गुरुग्राम में उद्योग कल्याण बोर्ड की मांग:गुजरात के GALA की तर्ज पर हो विकास, उद्योगपतियों का दावा- बोर्ड के गठन से बढ़ेगा राजस्व

गुरुग्राम में उद्योग कल्याण बोर्ड की मांग:गुजरात के GALA की तर्ज पर हो विकास, उद्योगपतियों का दावा- बोर्ड के गठन से बढ़ेगा राजस्व

गुरुग्राम के उद्योगपतियों ने हरियाणा सरकार से गुजरात के GALA की तर्ज पर जिले में भी उद्योग कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग की है। औद्योगिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मेलन में उद्योगपतियों ने कहा कि जिले में कुछ समस्याएं हैं, जिनका समाधान होना जरूरी है। हमें ऐसा कल्याण बोर्ड चाहिए, जहां उद्योगपति अपनी सभी समस्याओं का समाधान करवा सकें। गुरुग्राम उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएन मंगला ने कहा कि जिस तरह गुजरात में औद्योगिक समस्याओं के समाधान के लिए GALA का गठन किया गया है, उसी तर्ज पर गुरुग्राम जिले में भी उद्योग कल्याण बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए, ताकि सभी उद्योगपति एक जगह पर जाकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकें। गुरुग्राम से सबसे ज्यादा रेवेन्यू इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-37 (IDA) के अध्यक्ष केके गांधी ने कहा कि गुरुग्राम प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और हरियाणा सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देता है। बजट में उद्योग को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा उठाए गए कदम ठीक हैं, लेकिन अभी भी कुछ समस्याएं हैं जिनका समाधान किया जाना जरूरी है और इन समस्याओं का समाधान तभी हो सकता है जब गुरुग्राम में उद्योग कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। उद्योग बढ़ेंगे तो राजस्व बढ़ेगा उद्योगपति गुंजन मेहता ने कहा कि सोहना में तेजी से बड़े उद्योग स्थापित हो रहे हैं। वहां भी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। जब ​​उद्योग बढ़ेंगे तो राजस्व बढ़ेगा और प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर विचार कर जल्द से जल्द उन्हें पूरा करना चाहिए। गुरुग्राम के उद्योगपतियों ने हरियाणा सरकार से गुजरात के GALA की तर्ज पर जिले में भी उद्योग कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग की है। औद्योगिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मेलन में उद्योगपतियों ने कहा कि जिले में कुछ समस्याएं हैं, जिनका समाधान होना जरूरी है। हमें ऐसा कल्याण बोर्ड चाहिए, जहां उद्योगपति अपनी सभी समस्याओं का समाधान करवा सकें। गुरुग्राम उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएन मंगला ने कहा कि जिस तरह गुजरात में औद्योगिक समस्याओं के समाधान के लिए GALA का गठन किया गया है, उसी तर्ज पर गुरुग्राम जिले में भी उद्योग कल्याण बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए, ताकि सभी उद्योगपति एक जगह पर जाकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकें। गुरुग्राम से सबसे ज्यादा रेवेन्यू इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-37 (IDA) के अध्यक्ष केके गांधी ने कहा कि गुरुग्राम प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और हरियाणा सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देता है। बजट में उद्योग को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा उठाए गए कदम ठीक हैं, लेकिन अभी भी कुछ समस्याएं हैं जिनका समाधान किया जाना जरूरी है और इन समस्याओं का समाधान तभी हो सकता है जब गुरुग्राम में उद्योग कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। उद्योग बढ़ेंगे तो राजस्व बढ़ेगा उद्योगपति गुंजन मेहता ने कहा कि सोहना में तेजी से बड़े उद्योग स्थापित हो रहे हैं। वहां भी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। जब ​​उद्योग बढ़ेंगे तो राजस्व बढ़ेगा और प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर विचार कर जल्द से जल्द उन्हें पूरा करना चाहिए।   हरियाणा | दैनिक भास्कर