जगराओं में दोस्त ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। थाना सिधवां बेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान लखवीर सिंह के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। 2024 में उसके चाचा की शादी में आरोपी से मुलाकात हुई। आरोपी ने उससे इंस्टाग्राम आईडी मांगी और बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उसकी स्कूल वैन का पीछा करने लगा। जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने लड़की को स्कूल जाना बंद करवा दिया। मार्च में आरोपी ने पीड़िता को नींद की गोलियां दीं। उसने कहा कि इन्हें चाय में मिलाकर परिजनों को दे दे। पीड़िता ने ऐसा ही किया। इसके बाद आरोपी रात को पीड़िता के घर आया और उसे गांव के एक खाली घर में ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ रेप किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया। जगराओं में दोस्त ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। थाना सिधवां बेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान लखवीर सिंह के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। 2024 में उसके चाचा की शादी में आरोपी से मुलाकात हुई। आरोपी ने उससे इंस्टाग्राम आईडी मांगी और बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उसकी स्कूल वैन का पीछा करने लगा। जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने लड़की को स्कूल जाना बंद करवा दिया। मार्च में आरोपी ने पीड़िता को नींद की गोलियां दीं। उसने कहा कि इन्हें चाय में मिलाकर परिजनों को दे दे। पीड़िता ने ऐसा ही किया। इसके बाद आरोपी रात को पीड़िता के घर आया और उसे गांव के एक खाली घर में ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ रेप किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया। पंजाब | दैनिक भास्कर
