मानसून भले ही कमजोर पड़ गया हो, लेकिन आने वाले दो दिनों में सिटी ब्यूटीफुल यानी चंडीगढ़ में भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार आज इलाके में भारी बारिश होगी। सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 4 डिग्री ज्यादा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि ट्राईसिटी में मोहाली और पंचकूला में सर्दी के लिए येलो अलर्ट है। 45 एमएम कम हुई बारिश पिछले 24 घंटे में चंडीगढ़ में 30.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि बुधवार सुबह 6:30 बजे से शाम 5 बजे तक 11.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं 1 जून से अब तक शहर में हुई बारिश की बात करें तो 245.9 एमएम बारिश हुई है। जो सामान्य से 45.3 मिमी कम है। घर से निकलते समय इन बातों का रखें ध्यान वहीं, बारिश के चलते मौसम विभाग और जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है। ऐसे में लोगों को इस मौसम में घर से निकलते समय थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के चलते ट्रैफिक जाम आदि की स्थिति बन सकती है। बिजली लाइनों में दिक्कत आ सकती है। साथ ही, आवाजाही के लिए जलभराव वाली सड़कों का चयन न करने की सलाह दी गई है। लोगों से कहा गया है कि वे एसी का इस्तेमाल न करें। एग्जॉस्ट पाइप के जरिए इंजन में पानी जाने से रोकने के लिए स्थिर गति बनाए रखें। पहले गियर में गाड़ी चलाएं। किसी भी तरह से घबराएं नहीं। मदद के लिए 112 या 1073 पर कॉल करें। मानसून भले ही कमजोर पड़ गया हो, लेकिन आने वाले दो दिनों में सिटी ब्यूटीफुल यानी चंडीगढ़ में भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार आज इलाके में भारी बारिश होगी। सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 4 डिग्री ज्यादा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि ट्राईसिटी में मोहाली और पंचकूला में सर्दी के लिए येलो अलर्ट है। 45 एमएम कम हुई बारिश पिछले 24 घंटे में चंडीगढ़ में 30.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि बुधवार सुबह 6:30 बजे से शाम 5 बजे तक 11.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं 1 जून से अब तक शहर में हुई बारिश की बात करें तो 245.9 एमएम बारिश हुई है। जो सामान्य से 45.3 मिमी कम है। घर से निकलते समय इन बातों का रखें ध्यान वहीं, बारिश के चलते मौसम विभाग और जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है। ऐसे में लोगों को इस मौसम में घर से निकलते समय थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के चलते ट्रैफिक जाम आदि की स्थिति बन सकती है। बिजली लाइनों में दिक्कत आ सकती है। साथ ही, आवाजाही के लिए जलभराव वाली सड़कों का चयन न करने की सलाह दी गई है। लोगों से कहा गया है कि वे एसी का इस्तेमाल न करें। एग्जॉस्ट पाइप के जरिए इंजन में पानी जाने से रोकने के लिए स्थिर गति बनाए रखें। पहले गियर में गाड़ी चलाएं। किसी भी तरह से घबराएं नहीं। मदद के लिए 112 या 1073 पर कॉल करें। पंजाब | दैनिक भास्कर
