नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल समेत देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. हरियाणा में कार ने युवक को टक्कर मारी, उंगलियां कटीं हरियाणा में रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बा में मंगलवार देर रात एक कार ने रेहड़ी लेकर घर जा रहे शख्स को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक के एक हाथ की 3 उंगलियां कटकर अलग हो गईं। साथ ही उसकी रेहड़ी भी पलट गई। आरोपी कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर… 2. जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 1 जवान शहीद; डोडा हमले में 5 जवान समेत 6 घायल जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हमले के 3 दिन के भीतर 11 जून को दो और आतंकी हमले हुए। पहला हमला कठुआ जिले में हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में हुआ। यहां आतंकियों की फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने हमला करने वाले दो में से एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं दूसरा हमला मंगलवार देर रात डोडा के छत्तरगला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर हुआ। यहां आतंकियों की फायरिंग में 5 जवान और 1 एसपीओ घायल हो गए। यहां मुठभेड़ जारी है। पढ़ें पूरी खबर… 3. पंजाब में टिप्पर ने बाप-बेटे को कुचला, मौत पंजाब के जालंधर में बुधवार सुबह तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नकोदर रोड पर खालसा स्कूल के पास हुआ। दोनों के शरीर के कई हिस्से हो गए। भार्गव कैंप थाना पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिए हैं। मृतकों की पहचान हेरां गांव के रहने वाले जसवीर सिंह (42) और क्रमण सिंह (16) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर … 4. मोहन माझी आज ओडिशा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, 24 साल बाद आदिवासी CM मिला ओडिशा में आज मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। ओडिशा को 24 साल बाद कोई आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी थे, जो दो बार मुख्यमंत्री रहे। माझी ने क्योंझर से BJD की वीणा माझी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इसके अलावा वे 2019, 2009 और 2000 में भी विधायक रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5. हरियाणा में कुत्ते ने महिला को काटा, मालिक पर FIR हरियाणा में रोहतक के निंदाना गांव में पालतू कुत्ते द्वारा महिला को काटने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब महिला पानी लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान कुत्ता खुला था और उसने महिला को काट लिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला ने थाने में मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर … 6. यूपी के हरदोई में ट्रक झोपड़ी पर पलटा, 8 की मौत; सिर्फ मासूम जिंदा बची यूपी के हरदोई में बालू से भरा ट्रक झोपड़ी पर पलट गया। घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। अब परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है। मरने वालों में पति-पत्नी, 4 बच्चे, दामाद और नातिन शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। हादसा मल्लावां में चुंगी नंबर दो पर बुधवार रात 1:30 बजे हुआ।पढ़ें पूरी खबर… 7. पंजाब में ट्रैक्टर के नीचे दबा मिला युवक का शव पंजाब के जालंधर में मंगलवार रात खेत में निराई करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बोलिना निवासी रोमनदीप सिंह देओल (26) के रूप में हुई है। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। रोमनदीप का भाई व अन्य परिवार के सदस्य विदेश में रहते हैं। उनके आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर .. 8. चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश CM पद की शपथ लेंगे, पवन कल्याण बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश में आज NDA सरकार का शपथ ग्रहण है। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। CM के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। नायडू के अलावा एक्टर से नेता बने जनसेना प्रमुख पवन कल्याण उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 2024 विधानसभा चुनाव में आंध्र में NDA ने 175 में से 164 सीटें जीतीं हैं। इसमें टीडीपी की 135, जन सेना पार्टी की 21 और भाजपा की 8 सीटें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… 9. हरियाणा में IPS अफसरों की मुश्किलें बढ़ीं, एक से अधिक आवास रखने पर DGP सख्त हरियाणा में एक से अधिक सरकारी आवास रखने वाले आईपीएस अफसरों पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर सख्त हो गए हैं। डीजीपी ने एएसपी अमन यादव के खिलाफ 39.20 लाख जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद DSP की ओर से एक लाख रुपए पैनल रेंट भी जमा करा दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि यह पैनल रेंट अफसर के वेतन से वसूला जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर .. 10. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सेना प्रमुख, 30 जून को पदभार संभालेंगे केंद्र सरकार ने मंगलवार 11 जून की रात लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ अपॉइंट किया है। वे मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को पदभार संभालेंगे। इसी दिन मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सेना के वाइस चीफ, नॉर्दर्न आर्मी कमांडर, डीजी इन्फेंट्री और सेना में कई अन्य कमांड नियुक्तियों के चीफ रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर… नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल समेत देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. हरियाणा में कार ने युवक को टक्कर मारी, उंगलियां कटीं हरियाणा में रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बा में मंगलवार देर रात एक कार ने रेहड़ी लेकर घर जा रहे शख्स को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक के एक हाथ की 3 उंगलियां कटकर अलग हो गईं। साथ ही उसकी रेहड़ी भी पलट गई। आरोपी कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर… 2. जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 1 जवान शहीद; डोडा हमले में 5 जवान समेत 6 घायल जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हमले के 3 दिन के भीतर 11 जून को दो और आतंकी हमले हुए। पहला हमला कठुआ जिले में हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में हुआ। यहां आतंकियों की फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने हमला करने वाले दो में से एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं दूसरा हमला मंगलवार देर रात डोडा के छत्तरगला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर हुआ। यहां आतंकियों की फायरिंग में 5 जवान और 1 एसपीओ घायल हो गए। यहां मुठभेड़ जारी है। पढ़ें पूरी खबर… 3. पंजाब में टिप्पर ने बाप-बेटे को कुचला, मौत पंजाब के जालंधर में बुधवार सुबह तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नकोदर रोड पर खालसा स्कूल के पास हुआ। दोनों के शरीर के कई हिस्से हो गए। भार्गव कैंप थाना पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिए हैं। मृतकों की पहचान हेरां गांव के रहने वाले जसवीर सिंह (42) और क्रमण सिंह (16) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर … 4. मोहन माझी आज ओडिशा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, 24 साल बाद आदिवासी CM मिला ओडिशा में आज मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। ओडिशा को 24 साल बाद कोई आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी थे, जो दो बार मुख्यमंत्री रहे। माझी ने क्योंझर से BJD की वीणा माझी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इसके अलावा वे 2019, 2009 और 2000 में भी विधायक रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5. हरियाणा में कुत्ते ने महिला को काटा, मालिक पर FIR हरियाणा में रोहतक के निंदाना गांव में पालतू कुत्ते द्वारा महिला को काटने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब महिला पानी लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान कुत्ता खुला था और उसने महिला को काट लिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला ने थाने में मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर … 6. यूपी के हरदोई में ट्रक झोपड़ी पर पलटा, 8 की मौत; सिर्फ मासूम जिंदा बची यूपी के हरदोई में बालू से भरा ट्रक झोपड़ी पर पलट गया। घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। अब परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है। मरने वालों में पति-पत्नी, 4 बच्चे, दामाद और नातिन शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। हादसा मल्लावां में चुंगी नंबर दो पर बुधवार रात 1:30 बजे हुआ।पढ़ें पूरी खबर… 7. पंजाब में ट्रैक्टर के नीचे दबा मिला युवक का शव पंजाब के जालंधर में मंगलवार रात खेत में निराई करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बोलिना निवासी रोमनदीप सिंह देओल (26) के रूप में हुई है। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। रोमनदीप का भाई व अन्य परिवार के सदस्य विदेश में रहते हैं। उनके आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर .. 8. चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश CM पद की शपथ लेंगे, पवन कल्याण बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश में आज NDA सरकार का शपथ ग्रहण है। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। CM के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। नायडू के अलावा एक्टर से नेता बने जनसेना प्रमुख पवन कल्याण उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 2024 विधानसभा चुनाव में आंध्र में NDA ने 175 में से 164 सीटें जीतीं हैं। इसमें टीडीपी की 135, जन सेना पार्टी की 21 और भाजपा की 8 सीटें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… 9. हरियाणा में IPS अफसरों की मुश्किलें बढ़ीं, एक से अधिक आवास रखने पर DGP सख्त हरियाणा में एक से अधिक सरकारी आवास रखने वाले आईपीएस अफसरों पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर सख्त हो गए हैं। डीजीपी ने एएसपी अमन यादव के खिलाफ 39.20 लाख जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद DSP की ओर से एक लाख रुपए पैनल रेंट भी जमा करा दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि यह पैनल रेंट अफसर के वेतन से वसूला जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर .. 10. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सेना प्रमुख, 30 जून को पदभार संभालेंगे केंद्र सरकार ने मंगलवार 11 जून की रात लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ अपॉइंट किया है। वे मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को पदभार संभालेंगे। इसी दिन मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सेना के वाइस चीफ, नॉर्दर्न आर्मी कमांडर, डीजी इन्फेंट्री और सेना में कई अन्य कमांड नियुक्तियों के चीफ रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल | दैनिक भास्कर
