पंजाब और चंडीगढ़ में 10 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। किसी तरह की बारिश या तूफान का अलर्ट नहीं है। तापमान में अब बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन यह सामान्य तापमान के करीब ही बना हुआ है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। पटियाला में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली-अंबाला और अंबाला-अमृतसर नेशनल हाईवे पर भी मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पंजाब में 59% कम बारिश फरवरी महीने में सामान्य से 20% कम बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर इस महीने में 27.1 मिमी बारिश होती थी, लेकिन इस बार 21.6 मिमी ही बारिश हुई है। जबकि मार्च महीने में 59% कम बारिश हुई है। इस सीजन में 5.7 मिमी बारिश होती है, जबकि अब तक 3.6 मिमी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। मार्च के पहले हफ्ते में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट अमृतसर – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। लुधियाना – कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। तापमान 11 से 24 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। मोहाली – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 12 से 24 डिग्री के बीच रहेगा। पंजाब और चंडीगढ़ में 10 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। किसी तरह की बारिश या तूफान का अलर्ट नहीं है। तापमान में अब बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन यह सामान्य तापमान के करीब ही बना हुआ है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। पटियाला में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली-अंबाला और अंबाला-अमृतसर नेशनल हाईवे पर भी मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पंजाब में 59% कम बारिश फरवरी महीने में सामान्य से 20% कम बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर इस महीने में 27.1 मिमी बारिश होती थी, लेकिन इस बार 21.6 मिमी ही बारिश हुई है। जबकि मार्च महीने में 59% कम बारिश हुई है। इस सीजन में 5.7 मिमी बारिश होती है, जबकि अब तक 3.6 मिमी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। मार्च के पहले हफ्ते में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट अमृतसर – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। लुधियाना – कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। तापमान 11 से 24 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। मोहाली – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 12 से 24 डिग्री के बीच रहेगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
