हिमाचल की देहरा सीट से पूर्व विधायक एवं BJP प्रत्याशी होशियार सिंह ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को एक शिकायत भेजकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं देहरा की MLA कमलेश ठाकुर को 6 साल के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की है। होशियार सिंह ने देहरा विधानसभा उप चुनाव के दौरान मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट की अवहेलना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने राज्यपाल से इसकी जांच CBI कराने की मांग की है। राज्यपाल को भेजी शिकायत में होशियार ने लिखा, आचार संहिता के दौरान कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (KCC) और वेल्फेयर डिपार्टमेंट के जरिए करोड़ों रुपए बांटे गए। उन्होंने कहा कि देहरा के 67 महिला मंडलों को उप चुनाव के दौरान 50-50 हजार रुपए बांटे गए हैं। यह पैसा वोटिंग के 10 से 15 दिन पहले बांटा गया है। देहरा के अलावा दूसरे किसी भी विधानसभा क्षेत्र में इस दौरान यह पैसा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी पत्नी को चुनाव जिताने के लिए पद का दुरुपयोग किया है। यह सीधे सीधे चुनाव आचार संहिता का उलंघन है। इसे देखते हुए उन्होंने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया से भी कार्रवाई करने की मांग की है। 67 महिला मंडलों की लिस्ट भी गवर्नर को सौंपी होशियार सिंह ने उन 67 महिला मंडलों की सूची भी राज्यपाल को सौंपी है, जिन्हें चुनाव के दौरान यह पैसा दिया गया है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच मांगी है। CM की पत्नी से उप चुनाव हार गए थे होशियार सिंह बता दें कि होशियार सिंह दिसंबर 2022 में निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। बीते साल राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ वोट दिया। इसके बाद कांग्रेस के 6 बागी विधायकों के साथ 23 मार्च 2024 को उन्होंने भी दिल्ली में भाजपा जॉइन की। देहरा से सीएम की पत्नी जीतीं उप चुनाव भाजपा जॉइन करने के बाद होशियार सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद देहरा सीट पर बीते साल 10 जून को विधानसभा उप चुनाव हुए। इन चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले होशियार सिंह चुनाव हार गए और मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर यहां से उप चुनाव जीत गईं। अब महिला मंडलों को पैसे बांटने का मामला तूल पकड़ रहा है। हिमाचल की देहरा सीट से पूर्व विधायक एवं BJP प्रत्याशी होशियार सिंह ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को एक शिकायत भेजकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं देहरा की MLA कमलेश ठाकुर को 6 साल के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की है। होशियार सिंह ने देहरा विधानसभा उप चुनाव के दौरान मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट की अवहेलना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने राज्यपाल से इसकी जांच CBI कराने की मांग की है। राज्यपाल को भेजी शिकायत में होशियार ने लिखा, आचार संहिता के दौरान कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (KCC) और वेल्फेयर डिपार्टमेंट के जरिए करोड़ों रुपए बांटे गए। उन्होंने कहा कि देहरा के 67 महिला मंडलों को उप चुनाव के दौरान 50-50 हजार रुपए बांटे गए हैं। यह पैसा वोटिंग के 10 से 15 दिन पहले बांटा गया है। देहरा के अलावा दूसरे किसी भी विधानसभा क्षेत्र में इस दौरान यह पैसा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी पत्नी को चुनाव जिताने के लिए पद का दुरुपयोग किया है। यह सीधे सीधे चुनाव आचार संहिता का उलंघन है। इसे देखते हुए उन्होंने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया से भी कार्रवाई करने की मांग की है। 67 महिला मंडलों की लिस्ट भी गवर्नर को सौंपी होशियार सिंह ने उन 67 महिला मंडलों की सूची भी राज्यपाल को सौंपी है, जिन्हें चुनाव के दौरान यह पैसा दिया गया है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच मांगी है। CM की पत्नी से उप चुनाव हार गए थे होशियार सिंह बता दें कि होशियार सिंह दिसंबर 2022 में निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। बीते साल राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ वोट दिया। इसके बाद कांग्रेस के 6 बागी विधायकों के साथ 23 मार्च 2024 को उन्होंने भी दिल्ली में भाजपा जॉइन की। देहरा से सीएम की पत्नी जीतीं उप चुनाव भाजपा जॉइन करने के बाद होशियार सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद देहरा सीट पर बीते साल 10 जून को विधानसभा उप चुनाव हुए। इन चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले होशियार सिंह चुनाव हार गए और मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर यहां से उप चुनाव जीत गईं। अब महिला मंडलों को पैसे बांटने का मामला तूल पकड़ रहा है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
