पंजाब के गुरदासपुर में एक और धमाका हुआ है। इस बार ये धमाका किसी पुलिस चौकी नहीं, बल्कि एक पुलिस कर्मी के घर के करीब किया गया है। ये एक लो इंटैंसिटी धमका है। एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने इसकी पुष्टि की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार ये धमाका गुरदासपुर के बटाला के अंतर्गत आते डेरा बाबा नानक के गांव रायमल में किया गया। ये धमाका एक पुलिसकर्मी के घर के करीब हुआ है। ये पहली बार अब पुलिस थानों को छोड़ कर्मियों के घर को निशाना बनाया गया है। एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने जानकारी दी कि ये एक लो इंटैंसिटी धमाका था। ग्रेनेड हमला कहना अभी जल्दबाजी होगी। धमाके की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अधिक जानकारी सांझा की जा सकती है। पंजाब के गुरदासपुर में एक और धमाका हुआ है। इस बार ये धमाका किसी पुलिस चौकी नहीं, बल्कि एक पुलिस कर्मी के घर के करीब किया गया है। ये एक लो इंटैंसिटी धमका है। एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने इसकी पुष्टि की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार ये धमाका गुरदासपुर के बटाला के अंतर्गत आते डेरा बाबा नानक के गांव रायमल में किया गया। ये धमाका एक पुलिसकर्मी के घर के करीब हुआ है। ये पहली बार अब पुलिस थानों को छोड़ कर्मियों के घर को निशाना बनाया गया है। एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने जानकारी दी कि ये एक लो इंटैंसिटी धमाका था। ग्रेनेड हमला कहना अभी जल्दबाजी होगी। धमाके की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अधिक जानकारी सांझा की जा सकती है। पंजाब | दैनिक भास्कर
