जालंधर | जिमखाना क्लब में युवा मेंबर्स को पूरा साल क्रिकेट लीग का इंतजार रहता है। इसे जीपीएल के नाम से जाना जाता है। इस बार लीग 24 अप्रैल से आरंभ होगी। इसमें अंडर-14, डेपेंडेंट्स ओपन, मेंबर ओपन तथा 40 से अधिक उम्र कैटेगरी में टीमें खेलेंगी। इसके लिए टीमों का पंजीकरण 11 अप्रैल तक होगा। जालंधर | जिमखाना क्लब में युवा मेंबर्स को पूरा साल क्रिकेट लीग का इंतजार रहता है। इसे जीपीएल के नाम से जाना जाता है। इस बार लीग 24 अप्रैल से आरंभ होगी। इसमें अंडर-14, डेपेंडेंट्स ओपन, मेंबर ओपन तथा 40 से अधिक उम्र कैटेगरी में टीमें खेलेंगी। इसके लिए टीमों का पंजीकरण 11 अप्रैल तक होगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

कपूरथला पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य:ममता कुमारी ने जेल का किया निरीक्षण, बोली- महिला बंदियों को दिया जाए काम
कपूरथला पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य:ममता कुमारी ने जेल का किया निरीक्षण, बोली- महिला बंदियों को दिया जाए काम राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने आज कपूरथला पहुंची। उन्होंने सेंट्रल जेल का दौरा किया। इस दौरान महिलाओं के मानव अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने DC अमित कुमार पांचाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। सेंट्रल जेल का दौरा कर उन्होंने कैदियों के मानवाधिकार की रक्षा के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्रीय जेल में महिला बंदियों से बातचीत की तथा उनकी कठिनाइयों को सुना तथा नियमानुसार मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त की। महिला कैदियों को मुफ्त कानूनी सहायता के दिए निर्देश ममता कुमारी ने केंद्रीय जेल और प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरतमंद महिला कैदियों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिए। ताकि वे आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने के बावजूद अपनी रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि बंदियों के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके लिए सेंट्रल जेल में कैंप लगाया जाए। इसके अलावा सेंट्रल जेल में बंद विधवा महिलाओं को पेंशन देने का व्यवस्था की जाए। महिला बंदियों को काम देने की कही बात उन्होंने जेल में महिला बंदियों को उनकी कुशलता के अनुरूप काम देने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और कहा कि उन्हें उनकी कुशलता के अनुरूप काम दिया जाए। ताकि वे नए ढंग से जीवन शुरू कर समाज की प्रगति में भागीदारी निभा सकें। ममता ने कहा कि जेल में कैदियों के व्यवहार में सुधार के लिए जागरूकता प्रोग्राम चलाए जाने चाहिए। ताकि यह वास्तव में सुधार गृह बन सके। ममता कुमारी ने बेसहारा महिलाओं को दी जा रही सुविधाएं आवास, भोजन और मुफ्त कानूनी सहायता जैसी सुविधाएं बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए ठंड से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम करने को भी कहा। जेल में निशुल्क कानूनी सेवाओं का चलेगा अभियान इससे पहले DC अमित कुमार पांचाल के नेतृत्व में कमिश्नर के सदस्यों का स्वागत किया गया। उन्होंने आयोग की सदस्य को बताया कि सेंट्रल जेल में प्रत्येक शुक्रवार को विशेष चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जाता है। ताकि कैदी अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कर सकें। उन्होंने कहा कि जेल में निशुल्क कानूनी सेवाओं के तहत विशेष अभियान चलाया जायेगा। ताकि हर जरूरतमंद को कानूनी मदद मिल सकें।
इस अवसर पर ADC (जनरल) नवनीत कौर बल्ल, नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर, एसपी सरबजीत रॉय, एसडीएम मेजर इरविन कौर, जिला प्रोग्राम अधिकारी राजीव ढांडा, सेंट्रल जेल के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

अबोहर में पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला, VIDEO:खेत में लगे सफेदों को लेकर विवाद, दोनों की हालत गंभीर, पुलिस तक पुहंचा मामला
अबोहर में पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला, VIDEO:खेत में लगे सफेदों को लेकर विवाद, दोनों की हालत गंभीर, पुलिस तक पुहंचा मामला अबोहर के गांव चूहड़ीवाला धन्ना में आज सुबह खेत में लगे सफेदों को लेकर हुए झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ियों से हमला कर घायल कर दिया, जिन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन कालूराम ने बताया कि कल जब उसके खेत की पैमाइश करवाई गई तो वहां लगे करीब 25-30 सफेद अंजीर उसके हिस्से में आए, जिस पर पड़ोसी खेत मालिक ने उसे अपने हिस्से से सफेद अंजीर उखाड़ने के लिए कहा, आज सुबह जब वह अपने बेटों अरविंदर व अनिल कुमार के साथ खेत में लगे सफेद अंजीर उखाड़ रहा था तो उक्त पड़ोसी खेत मालिक ने सफेद अंजीर उखाड़ने को लेकर विवाद करते हुए उन पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया कालूराम ने बताया कि पड़ोसी खेत मालिक अपने कुछ साथियों को लेकर आया और खेत में ही उन पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर कुल्हाड़ी लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया, जबकि उसके बेटों को भी लाठियों से पीटा गया। इस दौरान उन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और अस्पताल में भर्ती हो गए।

पंजाब में BJP का मौन प्रदर्शन:अंबेडकर प्रतिमा विवाद में काली पट्टी बांधकर विरोध, कई शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
पंजाब में BJP का मौन प्रदर्शन:अंबेडकर प्रतिमा विवाद में काली पट्टी बांधकर विरोध, कई शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी पंजाब के अमृतसर में बीआर अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की कोशिश का मामला गरमा गया है। इस मुद्दे पर आज पूरे पंजाब में बीजेपी मौन विरोध प्रदर्शन कर रही है। मोहाली में बीजेपी नेता मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं जालंधर समेत सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी है। यह विरोध प्रदर्शन संभागीय स्तर पर हो रहा है। इसमें सभी बड़े नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और विधायक शामिल हैं। मोहाली बीजेपी प्रधान संजीव वशिष्ठ ने कहा कि पंजाब में माहौल खराब हो रहा है। पहले पुलिस थानों पर लगातार हमले हो रहे थे। अब अंबेडकर साहब की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी बीजेपी ने मौन विरोध प्रदर्शन किया है। जरूरत पड़ी तो बीजेपी नेता सड़कों पर उतरेंगे। घटना के पीछे के आरोपियों को सामने लाया जाना चाहिए। भाजपा नेता अनिल सरीन का कहना है कि अमृतसर की घटना बेहद दुखद है। भारतीय जनता पार्टी इसकी निंदा करती है। ऐसे में भाजपा ने मौन विरोध जताने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी समझ से परे है कि आम आदमी पार्टी (आप) अपने दफ्तरों में अंबेडकर साहब की फोटो लगाती है। जबकि उनके राज में अंबेडकर साहब का बार-बार अपमान हो रहा है। इन मामलों के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। पता लगाया जाना चाहिए कि घटना के पीछे कौन है। कौन पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। 26 जनवरी को हुई थी यह घटना अमृतसर में 26 नवंबर को यह घटना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दलित समुदाय ने पंजाब के लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर समेत कई जगहों पर बंद का आह्वान किया है। सभी जगहों पर पुलिस की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो।