पंजाब के जालंधर में उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर आज वेस्ट हलके में प्रचार करेंगे। सबसे पहले सीएम भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर बस्ती गुजां इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम शाम करीब 4 बजे तय किया गया है। जिसके बाद सीएम भगवंत सिंह मान शाम करीब 6 बजे रसीला नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। जालंधर पश्चिम सीट पर उपचुनाव क्यों हो रहा है? 2022 के विधानसभा चुनाव में जालंधर पश्चिम सीट पर आप उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने जीत दर्ज की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, 1 जून को लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले 29 मई को अंगुराल ने स्पीकर से अपना इस्तीफा वापस लेने को कहा था, लेकिन तब तक इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था। इस चुनाव में भाजपा ने अंगुराल को टिकट दिया है। आप ने अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री रहे भगत चुन्नीलाल के बेटे मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को टिकट दिया है। पंजाब के जालंधर में उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर आज वेस्ट हलके में प्रचार करेंगे। सबसे पहले सीएम भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर बस्ती गुजां इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम शाम करीब 4 बजे तय किया गया है। जिसके बाद सीएम भगवंत सिंह मान शाम करीब 6 बजे रसीला नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। जालंधर पश्चिम सीट पर उपचुनाव क्यों हो रहा है? 2022 के विधानसभा चुनाव में जालंधर पश्चिम सीट पर आप उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने जीत दर्ज की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, 1 जून को लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले 29 मई को अंगुराल ने स्पीकर से अपना इस्तीफा वापस लेने को कहा था, लेकिन तब तक इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था। इस चुनाव में भाजपा ने अंगुराल को टिकट दिया है। आप ने अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री रहे भगत चुन्नीलाल के बेटे मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को टिकट दिया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
