भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने नेहरू कॉम्प्लेक्स में 2 दुकानों को बेचने का इकरारनामा करके रजिस्ट्री न कर 40 लाख रुपए की ठगी मारने के मामले में दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान राजेश मेहरा और उसकी पत्नी रीतू मेहरा निवासी बसंत एवेन्यू के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप सिंह निवासी खंडवाला ने बताया कि आरोपी दंपति की ओर से दुकान नंबर 48 जीएफ और दुकान नंबर 61 जीएफ नेहरू कॉम्प्लेक्स लॉरेंस रोड को बेचने का बयान इकरारनामा करके 40 लाख रुपए वसूल किया, लेकिन दुकानों की रजिस्ट्री नहीं की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पूरी जांच कर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा। भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने नेहरू कॉम्प्लेक्स में 2 दुकानों को बेचने का इकरारनामा करके रजिस्ट्री न कर 40 लाख रुपए की ठगी मारने के मामले में दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान राजेश मेहरा और उसकी पत्नी रीतू मेहरा निवासी बसंत एवेन्यू के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप सिंह निवासी खंडवाला ने बताया कि आरोपी दंपति की ओर से दुकान नंबर 48 जीएफ और दुकान नंबर 61 जीएफ नेहरू कॉम्प्लेक्स लॉरेंस रोड को बेचने का बयान इकरारनामा करके 40 लाख रुपए वसूल किया, लेकिन दुकानों की रजिस्ट्री नहीं की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पूरी जांच कर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जालंधर से पूर्व-सांसद रिंकू का AAP पर आरोप:बोले- अंगुराल को BJP उम्मीदवार घोषित करते ही दर्ज होगी FIR, बदलाखोरी की राजनीति हो रही
जालंधर से पूर्व-सांसद रिंकू का AAP पर आरोप:बोले- अंगुराल को BJP उम्मीदवार घोषित करते ही दर्ज होगी FIR, बदलाखोरी की राजनीति हो रही पंजाब में जालंधर के वेस्ट हलके में चुनाव को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। 14 जून से शहर में नामांकन भरे जाने थे। मगर अभी तक सभी पार्टियां अपने अपने चेहरों को लेकर मंथन कर रही हैं। मगर इस बीच जालंधर के पूर्व सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू ने संकेत दिए हैं कि बीजेपी वेस्ट हलके से शीतल अंगुराल को ही उम्मीदवार बनाएगी। शुक्रवार को लाइव होकर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा- हमारी पार्टी द्वारा शीतल को उम्मीदवार घोषित करने के बाद उन्हें किसी भी केस में नामजद किया जा सकता है। रिंकू ने कहा- मेरे सूत्रों ने बताया है कि अगर शीतल अंगुराल बीजेपी के उम्मीदवार होते हैं तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। रिंकू बोले- आप जॉइन करते ही लगने शुरू हुए आरोप शीतल के आप छोड़ने के बाद से टारगेट किया जा रहा है। जब शीतल अंगुराल आम आदमी पार्टी का हिस्सा था, तब तो किसी भी नेता या पुलिस ने कभी उंगली नहीं उठाई। मगर जब से शीतल ने बीजेपी जॉइन की है, तब से शीतल पर केस दर्ज करने की चर्चाएं भी तेज हो गई। रिंकू ने कहा- शीतल की टिकट अनाउंस होते ही उसे किसी न किसी केस में पुलिस नामजद करने की तैयारी में है। आम आदमी पार्टी पर रिंकू ने उठाए सवाल जालंधर में लोकसभा उप चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी से सांसद बने सुशील कुमार रिंकू (अब बीजेपी में) ने आप की नीतियों पर सवाल खड़े किए। इस लोकसभा चुनाव में रिंकू को हार का सामान करना पड़ा था। रिंकू ने कहा- आज मैं सिर्फ इसलिए लाइव आया हूं, क्योंकि लोगों को पता होना चाहिए कि पंजाब में आम आदमी पार्टी कैसे विपक्ष को टारगेट कर रही है। रिंकू ने आप सिर्फ बदलाखोरी की राजनीति कर रही है। रिंकू ने कहा- मेरा डीजीपी गौरव यादव से अनुरोध है कि वह कोई भी अवैध कार्रवाई किसी पार्टी के दबाव में आकर न करें।

होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री ने लगाया जनता दरबार:ब्रह्म शंकर जिंपा ने सुनी जनसमस्याएं, आई 500 से शिकायत, सबसे ज्यादा बिजली-पानी को लेकर
होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री ने लगाया जनता दरबार:ब्रह्म शंकर जिंपा ने सुनी जनसमस्याएं, आई 500 से शिकायत, सबसे ज्यादा बिजली-पानी को लेकर होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है और हर योग्य लाभार्थी तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने अपने कार्यालय में 500 से ज्यादा लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, वाटर सप्लाई, सेनीटेशन, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य और आपूर्ति, ड्रेनेज, माइनिंग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, परिवहन, सहकारी, नगर निगम, डेयरी विकास, बिजली विभाग आदि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही हल किया गया। लोगों को बिना परेशानी मिल रही सेवाएं : जिंपा ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अब लोगों को बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिल रही है और लोगों का सरकार के प्रति विश्वास और ज्यादा मजबूत हुआ है। उन्होंने कह कि वे अपने कार्यालय में जहां लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ही जिला प्रशासन की ओर से भी ’आप दी सरकार- आप दे दुआर’ अभियान के अंतर्गत गांवों में पहुंच कर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ डी.एस.पी. अमरनाथ, वरिंदर शर्मा बिंदू, वरिंदर वैद और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू राजस्थान से जाएंगे राज्यसभा:पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते; पंजाब में लोकसभा चुनाव हार गए थे
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू राजस्थान से जाएंगे राज्यसभा:पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते; पंजाब में लोकसभा चुनाव हार गए थे पंजाब के भाजपा नेता केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पार्टी ने राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। भाजपा उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेज रही है। मंगलवार को भाजपा हाईकमान की बैठक में बिट्टू के नाम पर मुहर लगाई गई। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। इसलिए, बिट्टू कल ही नामांकन भरेंगे। इससे पहले उनके हरियाणा से चुनाव लड़ने की भी अटकलें चल रही थीं, लेकिन वहां से भाजपा ने वहां से कांग्रेस छोड़कर आईं नेता किरण चौधरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा में हार का सामना किया
लुधियाना से 2 बार सांसद रह चुके रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह के पोते और पूर्व मंत्री तेज प्रकाश सिंह के बेटे हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया, लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से 20 हजार 942 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी भाजपा ने पंजाब से किसी और को न चुनकर मोदी 3.0 सरकार में बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया है। इसके बाद उनका राज्यसभा में जाकर सांसद के तौर पर शपथ लेना बेहद जरूरी है। पंजाब में 2028 से पहले कोई सीट खाली नहीं
पंजाब को छोड़कर 9 राज्यों की 12 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं। पंजाब की बात करें तो यहां की 7 में से कोई भी सीट 2028 से पहले खाली नहीं होगी। ऐसे में रवनीत सिंह बिट्टू को हरियाणा या राजस्थान की सीट के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था। जबकि, राजस्थान से पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया और अरुण चतुर्वेदी, पूर्व विपक्ष नेता राजेंद्र राठौर, भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव अलका गुर्जर और पूर्व सांसद सीआर चौधरी का नाम भी शामिल था। हरियाणा में विरोध के बाद राजस्थान का रुख
राजस्थान के साथ हरियाणा के रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद वहां भी सीट खाली हो गई। अब इस सीट पर भी चुनाव हो रहे हैं। इस सीट के लिए पहले रवनीत बिट्टू का नाम सामने आया था, लेकिन विरोध बढ़ता देख भाजपा अब रवनीत बिट्टू को राजस्थान से राज्यसभा भेज रही है। लुधियाना से 2 बार सांसद चुने गए
रवनीत बिट्टू के राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2008 में युवा कांग्रेस से हुई। 2008 में वह पंजाब यूथ कांग्रेस के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बने। 2009 में पार्टी ने उन्हें श्री आनंदपुर साहिब से टिकट दी और दादा बेअंत सिंह व पिता स्वर्णजीत सिंह के किए कामों के कारण वह आसानी से चुनाव जीत गए। पार्टी ने भी पहली बार चुनाव जीतने के बाद उन्हें होम अफेयर्स कमेटी का सदस्य बना दिया। 2014 में कांग्रेस ने बिट्टू की सीट बदलते हुए लुधियाना शिफ्ट किया। इसके बाद 2014 और 2019 में वह इसी सीट से सांसद चुने गए थे। 2027 पर नजर, बिट्टू में फ्यूचर देख रही लीडरशिप
भाजपा बेशक पंजाब में लोकसभा की एक भी सीट नहीं जीत पाई, लेकिन उसका टारगेट 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव हैं। इसकी तैयारी पार्टी ने काफी पहले शुरू कर दी थी। अपना जनाधार बढ़ाने और रूरल एरिया में पैठ बनाने के लिए सिलसिलेवार ढंग से कांग्रेस और अकाली दल के बड़े चेहरों को पार्टी जॉइन करवाई गई। इनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, परनीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, केवल सिंह ढिल्लों, सुशील रिंकू, अरविंद खन्ना, पूर्व कांग्रेसी सांसद संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी, अकाली दल के पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की बहू परमपाल कौर शामिल हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में तकरीबन ढाई साल हैं। रवनीत बिट्टू अभी जवान हैं। आनंदपुर साहिब और लुधियाना लोकसभा सीट से 3 बार कांग्रेस के सांसद रहने के अलावा वह पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान भी रहे हैं। भाजपा नेतृत्व को लगता है कि यदि उन्हें पार्टी की रीति-नीति के हिसाब से ढाल लिया जाए तो वह आने वाले कई बरसों तक पंजाब में पार्टी के लिए काम कर सकते हैं। 60% सिख आबादी पर नजर
पंजाब में 60% आबादी सिखों की है। बिट्टू पगड़ीधारी सिख हैं। उन्हें मंत्री बनाने के बाद राज्यसभा भेजते हुए पार्टी इस आबादी के करीब जाने की कोशिश कर रही है। बिट्टू को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल कर BJP ने उन लोगों को जवाब देने की कोशिश की है जो भाजपा को पंजाब विरोधी बताते हैं। पार्टी की रणनीति सिख चेहरों को आगे रखते हुए ग्रामीण एरिया में पैठ बनाने की है।