चरखी दादरी में अवैध माइनिंग से पहाड़ खिसका:पत्थर गिरे, गाड़ियां दबी, 15 दिन में दूसरा हादसा, ग्रामीणों से मारपीट

चरखी दादरी में अवैध माइनिंग से पहाड़ खिसका:पत्थर गिरे, गाड़ियां दबी, 15 दिन में दूसरा हादसा, ग्रामीणों से मारपीट

हरियाणा के चरखी दादरी में माइनिंग करने से पहाड़ की मिट्टी खिसक गई, जिससे बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी नीचे आ गई। पहाड़ के मलबे के नीचे कई गाड़ियां दब गई। घटना बुधवार शाम की है, जब आज सुबह ग्रामीण पहुंचे तो उन्हें मीनिंग कंपनी कर्मचारियों ने जाने से रोक दिया और मारपीट शुरू कर दी। पहाड़ से नीचे से ऊपर आते समय कर्मचारियों ने ग्रामीणों का रास्ता रोका गया है और बीच रास्ते में गाड़ी लगाकर ग्रामीणों की गाड़ियां फंसा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिचोंपा कलां कला माइनिंग क्षेत्र में 15 दिन में ये दूसरी बार है और ढ़ाई महीने में 5वी बार है, जब पहाड़ की मिट्टी खिसक गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण बोले- नियमों की अनदेखी हो रही
ग्रामीणों ने बताया कि नियमों की अनदेखी कर माइनिंग की जा रही है। जिसके चलते पहाड़ खिसक गया, इसके मलबे के नीचे गाड़ी और मशीन दब गई हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इस पर संज्ञान नहीं ले रहा है और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। पुलिस की टीम मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस लेकर पहुंची है। मिट्टी खिसकने का वीडियो भी अब वायरल है। पहाड़ खिसकने की बात अफवाह
माइनिंग संचालक सुधीर तंवर ने कहा कि पहाड़ में रास्ता बनाया गया था, जिसकी मिट्टी खिसक गई है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर से मशीनों से मिट्टी निकाले जाने के कारण यह नीचे खिसक गई। माइनिंग में उनकी एक गाड़ी खड़ी थी, जो मिट्टी के नीचे दब गई उसे बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ खिसकने जैसी कोई बात नहीं है। उनके कुछ विरोधी लोग बेवजह अफवाह फैला रहे हैं। इन लोगों ने 2 हफ्ते पहले भी इसी प्रकार की अफवाह फैलाई थी और बात में कुछ नहीं मिला था। खनन विभाग के निरीक्षक कोमल कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को पहाड़ खिसकने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर है निरीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हरियाणा के चरखी दादरी में माइनिंग करने से पहाड़ की मिट्टी खिसक गई, जिससे बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी नीचे आ गई। पहाड़ के मलबे के नीचे कई गाड़ियां दब गई। घटना बुधवार शाम की है, जब आज सुबह ग्रामीण पहुंचे तो उन्हें मीनिंग कंपनी कर्मचारियों ने जाने से रोक दिया और मारपीट शुरू कर दी। पहाड़ से नीचे से ऊपर आते समय कर्मचारियों ने ग्रामीणों का रास्ता रोका गया है और बीच रास्ते में गाड़ी लगाकर ग्रामीणों की गाड़ियां फंसा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिचोंपा कलां कला माइनिंग क्षेत्र में 15 दिन में ये दूसरी बार है और ढ़ाई महीने में 5वी बार है, जब पहाड़ की मिट्टी खिसक गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण बोले- नियमों की अनदेखी हो रही
ग्रामीणों ने बताया कि नियमों की अनदेखी कर माइनिंग की जा रही है। जिसके चलते पहाड़ खिसक गया, इसके मलबे के नीचे गाड़ी और मशीन दब गई हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इस पर संज्ञान नहीं ले रहा है और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। पुलिस की टीम मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस लेकर पहुंची है। मिट्टी खिसकने का वीडियो भी अब वायरल है। पहाड़ खिसकने की बात अफवाह
माइनिंग संचालक सुधीर तंवर ने कहा कि पहाड़ में रास्ता बनाया गया था, जिसकी मिट्टी खिसक गई है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर से मशीनों से मिट्टी निकाले जाने के कारण यह नीचे खिसक गई। माइनिंग में उनकी एक गाड़ी खड़ी थी, जो मिट्टी के नीचे दब गई उसे बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ खिसकने जैसी कोई बात नहीं है। उनके कुछ विरोधी लोग बेवजह अफवाह फैला रहे हैं। इन लोगों ने 2 हफ्ते पहले भी इसी प्रकार की अफवाह फैलाई थी और बात में कुछ नहीं मिला था। खनन विभाग के निरीक्षक कोमल कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को पहाड़ खिसकने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर है निरीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर