भाजपा नेता इरफान अहमद, उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, राजस्थान से हीरालाल रावत, चंद्रमोहन मीणा, जयवर्धन जोशी, बिहार के मंत्री जनक आदि पहुंचे। इससे पहले रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली उनके पैतृक गांव जमालपुर पहुंचे और उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। 90 साल की उम्र में निधन केंद्रीय मंत्री एवं अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का पिछले शनिवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया था। होली के दिन उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पैतृक गांव में हुआ था अंतिम संस्कार उसी दिन शाम 4 बजे गुरुग्राम में उनके पैतृक गांव जमालपुर में अंतिम संस्कार किया गया। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह और ओमप्रकाश धनखड़ समेत कई बड़े नेता पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेंद्र यादव को फोन कर संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी थी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के पिता कदम सिंह के निधन पर भाजपा के बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और देश के कृषि मंत्री जमालपुर गांव स्थित भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे। शिवराज चौहान ने स्वर्गीय कदम सिंह की तस्वीर के सामने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सहजता, सरलता और सात्विकता की अनुपम मिसाल था। उन्होंने अपने कर्तव्यपथ पर अडिग रहते हुए समाज को आदर्श जीवन मूल्यों की सीख दी। उन्हीं के संस्कारों की छाया में पले-बढ़े भूपेंद्र यादव आज राष्ट्र की सेवा में समर्पित हैं और देशहित में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं। दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उनके अलावा उचाना के विधायक देवेंद्र अत्रि, भाजपा नेता इरफान अहमद, उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, राजस्थान से हीरालाल रावत, चंद्रमोहन मीणा, जयवर्धन जोशी, बिहार के मंत्री जनक आदि पहुंचे। इससे पहले रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली उनके पैतृक गांव जमालपुर पहुंचे और उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। 90 साल की उम्र में निधन केंद्रीय मंत्री एवं अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का पिछले शनिवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया था। होली के दिन उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पैतृक गांव में हुआ था अंतिम संस्कार उसी दिन शाम 4 बजे गुरुग्राम में उनके पैतृक गांव जमालपुर में अंतिम संस्कार किया गया। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह और ओमप्रकाश धनखड़ समेत कई बड़े नेता पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेंद्र यादव को फोन कर संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी थी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
