पंजाब के तापमान में आज ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, आने वाले दिनों में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह बदलाव न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटों में पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब में आज आसमान साफ रहने वाला है। किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिसके चलते धूप खिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन एक चक्रवाती परिसंचरण ईरान, दूसरा पाकिस्तान और तीसरा परिसंचरण पश्चिम बंगाल में सक्रिय है। जिसके चलते कल यानी मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद पहाड़ी इलाकों के अलावा पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। 26-27 फरवरी को होगी बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद पड़ोसी राज्यों में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार 25 से 28 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, 26 से 28 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश और 27-28 फरवरी तक उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 26-27 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में देखने को मिलेगा। इन दोनों ही दिनों में दोनों ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बारिश के आसार हैं। जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 9 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 10 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 13 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब के तापमान में आज ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, आने वाले दिनों में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह बदलाव न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटों में पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब में आज आसमान साफ रहने वाला है। किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिसके चलते धूप खिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन एक चक्रवाती परिसंचरण ईरान, दूसरा पाकिस्तान और तीसरा परिसंचरण पश्चिम बंगाल में सक्रिय है। जिसके चलते कल यानी मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद पहाड़ी इलाकों के अलावा पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। 26-27 फरवरी को होगी बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद पड़ोसी राज्यों में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार 25 से 28 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, 26 से 28 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश और 27-28 फरवरी तक उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 26-27 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में देखने को मिलेगा। इन दोनों ही दिनों में दोनों ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बारिश के आसार हैं। जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 9 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 10 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 13 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब | दैनिक भास्कर
