पंजाब में अब ठंड हो गई है। सुबह- शाम की ठंड के साथ ही अब दिन में भी तापमान गिरने लगा है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गर्म फाजिल्का जिला रहा है। यहां पर तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अन्य जिलों का तापमान इससे नीचे ही रहा है। हालांकि, आज बारिश आदि का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, पराली जलाने के 286 नए मामले आए हैं। इस वजह से इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) स्तर लगातार गिर रहा है। AQI गिरने के मामले में पंजाब से ज्यादा स्थिति चंडीगढ़ की खराब है। यहां पर AQI का स्तर 308 को तक पहुंच गया है, जो कि काफी खतरनाक माना जाता है। मंडी गोबिंदगढ़ में AQI ज्यादा खराब चंडीगढ़ में AQI का आकलन तीन जगह पर होता है। अगर शहर के वीआईपी सेक्टरों की बात करे तो सेक्टर-8 में सुबह पांच बजे AQI 296 दर्ज किया गया है । वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी और न्यू चंडीगढ़ के साथ लगते एरिया का AQI 268 के करीब रहा है। जबकि मोहाली से लगते एरिया में एरिया का AQI 309 दर्ज किया है। जिसे की वेरी पुअर स्थिति में रखा गया है। वहीं, पंजाब में सबसे ज्यादा बुरा हाल मंडी गोबिंदगढ़ का रहा है। यहां पर AQI 280 दर्ज किया है। इसके बाद बठिंडा का AQI 220, पटियाला का AQI 219, खन्ना का AQI 181, लुधियाना का AQI 159, जालंधर का AQI 159 दर्ज किया गया है। पटियाला और चंडीगढ़ में तो स्थिति सुधारने के लिए स्मॉग गन का प्रयोग भी किया जा रहा है। 977 अफसरों को नोटिस हुए जारी राज्य में पराली जलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार भी एक्शन मोड में है। अब तक पराली जलाने में विफल रहे 977 नोडल अधिकारियों व सुपरवाईजरों को नोटिस जारी किया गया है। जबकि 56 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है। उनके खिलाफ सेक्शन 14 ऑफ सीएक्यूएम कमीशन फार एयर क्वालिटी मैनेजमेंट एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, अब पराली जलाने वाले 2111 लोगों के रेवन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। 2711 केस दर्ज किए गए हैं। 2114 केसों में 54.90 लाख का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 49.92 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान चंडीगढ़ – बुधवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह कोहरा या धुंध रहेगी। तापमान 17.0 से 31.0 डिग्री के बीच रहेगा। अमृतसर – बुधवार शाम को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज सुबह धुंध रहेगी। तापमान 17.0 से 29.0 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर – बुधवार अधिकतम तापमान शाम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला – बुधवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज सुबह धुंध की संभावना है। तापमान 16 डिग्री से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली – अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा । तापमान 17 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना – मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 18 डिग्री से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। पंजाब में अब ठंड हो गई है। सुबह- शाम की ठंड के साथ ही अब दिन में भी तापमान गिरने लगा है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गर्म फाजिल्का जिला रहा है। यहां पर तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अन्य जिलों का तापमान इससे नीचे ही रहा है। हालांकि, आज बारिश आदि का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, पराली जलाने के 286 नए मामले आए हैं। इस वजह से इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) स्तर लगातार गिर रहा है। AQI गिरने के मामले में पंजाब से ज्यादा स्थिति चंडीगढ़ की खराब है। यहां पर AQI का स्तर 308 को तक पहुंच गया है, जो कि काफी खतरनाक माना जाता है। मंडी गोबिंदगढ़ में AQI ज्यादा खराब चंडीगढ़ में AQI का आकलन तीन जगह पर होता है। अगर शहर के वीआईपी सेक्टरों की बात करे तो सेक्टर-8 में सुबह पांच बजे AQI 296 दर्ज किया गया है । वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी और न्यू चंडीगढ़ के साथ लगते एरिया का AQI 268 के करीब रहा है। जबकि मोहाली से लगते एरिया में एरिया का AQI 309 दर्ज किया है। जिसे की वेरी पुअर स्थिति में रखा गया है। वहीं, पंजाब में सबसे ज्यादा बुरा हाल मंडी गोबिंदगढ़ का रहा है। यहां पर AQI 280 दर्ज किया है। इसके बाद बठिंडा का AQI 220, पटियाला का AQI 219, खन्ना का AQI 181, लुधियाना का AQI 159, जालंधर का AQI 159 दर्ज किया गया है। पटियाला और चंडीगढ़ में तो स्थिति सुधारने के लिए स्मॉग गन का प्रयोग भी किया जा रहा है। 977 अफसरों को नोटिस हुए जारी राज्य में पराली जलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार भी एक्शन मोड में है। अब तक पराली जलाने में विफल रहे 977 नोडल अधिकारियों व सुपरवाईजरों को नोटिस जारी किया गया है। जबकि 56 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है। उनके खिलाफ सेक्शन 14 ऑफ सीएक्यूएम कमीशन फार एयर क्वालिटी मैनेजमेंट एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, अब पराली जलाने वाले 2111 लोगों के रेवन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। 2711 केस दर्ज किए गए हैं। 2114 केसों में 54.90 लाख का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 49.92 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान चंडीगढ़ – बुधवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह कोहरा या धुंध रहेगी। तापमान 17.0 से 31.0 डिग्री के बीच रहेगा। अमृतसर – बुधवार शाम को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज सुबह धुंध रहेगी। तापमान 17.0 से 29.0 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर – बुधवार अधिकतम तापमान शाम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला – बुधवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज सुबह धुंध की संभावना है। तापमान 16 डिग्री से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली – अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा । तापमान 17 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना – मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 18 डिग्री से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
