पंजाब के जालंधर में शादी में बिन बुलाए गेस्ट अपनी गाड़ी एक व्यक्ति पर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना जालंधर के बुलंदपुर रोड पर स्थित परशुराम नगर की है। बीती रात शादी समारोह के दौरान ये घटना हुई। मृतक का कसूर इतना था कि उसने शादी में आए बिन बुलाई मेहमान से शराब के नशे में डांस करते पूछ लिया कि कहां से आए हो। इतने में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। मामले में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब के नशे में डांस करने पहुंचा आरोपी मिली जानकारी के अनुसार ये घटना रविवार को देर रात की है। मंगलवार को पीड़ित ने दम तोड़ दिया था। परशुराम नगर के रहने वाले 43 साल के अमर के रिश्तेदारी में शादी को लेकर रविवार को शादी समारोह चल रहा था। डीजे पर सभी रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे के करीब पड़ोस में ही रहने वाला मोहन नाम का व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त डांस करने के लिए पहुंच गया। डांस करते करते आरोपी ने मौके पर हुल्लड़बाजी शुरू कर दी। जिसके चलते अमर ने पीड़ित को वहां से जाने के लिए कहा। नहीं गया तो दोनों के बीच थोड़ा विवाद भी हुई। गुस्साए आरोपी ने साथियों संग मिलकर चढ़ाई अमर पर कार मिली जानकारी के अनुसार मोहन जाते जाते अमर को धमकी दी और वहां से चला गया। कुछ समय बाद आरोपी मोहन दोबारा पंडाल में आया और अमर सहित अन्य रिश्तेदारों से मारपीट और गाली गालोच करने लगा। शादी में शामिल हुए रिश्तेदार जब विरोध करने लगे तो मोहन और राजवीर निवासी परशुराम नगर, गगन गग्गी और कुछ अज्ञात युवक अपनी स्विफट गाड़ी में बैठे और गाड़ी को काफी तेजी से भीड़ में घुसा दी। इस दौरान जानबुझ कर आरोपियों ने अमर पर गाड़ी चढ़ा दी और उसे रौंद कर फरार हो गए। देर रात आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पीड़ित की मौत हो गई। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-8 की चौकी फोकल पॉइंट के इंचार्ज राजिंदर सिंह ने कहा- आज मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मोहन, गगन उर्फ गग्गी, राजवीर सिंह समेत आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंजाब के जालंधर में शादी में बिन बुलाए गेस्ट अपनी गाड़ी एक व्यक्ति पर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना जालंधर के बुलंदपुर रोड पर स्थित परशुराम नगर की है। बीती रात शादी समारोह के दौरान ये घटना हुई। मृतक का कसूर इतना था कि उसने शादी में आए बिन बुलाई मेहमान से शराब के नशे में डांस करते पूछ लिया कि कहां से आए हो। इतने में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। मामले में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब के नशे में डांस करने पहुंचा आरोपी मिली जानकारी के अनुसार ये घटना रविवार को देर रात की है। मंगलवार को पीड़ित ने दम तोड़ दिया था। परशुराम नगर के रहने वाले 43 साल के अमर के रिश्तेदारी में शादी को लेकर रविवार को शादी समारोह चल रहा था। डीजे पर सभी रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे के करीब पड़ोस में ही रहने वाला मोहन नाम का व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त डांस करने के लिए पहुंच गया। डांस करते करते आरोपी ने मौके पर हुल्लड़बाजी शुरू कर दी। जिसके चलते अमर ने पीड़ित को वहां से जाने के लिए कहा। नहीं गया तो दोनों के बीच थोड़ा विवाद भी हुई। गुस्साए आरोपी ने साथियों संग मिलकर चढ़ाई अमर पर कार मिली जानकारी के अनुसार मोहन जाते जाते अमर को धमकी दी और वहां से चला गया। कुछ समय बाद आरोपी मोहन दोबारा पंडाल में आया और अमर सहित अन्य रिश्तेदारों से मारपीट और गाली गालोच करने लगा। शादी में शामिल हुए रिश्तेदार जब विरोध करने लगे तो मोहन और राजवीर निवासी परशुराम नगर, गगन गग्गी और कुछ अज्ञात युवक अपनी स्विफट गाड़ी में बैठे और गाड़ी को काफी तेजी से भीड़ में घुसा दी। इस दौरान जानबुझ कर आरोपियों ने अमर पर गाड़ी चढ़ा दी और उसे रौंद कर फरार हो गए। देर रात आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पीड़ित की मौत हो गई। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-8 की चौकी फोकल पॉइंट के इंचार्ज राजिंदर सिंह ने कहा- आज मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मोहन, गगन उर्फ गग्गी, राजवीर सिंह समेत आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
30 साल बाद पंजाब से केंद्रीय मंत्री की उम्मीद नहीं:लोकसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई भाजपा; राज्यसभा में भी कोई नहीं
30 साल बाद पंजाब से केंद्रीय मंत्री की उम्मीद नहीं:लोकसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई भाजपा; राज्यसभा में भी कोई नहीं देश में नई बनने जा रही सरकार में तकरीबन 30 सालों के बाद पंजाब से कोई मंत्री बनता नहीं दिख रहा। दरअसल, पंजाब से भाजपा को इन लोकसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली। राज्यसभा में भी पंजाब से भाजपा के पास कोई सीट नहीं है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि इस बार केंद्र में मंत्री पद पर बैठ पंजाब की आवाज उठाने वाला कोई नहीं होगा। तकरीबन 3 दशक पहले, 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की कैबिनेट में पंजाब से कोई मंत्री नहीं था। हालांकि इस कैबिनेट में तीन नाम डॉ. मनमोहन सिंह, बलराम जाखड़ व बूटा सिंह पंजाब से संबंधित तो थे, लेकिन राज्य से चुनाव जीत कर संसद तक नहीं पहुंचा था। इन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सात, शिरोमणि अकाली दल को एक, आम आदमी पार्टी को तीन सीटें मिली हैं, जबकि दो सांसद निर्दलीय जीते हैं। भाजपा के पास एक भी सांसद नहीं है, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाया जा सके। आजादी के बाद से दसवीं लोकसभा को छोड़ पंजाब को हमेशा प्रतिनिधित्व मिला है। पंजाब से हार के बाद भी मंत्री पद दिया गया मोदी सरकार में 2014 के बाद से हमेशा मंत्री पद में पंजाब को प्रतिनिधित्व मिला है। 2014 में अरुण जेटली को अमृतसर से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया गया और वित्त-मंत्री बनाया गया। 2019 में हरदीप पुरी फिर अमृतसर से चुनाव हारे, लेकिन उन्हें राज्यसभा से चुन मंत्री पद दिया गया। इसके अलावा 2014 में विजय सांपला को भी केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया था। 2019 में होशियारपुर से सांसद सोमप्रकाश को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया। 2019 में शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल भी कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राव ने डॉ. मनमोहन को बनाया था मंत्री 1991 में नरसिम्हा राव की सरकार बनी। देश की आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। कहा जाता है कि राव के कारण ही डॉ. मनमोहन सिंह राजनीति में आए। डॉ. मनमोहन सिंह ने 2005 में ब्रिटिश पत्रकार मार्क टुली से कहा था। जिस दिन राव अपने मंत्रिमंडल का गठन कर रहे थे, उन्होंने अपने प्रिंसिपल सेक्रेटरी को मेरे पास यह कहते हुए भेजा कि प्रधानमंत्री चाहेंगे कि आप वित्त मंत्री बनें। मैंने इसे गंभीरता से ना लेते हुए स्वीकार नहीं किया। अगली सुबह राव सीधा उनके पास आए गुस्से में कहा कि तैयार होकर शपथ ग्रहण के लिए राष्ट्रपति भवन आ जाएं। यहां से दस साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का राजनीतिक सफर शुरू हुआ था। अमृतसर से संबंधित डॉ. मनमोहन सिंह को 1991 में असम से राज्यसभा सदस्य बनाया गया था। 1995 में मंत्री बनाए गए थे बूटा सिंह डॉ. मनमोहन सिंह के बाद बलराम जाखड़ का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राव ने मंत्री मंडल में शामिल किया, लेकिन वे सीकर से चुनाव जीत लोकसभा में पहुंचे थे। पूर्व कांग्रेसी व भाजपा के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ उन्हीं के बेटे हैं। 10वीं लोकसभा में तीसरा नाम पंजाब से संबंधित बूटा सिंह का था। लेकिन उन्हें 1995 में मंत्रीमंडल में शामिल गया था और वे एक साल के लिए मंत्री बने। राज्यसभा एक मात्र ज़रिया, लेकिन प्रतिनिधित्व फिर भी पंजाब से नहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पंजाब से किसी भाजपा नेता को मंत्रिमंडल में जगह देने का एक मात्र तरीका राज्यसभा ही है। लेकिन उसमें भी समय लग सकता है। भाजपा को इसके लिए पंजाब के किसी उम्मीदवार या बड़े नेता को दूसरी स्टेट से राज्यसभा सदस्य बनाना होगा, तभी पंजाब को प्रतिनिधित्व मिलने की आस की जा सकती है।
मोगा में बंद मकान से हजारों की चोरी:डेढ़ महीने पहले अमेरिका घूमने गया था परिवार, चोरों ने ताले तोड़े, ले गए कीमती सामान
मोगा में बंद मकान से हजारों की चोरी:डेढ़ महीने पहले अमेरिका घूमने गया था परिवार, चोरों ने ताले तोड़े, ले गए कीमती सामान मोगा के गांव लंडेके में परिवार के साथ अमेरिका घूमने एक व्यक्ति के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपए का कीमती सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि गांव लंडेके निवासी रविंदर सिंह अपने परिवार के साथ डेढ़ महीने पहले अमेरिका घूमने गया था। शनिवार की देर रात वह अमेरिका से वापस लौटा। घर के ताले टूटे हुए देखकर उसके होश उड़ गए। दरवाजा खोल कर जब वह घर में पहुंचा तो कमरों के भी ताले टूटे हुए पडे़ थे। घर का समान चोरी हो चुका था। तेजिंदरपाल सिंह के घर से बैटरी ,इनवर्टर एलईडी, कीमती बर्तन , गैस सिलेंडर, चूल्हा के इलावा घर का और समान चोरी हो गया। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद रविंदर सिंह ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना सिटी पुलिस ने रविंदर सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।
लुधियाना में रेलवे स्टेशन के बाहर हंगामा:शराब के नशे में वेंडर पर हमला,जेबकतरे ने पेट में घोंपा चाकू,पीजीआई रेफर
लुधियाना में रेलवे स्टेशन के बाहर हंगामा:शराब के नशे में वेंडर पर हमला,जेबकतरे ने पेट में घोंपा चाकू,पीजीआई रेफर लुधियाना में बीती रात रेलवे स्टेशन के बाहर जमकर हंगामा हुआ। ट्रेनों में सामान बेचने वाले एक वेंडर के पेट में जेबकतरा ने चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ व्यक्ति को चिल्लाता देख तुरंत आस-पास के लोगों ने हमलावर को दबोच लिया। लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल लाया गया। वहीं आरोपी जेबकतरे को भी लोग अस्पताल लेकर आए। घायल का नाम हैदर अली है। हैदर अली की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। 2 से 3 इंच चाकू पेट में घुसा जानकारी देते हुए हैदर अली ने बताया कि वह स्टेशन पर चाय बेचने का काम करता है। वह स्टेशन के बाहर अपने साथियों के साथ चाय पी रहा था। उसी समय शराब के नशे में एक जेब कतरा आया। उसने छीना झपटी की कोशिश की। वह जेब कतरा ट्रेनों में अवैध रूप से वेडिंग का काम भी करता है। हैदर मुताबिक जेबकतरे का जब उसने विरोध किया तो उसने उसके पेट में चाकू मार दिया। करीब 2 से 3 इंच चाकू पेट में घुस गया। अकेला देख बदमाश ने हैदर को घेरा सिविल अस्पताल पहुंचे गौरव ने कहा कि पावर कैबिन के बाहर इलायची नाम के व्यक्ति की कैंटीन है। हैदर अली हमारे साथ चाय पी रहा था। तभी कुछ दूरी पर जेब कतरा सतविंदर खड़ा था। हैदर जब अकेला घर जाने लगा तो उसने हैदर के चाकू मार दिया। हैदर के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी इक्ट्ठे हो गए। बदमाश को मौके पर काबू कर लिया। जेब कतरे से चाकू भी बरामद कर लिया। फिलहाल इसे थाना कोतवाली की पुलिस के सुपुर्द करने जा रहे है।