भास्कर न्यूज | अमृतसर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से शिवाला बाग भाइयां के राम मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया। इस सत्संग में साध्वी नवनीत भारती ने आशुतोष महाराज जी के दिव्य विचारों को साझा करते जीवन के गहरे अर्थ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य और पशु के जीवन में सबसे बड़ा अंतर विचारों और चेतना का होता है। पशु अपनी प्रकृति से बंधा रहता है, लेकिन मनुष्य अपने विचारों को शुद्ध करके अपने जीवन को महानता की ओर ले जा सकता है। जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को उनके कर्म और धर्म का मार्ग दिखाया था। वैसे ही आज भी सतगुरु हमारे जीवन में प्रकाश लेकर आते हैं। सत्संग के दौरान साध्वी बहनों ने भक्ति से भरपूर भजनों का गायन किया। भास्कर न्यूज | अमृतसर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से शिवाला बाग भाइयां के राम मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया। इस सत्संग में साध्वी नवनीत भारती ने आशुतोष महाराज जी के दिव्य विचारों को साझा करते जीवन के गहरे अर्थ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य और पशु के जीवन में सबसे बड़ा अंतर विचारों और चेतना का होता है। पशु अपनी प्रकृति से बंधा रहता है, लेकिन मनुष्य अपने विचारों को शुद्ध करके अपने जीवन को महानता की ओर ले जा सकता है। जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को उनके कर्म और धर्म का मार्ग दिखाया था। वैसे ही आज भी सतगुरु हमारे जीवन में प्रकाश लेकर आते हैं। सत्संग के दौरान साध्वी बहनों ने भक्ति से भरपूर भजनों का गायन किया। पंजाब | दैनिक भास्कर
