जींद-झज्जर में वोटिंग:जुलाना में डीएसपी ने टेंट उखड़वाया, बेरी में खराब EVM बदली; वोट डालने व्हील चेयर से पहुंची 90 वर्षीय महिला

जींद-झज्जर में वोटिंग:जुलाना में डीएसपी ने टेंट उखड़वाया, बेरी में खराब EVM बदली; वोट डालने व्हील चेयर से पहुंची 90 वर्षीय महिला

जींद के जुलाना और झज्जर की बेरी नगर पालिका चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं सफीदों के वार्ड नंबर-14 में उपचुनाव हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। वहीं केंद्रों के अंदर वोटरों को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। जुलाना के बूथ नंबर-13 से डीएसपी जितेंद्र ने टेंट उखड़वा दिया है। क्योंकि यह मतदान केंद्र से 200 मीटर पहले लगाया गया। जींद डीसी मोहम्मद इमरान रजा और SP राजेश कुमार ने किया मतदान केंद्रों का दौरा किया। उधर, बेरी के बूथ नंबर 6 पर एक EVM मशीन खराब हो गई। जिसके बाद डीसी ने तुरत बदलवा दी। जिसके कारण वोटिंग प्रभावित नहीं हुई। वहीं बूथ- 7 में उम्मीदवार के चुनाव निशान पर स्याही लगी मिली। जिसके बाद कवर बदल दिया गया। जुलाना में 9 प्रधान और 12 वार्डों में 32 पार्षद उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां कुल 13 हजार 665 मतदाता हैं। वहीं बेरी नगर पालिका के 14 वार्डों में कुल 13 हजार 867 मतदाता हैं। बेरी में अध्यक्ष के लिए 5 उम्मीदवार और वार्ड पार्षद के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं वार्ड-4 से पार्षद उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुका है। जबकि सफीदों उपचुनाव में 3 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जींद के जुलाना और झज्जर की बेरी नगर पालिका चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं सफीदों के वार्ड नंबर-14 में उपचुनाव हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। वहीं केंद्रों के अंदर वोटरों को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। जुलाना के बूथ नंबर-13 से डीएसपी जितेंद्र ने टेंट उखड़वा दिया है। क्योंकि यह मतदान केंद्र से 200 मीटर पहले लगाया गया। जींद डीसी मोहम्मद इमरान रजा और SP राजेश कुमार ने किया मतदान केंद्रों का दौरा किया। उधर, बेरी के बूथ नंबर 6 पर एक EVM मशीन खराब हो गई। जिसके बाद डीसी ने तुरत बदलवा दी। जिसके कारण वोटिंग प्रभावित नहीं हुई। वहीं बूथ- 7 में उम्मीदवार के चुनाव निशान पर स्याही लगी मिली। जिसके बाद कवर बदल दिया गया। जुलाना में 9 प्रधान और 12 वार्डों में 32 पार्षद उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां कुल 13 हजार 665 मतदाता हैं। वहीं बेरी नगर पालिका के 14 वार्डों में कुल 13 हजार 867 मतदाता हैं। बेरी में अध्यक्ष के लिए 5 उम्मीदवार और वार्ड पार्षद के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं वार्ड-4 से पार्षद उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुका है। जबकि सफीदों उपचुनाव में 3 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर