भास्कर न्यूज | अमृतसर भाजपा और शिअद का गठबंधन खत्म होना दोनों ही दलों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। कमोबेश, अलग होने के बाद पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा में इसका हश्र दोनों ने ही देख लिया है। वैसे तो राष्ट्रीय पार्टी होने के चलते भाजपा का वह नुकसान नहीं हुआ जो क्षेत्रीय होने के चलते शिअद को हुआ है। खैर, आगे नगर निगम चुनाव आ रहे हैं और शहरी इलाकों में पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है, क्योंकि पार्टी का कुनबा पहले ही बिखरा हुआ है और वोट बैंक लगातार खिसकता जा रहा है। चूंकि गठबंधन में शिअद पहले 85 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ता था और अब सभी पर लड़ना होगा। भास्कर न्यूज | अमृतसर भाजपा और शिअद का गठबंधन खत्म होना दोनों ही दलों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। कमोबेश, अलग होने के बाद पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा में इसका हश्र दोनों ने ही देख लिया है। वैसे तो राष्ट्रीय पार्टी होने के चलते भाजपा का वह नुकसान नहीं हुआ जो क्षेत्रीय होने के चलते शिअद को हुआ है। खैर, आगे नगर निगम चुनाव आ रहे हैं और शहरी इलाकों में पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है, क्योंकि पार्टी का कुनबा पहले ही बिखरा हुआ है और वोट बैंक लगातार खिसकता जा रहा है। चूंकि गठबंधन में शिअद पहले 85 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ता था और अब सभी पर लड़ना होगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल:3 IPS समेत 97 अफसरों की बदली, रवजोत बने काउंटर इंटेलिजेंस चीफ, अश्विनी ANTF प्रमुख
पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल:3 IPS समेत 97 अफसरों की बदली, रवजोत बने काउंटर इंटेलिजेंस चीफ, अश्विनी ANTF प्रमुख पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 97 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में रवजोत ग्रेवाल को एआईजी (काउंटर इंटेलिजेंस) और अश्विनी गोयल को एआईजी (एएनटीएफ) नियुक्त किया गया है। आदेश की कॉपी

फतेहगढ़ साहिब में मर्डर की फेक VIDEO से हड़कंप:पेंटर को गोलियों मारने का बताकर किया वायरल, तलाश में जुटी पुलिस
फतेहगढ़ साहिब में मर्डर की फेक VIDEO से हड़कंप:पेंटर को गोलियों मारने का बताकर किया वायरल, तलाश में जुटी पुलिस फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ में एक पेंटर को गोलियों से छलनी करने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो यहां की पुलिस की नींद उड़ गई। एक के बाद एक ग्रुप में यह वीडियो वायरल होती गई। जब मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में आया तो तुरंत एसएचओ की ड्यूटी लगाई गई। जांच पड़ताल में यह वीडियो फेक निकली। 12 सेकेंड की वीडियो जांच का विषय सोशल मीडिया पर वायरल हुई 12 सेकेंड की यह वीडियो जांच का विषय बन गई है। इस वीडियो को वायरल करते हुए साथ लिखा गया कि मंडी गोबिंदगढ़ में घर में पेंट कर रहे पेंटर को मकान मालिक ने गोलियां मारकर कत्ल किया। इस मैसेज के साथ 16 जुलाई 2024 तारीख भी लिखी गई। ताकि किसी को यह शक न हो कि वीडियो पुराना है। वीडियो में एक पेंटर को गोलियां मारते हुए दिखाया गया है। एक के बाद एक कई गोलियों से पेंटर को छलनी कर दिया जाता है। सुबह से आ रहे थे फोन वहीं मंडी गोबिंदगढ़ थाना एसएचओ अर्शदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें भी सुबह से फोन आ रहे थे, कि वीडियो में कितनी सच्चाई है। इसके बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने सरकारी अस्पताल समेत सभी निजी अस्पतालों से पता किया। शहर के गणमान्य लोगों से बात की गई। जांच पड़ताल के बाद मीडिया के माध्यम से सफाई दी कि यह वीडियो मंडी गोबिंदगढ़ का नहीं है। वीडियो कहां का है और कैसे बना है। किसने वायरल किया है। इसे लेकर जांच की जा रही है।

गोल्डी बराड़ का नया ऑडिया वायरल:मूसेवाला परिवार को बताया कांग्रेस का एजेंट; खुद को बताया सिख धर्म का हमदर्द
गोल्डी बराड़ का नया ऑडिया वायरल:मूसेवाला परिवार को बताया कांग्रेस का एजेंट; खुद को बताया सिख धर्म का हमदर्द सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ का नया ऑडियो वायरल हुआ है। ये ऑडियो खालिस्तानी समर्थक हरदीप निज्जर के कत्ल मामले में गिरफ्तार करण बराड़ की गोल्डी बराड़ से नजदीकियां सामने आने के बाद सामने आया है। 15 मिनट 22 सेकेंड की इस ऑडियो में गोल्डी खुद को सिख पंथ का हिमायती जताने का प्रयास कर रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन इसमें बोलने वाला शख्स खुद को गोल्डी बराड़ बता रहा है। गोल्डी ने इस ऑडियो में सिद्धू मूसेवाला को सिख विरोधी बताने का प्रयास किया है। इसके साथ ही वे सिद्धू मूसेवाला व उसके पिता बलकौर सिंह को कांग्रेस का एजेंट बता रहा है। जबकि अपनी छवी को सुधारने के लिए खाडकू खालिस्तानी लहर का समर्थक और सिख धर्म का हिमायती बनने का भी गोल्डी ने प्रयास किया है। जांच एजेंसी को गोल्डी व लॉरेंस पर शक जिक्र योग्य है कि हरीप सिंह निज्जर के कत्ल मामले में कनाडाई एजेंसियों का दावा है कि इसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का हाथ है। अभी तक हुई 4 गिरफ्तारियों में एक करण बराड़ भी है, जिसकी गोल्डी बराड़ से काफी नजदीकियां हैं। दरअसल, जब वे कनाडा आया था तो गोल्डी बराड़ के पिता ने उसे संभालने की जिम्मेदारी निभाई थी। जानें क्या है ऑडियो में वायरल ऑडियो में गोल्डी ने कहा- सिद्धू की हत्या के बाद पंजाब के लोग सिद्धू के परिवार का खूब साथ दे रहे हैं। सिद्धू को शहीद कहकर सिख शहीदों के बेइज्जती न करें। हम भी आम लोग थे, आम लोगों की तरह जिंदगी जी रहे थे। मैं आम लोगों की तरह आम लोगों के बीच एक साधारण युवक होता था। मैंने भी कड़ी मेहनत से 40-40 घंटे तक ट्रक चलाया। कभी किसी का हक नहीं मारा। मेरे भाई की मौत 12 अक्टूबर 2020 को हो गई। उसकी मौत में सिद्धू का हाथ था। इसके बाद हमने गुनाह का रास्ता चुना। रवनीत सिद्धू मूसेवाला पंथक मानसिकता का मालिक है। सिख समुदाय को अच्छे पक्ष में रख रहा है, लेकिन उनके पिता लोगों को गुमराह कर रहे हैं और युवाओं का ध्यान भटका रहे हैं। सिखों का खून पीने वाली पार्टी कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि वह अपने बेटे की सोच के खिलाफ जा रहे हैं। सिद्धू का परिवार 1984 से कांग्रेस के समर्थन में गोल्डी ने कहा कि सिद्धू के पिता कई बार कह चुके हैं कि शुरू से हमने कांग्रेस को वोट डाले हैं। मतलब 1984 में भी इसका परिवार कांग्रेस का समर्थन कर रहा था। गोल्डी ने कहा, ‘सिद्धू मूसेवाला आने वाले समय में पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह की तरह होने वाला था, जिन्होंने सिखों के साथ गलत किया था। रवनीत बिट्टू को बुलाकर मानसा में ऑफिस का उद्घाटन करवाया था।’ गोल्डी ने कहा कि आप इसे शहीद कैसे कह सकते हैं। इसकी मौत 29 मई 2022 को हुई थी, जबकि 5 जून को दिल्ली में इसका शो था। 5 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की सालगिरह है, जिसमें संत भिंडरावाले सहित 6 से 7 हजार निहत्थे लड़के-लड़कियां मारे गए। इन दिनों यदि किसी बच्चे का जन्मदिन होता है तो परिवार उसे अगले सप्ताह मनाता है। हमने मूसेवाला को इसलिए मारा क्योंकि हम उसे वह शो नहीं करने देना चाहते थे। फिर वह विश्व भ्रमण पर निकल जाता और कब आता, नहीं पता। हम किसी अच्छे व्यक्ति को नहीं मारते ऑडियो में गोल्डी कह रहा है कि हम पंजाब में रहे हैं तो पंजाब के विरुद्ध हम कभी नहीं जा सकते। जिंदगी में कभी किसी अच्छे व्यक्ति को हमने नहीं मारा और न ही कभी ऐसा करेंगे। अगर हमारे खिलाफ कोई भी व्यक्ति कोई गतिविधि करता है तो हम उसे छोड़ेंगे। गोल्डी ने कहा, ‘हम खालिस्तान के खिलाफ नहीं हैं। पंजाब के साथ हैं हम और हमेशा रहेंगे।’