हरियाणा के रोहतक के पहरावर गांव में आज होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव में जींद रोडवेज डिपो की 65 बसें जाएंगी। इनमें 41 बसें जींद से रोहतक और 15 बसें पहले जींद से पानीपत जाएंगी और इसके बाद पानीपत से लोगों को लेकर रोहतक पहुंचेंगी। जींद डिपो में 168 रोडवेज और परिवहन समिति की 162 बसें हैं। जींद डिपो की बसों में प्रतिदिन करीब 16 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं, जिससे डिपो को एक दिन में 10 से 12 लाख रुपए की आमदनी होती है। हांसी, असंध, नरवाना, गोहाना, पानीपत जैसे लोकल रूट पर परिवहन समिति की बसें चलती हैं। कई रूटों पर होगी परेशानी नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, जींद से पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर पांच, नरवाना से हांसी रूट पर पांच, नरवाना से कैथल रूट पर 24 और नरवाना से हिसार रूट पर 20 परिवहन समिति की बसें चलती हैं। लेकिन 56 रोडवेज बसें कार्यक्रम में जाने की वजह से बाकी रूट पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान संदीप रंगा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में रोडवेज बसें प्रयोग करने की वजह से यात्रियों को परेशानी होती है। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी, उसी रूट पर भेजी जाएगी बस : जीएम सरकार रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाए, जिससे युवाओं को स्थाई रोजगार मिलेंगे और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। जींद डिपो के जीएम राहुल जैन ने कहा कि रोहतक के पहरावर में शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम के लिए जींद से 56 बस जाएंगी।यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिस भी रूट पर जरूरत होगी, उस पर बसें भेजी जाएंगी। हरियाणा के रोहतक के पहरावर गांव में आज होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव में जींद रोडवेज डिपो की 65 बसें जाएंगी। इनमें 41 बसें जींद से रोहतक और 15 बसें पहले जींद से पानीपत जाएंगी और इसके बाद पानीपत से लोगों को लेकर रोहतक पहुंचेंगी। जींद डिपो में 168 रोडवेज और परिवहन समिति की 162 बसें हैं। जींद डिपो की बसों में प्रतिदिन करीब 16 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं, जिससे डिपो को एक दिन में 10 से 12 लाख रुपए की आमदनी होती है। हांसी, असंध, नरवाना, गोहाना, पानीपत जैसे लोकल रूट पर परिवहन समिति की बसें चलती हैं। कई रूटों पर होगी परेशानी नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, जींद से पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर पांच, नरवाना से हांसी रूट पर पांच, नरवाना से कैथल रूट पर 24 और नरवाना से हिसार रूट पर 20 परिवहन समिति की बसें चलती हैं। लेकिन 56 रोडवेज बसें कार्यक्रम में जाने की वजह से बाकी रूट पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान संदीप रंगा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में रोडवेज बसें प्रयोग करने की वजह से यात्रियों को परेशानी होती है। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी, उसी रूट पर भेजी जाएगी बस : जीएम सरकार रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाए, जिससे युवाओं को स्थाई रोजगार मिलेंगे और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। जींद डिपो के जीएम राहुल जैन ने कहा कि रोहतक के पहरावर में शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम के लिए जींद से 56 बस जाएंगी।यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिस भी रूट पर जरूरत होगी, उस पर बसें भेजी जाएंगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
