पंजाब कांग्रेस प्रधान ने बुलाई हलका इंचार्जों की मीटिंग:लुधियाना उपचुनाव व राहुल गांधी के दौरे को लेकर बनेगी स्ट्रेटजी; बाजवा विदेश दौरे पर

पंजाब कांग्रेस प्रधान ने बुलाई हलका इंचार्जों की मीटिंग:लुधियाना उपचुनाव व राहुल गांधी के दौरे को लेकर बनेगी स्ट्रेटजी; बाजवा विदेश दौरे पर

पंजाब में लुधियाना वेस्ट में 19 जून को होने वाले उपचुनाव व राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे से ठीक पहले आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी के सभी हलका कोऑडिनेटर की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग सुबह पंजाब कांग्रेस भवन में होगी। इस दौरान जहां वह राज्य में चल रही संविधान बचाओ यात्रा व अन्य हालातों का फीडबैक लेंगे, वहीं आने वाले दिनों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को कैसे घेरना है, उसकी रणनीति बनाई जाएगी। 2027 विधानसभा चुनाव की चल रही है तैयारी पंजाब कांग्रेस भी अब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी हुई है। संविधान बचाओ यात्रा के बहाने सभी दिग्गज नेता हलकों में जाकर जमीनी हकीकत को समझ रहे हैं। साथ ही पार्टी छोड़ चुके नेताओं की घर वापसी पर फोकस किया जा रहा है। वहीं, पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग साफ कर चुके हैं कि मुश्किल समय में जो पार्टी के साथ खड़े थे, जिन्होंने खुद पर पर्चे दर्ज करवाए हैं, सरकार आने पर उन्हीं लोगों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इतना ही नहीं, लुधियाना उपचुनाव से पहले सारे सीनियर नेताओं को एक मंच पर लाने में पार्टी हाईकमान कामयाब रही है। इस दौरान पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी मौजूद रहे। 2022 में 92 सीटें AAP ने जीती
2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 117 सीटों में से 92 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई थी। बीजेपी दो सीटों को जीतने में कामयाब रही थी। आजाद को एक, बसपा को एक और शिरोमणि अकाली दल को तीन सीटें मिली थीं। जबकि मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी के पास 94, अकाली दल के पास दो, कांग्रेस के पास 16, बीजेपी के पास दो, बसपा के पास एक और आजाद के पास एक सीट है। जबकि एक सीट पर अभी चुनाव होने हैं। वहीं, एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि बंग्गा के विधायक डॉ सुखदीप सिंह सुखी आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। हालांकि अभी तक उन्हें पार्टी से नहीं निकाला गया है। पंजाब में लुधियाना वेस्ट में 19 जून को होने वाले उपचुनाव व राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे से ठीक पहले आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी के सभी हलका कोऑडिनेटर की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग सुबह पंजाब कांग्रेस भवन में होगी। इस दौरान जहां वह राज्य में चल रही संविधान बचाओ यात्रा व अन्य हालातों का फीडबैक लेंगे, वहीं आने वाले दिनों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को कैसे घेरना है, उसकी रणनीति बनाई जाएगी। 2027 विधानसभा चुनाव की चल रही है तैयारी पंजाब कांग्रेस भी अब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी हुई है। संविधान बचाओ यात्रा के बहाने सभी दिग्गज नेता हलकों में जाकर जमीनी हकीकत को समझ रहे हैं। साथ ही पार्टी छोड़ चुके नेताओं की घर वापसी पर फोकस किया जा रहा है। वहीं, पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग साफ कर चुके हैं कि मुश्किल समय में जो पार्टी के साथ खड़े थे, जिन्होंने खुद पर पर्चे दर्ज करवाए हैं, सरकार आने पर उन्हीं लोगों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इतना ही नहीं, लुधियाना उपचुनाव से पहले सारे सीनियर नेताओं को एक मंच पर लाने में पार्टी हाईकमान कामयाब रही है। इस दौरान पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी मौजूद रहे। 2022 में 92 सीटें AAP ने जीती
2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 117 सीटों में से 92 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई थी। बीजेपी दो सीटों को जीतने में कामयाब रही थी। आजाद को एक, बसपा को एक और शिरोमणि अकाली दल को तीन सीटें मिली थीं। जबकि मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी के पास 94, अकाली दल के पास दो, कांग्रेस के पास 16, बीजेपी के पास दो, बसपा के पास एक और आजाद के पास एक सीट है। जबकि एक सीट पर अभी चुनाव होने हैं। वहीं, एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि बंग्गा के विधायक डॉ सुखदीप सिंह सुखी आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। हालांकि अभी तक उन्हें पार्टी से नहीं निकाला गया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर