हरियाणा के रोहतक जिले में एक किसान पर लाठी-डंडे और बर्फ फोड़ने के सुए से हमला करने का मामला सामने आया है। हमला उस समय किया जब किसान खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे पकड़ लिया और हमला कर दिया। जिसमें घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव सैम्पल निवासी नरेंद्र ने कलानौर थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 12 जनवरी को वह अपने दोस्त सोमबीर के साथ अपने खेत से गांव आ रहे थे। सोमबीर ने उसे अपने घर के पास गाड़ी से उतार दिया और वह चला गया। नरेंद्र पैदल ही घर आ रहा था। तभी एक गाड़ी में तीन लड़के आए। जिन्होंने उसे पकड़ लिया। जिन्होंने लाठी-डंडे और बर्फ फोड़ने के सुए से हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट की, जिसके कारण वह बेहोश हो गया। जिसके बाद आरोपी बेहोशी की हालत में छोड़कर अपनी कार में जान से मारने की धमकी दी। तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उनका शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए। जिसे देखकर रविंद्र, शुभम और अमन वहां से फरार हो गए। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए रोहतक के पीजीआई में भर्ती करवाया गया। फिलहाल निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोखरा निवासी रविंद्र और शुभम तथा गांव सैम्पल निवासी अमन के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र ने कहा कि आरोपी का उसके चाचा के लड़के के साथ झगड़ा हुआ था, शायद उसी रंजिश में यह हमला किया है। हरियाणा के रोहतक जिले में एक किसान पर लाठी-डंडे और बर्फ फोड़ने के सुए से हमला करने का मामला सामने आया है। हमला उस समय किया जब किसान खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे पकड़ लिया और हमला कर दिया। जिसमें घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव सैम्पल निवासी नरेंद्र ने कलानौर थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 12 जनवरी को वह अपने दोस्त सोमबीर के साथ अपने खेत से गांव आ रहे थे। सोमबीर ने उसे अपने घर के पास गाड़ी से उतार दिया और वह चला गया। नरेंद्र पैदल ही घर आ रहा था। तभी एक गाड़ी में तीन लड़के आए। जिन्होंने उसे पकड़ लिया। जिन्होंने लाठी-डंडे और बर्फ फोड़ने के सुए से हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट की, जिसके कारण वह बेहोश हो गया। जिसके बाद आरोपी बेहोशी की हालत में छोड़कर अपनी कार में जान से मारने की धमकी दी। तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उनका शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए। जिसे देखकर रविंद्र, शुभम और अमन वहां से फरार हो गए। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए रोहतक के पीजीआई में भर्ती करवाया गया। फिलहाल निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोखरा निवासी रविंद्र और शुभम तथा गांव सैम्पल निवासी अमन के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र ने कहा कि आरोपी का उसके चाचा के लड़के के साथ झगड़ा हुआ था, शायद उसी रंजिश में यह हमला किया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
