तेंदुए से 20 मिनट तक लड़ा कॉन्स्टेबल का पिता:बिजनौर में गर्दन पर झपट्‌टा मारा, 50 मीटर घसीटा, नोच-नोचकर मार डाला

तेंदुए से 20 मिनट तक लड़ा कॉन्स्टेबल का पिता:बिजनौर में गर्दन पर झपट्‌टा मारा, 50 मीटर घसीटा, नोच-नोचकर मार डाला

बिजनौर में कॉन्स्टेबल के पिता को तेंदुए ने नोच-नोच कर मार डाला। शुक्रवार रात वह डेयरी पर दूध पहुंचाकर लौट रहे थे, तभी अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने उनकी गर्दन पर झपट्टा मारा। इसके बाद वे तेंदुए से भिड़ गए। करीब 20 मिनट तक उससे लड़ते रहे, लेकिन आखिरी में तेंदुआ हावी हो गया। उन्हें घसीटकर 50 मीटर दूर ले गया और नोचने लगा। उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंच गए। लाठी फटकार कर उन्होंने तेंदुए से कॉन्स्टेबल के पिता को छुड़ाया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव की है। 3 तस्वीरें देखिए- तेंदुए ने गर्दन-पीठ पर अटैक किया कमलजीत सिंह पेशे से किसान थे। उनके पास 20 बीघा जमीन थी। बेटा हनी यूपी पुलिस में सिपाही है और उसकी तैनाती बुलंदशहर के नरोरा में है। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है।शुक्रवार रात साढ़े सात-आठ बजे के बीच कमलजीत सिंह डेयरी पर दूध पहुंचाने गए थे। वहां से लौटते समय तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए ने किसान के सिर, कान, गर्दन और पीठ पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया। लाठी फटकारने पर तेंदुआ कमलजीत सिंह को छोड़कर जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने घायल कमलजीत सिंह को अमरोहा के धनौरा ले जाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने हंगामा, SDM सुबह 4 बजे तक समझाते रहे कमलजीत सिंह की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। शव को चांदपुर-धनौरा मार्ग पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद अफसरों को सूचना दी गई। SDM चांदपुर नितिन तेवतिया देर रात गांव पहुंचे। उन्होंने सुबह 4 बजे तक ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद घरवाले पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। बिजनौर में 6 महीने में 2 लोगों को मार चुका है तेंदुआ ढाई महीने पहले संसारपुर गांव से 10 किमी दूर चौंधेड़ी गांव में चारा लेने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला किया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। तेंदुआ अब तक गांव के 6 से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। वह 10 से 20 कुत्तों को भी मार चुका है। इसके अलावा, 6 महीने पहले गांव बागड़पुर में एक किसान को भी तेंदुआ अपना शिकार बना चुका था। ———————– ये खबर भी पढ़ें… रेलवे गार्ड बोला- पैंट फट गई, ड्यूटी नहीं कर पाऊंगा:गोरखपुर में अफसर का आदेश- फटी पैंट में ही मालगाड़ी लेकर जाओ
गोरखपुर में ट्रेन मैनेजर (गार्ड) की ड्यूटी के दौरान पैंट फट गई। उसने मेमो देकर अफसर से छुट्टी मांगी। मगर अफसर ने छुट्टी देने से इनकार कर दिया। कहा- फटी पैंट में ही ड्यूटी करो। इसके बाद ट्रेन मैनेजर बाजार गए और नई पैंट खरीदकर पहनी और ड्यूटी की। यह घटना गोरखपुर जंक्शन की है। पढ़ें पूरी खबर… बिजनौर में कॉन्स्टेबल के पिता को तेंदुए ने नोच-नोच कर मार डाला। शुक्रवार रात वह डेयरी पर दूध पहुंचाकर लौट रहे थे, तभी अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने उनकी गर्दन पर झपट्टा मारा। इसके बाद वे तेंदुए से भिड़ गए। करीब 20 मिनट तक उससे लड़ते रहे, लेकिन आखिरी में तेंदुआ हावी हो गया। उन्हें घसीटकर 50 मीटर दूर ले गया और नोचने लगा। उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंच गए। लाठी फटकार कर उन्होंने तेंदुए से कॉन्स्टेबल के पिता को छुड़ाया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव की है। 3 तस्वीरें देखिए- तेंदुए ने गर्दन-पीठ पर अटैक किया कमलजीत सिंह पेशे से किसान थे। उनके पास 20 बीघा जमीन थी। बेटा हनी यूपी पुलिस में सिपाही है और उसकी तैनाती बुलंदशहर के नरोरा में है। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है।शुक्रवार रात साढ़े सात-आठ बजे के बीच कमलजीत सिंह डेयरी पर दूध पहुंचाने गए थे। वहां से लौटते समय तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए ने किसान के सिर, कान, गर्दन और पीठ पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया। लाठी फटकारने पर तेंदुआ कमलजीत सिंह को छोड़कर जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने घायल कमलजीत सिंह को अमरोहा के धनौरा ले जाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने हंगामा, SDM सुबह 4 बजे तक समझाते रहे कमलजीत सिंह की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। शव को चांदपुर-धनौरा मार्ग पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद अफसरों को सूचना दी गई। SDM चांदपुर नितिन तेवतिया देर रात गांव पहुंचे। उन्होंने सुबह 4 बजे तक ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद घरवाले पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। बिजनौर में 6 महीने में 2 लोगों को मार चुका है तेंदुआ ढाई महीने पहले संसारपुर गांव से 10 किमी दूर चौंधेड़ी गांव में चारा लेने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला किया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। तेंदुआ अब तक गांव के 6 से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। वह 10 से 20 कुत्तों को भी मार चुका है। इसके अलावा, 6 महीने पहले गांव बागड़पुर में एक किसान को भी तेंदुआ अपना शिकार बना चुका था। ———————– ये खबर भी पढ़ें… रेलवे गार्ड बोला- पैंट फट गई, ड्यूटी नहीं कर पाऊंगा:गोरखपुर में अफसर का आदेश- फटी पैंट में ही मालगाड़ी लेकर जाओ
गोरखपुर में ट्रेन मैनेजर (गार्ड) की ड्यूटी के दौरान पैंट फट गई। उसने मेमो देकर अफसर से छुट्टी मांगी। मगर अफसर ने छुट्टी देने से इनकार कर दिया। कहा- फटी पैंट में ही ड्यूटी करो। इसके बाद ट्रेन मैनेजर बाजार गए और नई पैंट खरीदकर पहनी और ड्यूटी की। यह घटना गोरखपुर जंक्शन की है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर