पटियाला में भादसों के गांव दंदराला खरौड़ के रहने वाले जगदेव सिंह जग्गी का कत्ल उसके ही गांव के रहने वाले पूर्व सैनिक ने किया था। क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले जगदेव के खिलाफ लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं और यह जेल भी जाकर आया था। गांव में पहले इसकी दोस्ती पूर्व सैनिक नरिंदर सिंह के साथ थी लेकिन बाद में इन दोनों का झगड़ा हो गया। इस झगड़े के बाद अक्सर ही जगदेव सिंह पूर्व सैनिक नरिंदर के परिवार को लेकर अपशब्द बोलता रहता था। जिसका बदला लेने के लिए 6 जून की रात को नरिंदर सिंह बांस की मोटी लकड़ी लेकर जगदेव के घर पहुंचा और उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर कत्ल कर इसका चेहरा बिगाड़ दिया था। एसपी डी योगेश शर्मा ने बुधवार को प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व सैनिक को अरेस्ट कर लिया गया है। कई दिनों से कत्ल की फिराक में था पूर्व सैनिक एसपी डी योगेश शर्मा ने बताया कि पूर्व सैनिक नरिंदर सिंह इन दिनों नाभा की एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। घटना से कुछ दिन पहले जगदेव सिंह ने नशे की हालत में नरिंदर सिंह पूर्व सैनिक को मिला तो गांव वालों के सामने ही उसने गालियां निकाल इसकी बेइज्जती कर दी थी। बेइज्जती से गुस्साए नरिंदर सिंह को पता चला कि इन दोनों जगदेव घर के बाहर बरामदे में अकेला सोता है। तो वह देर रात जगदेव के घर पहुंचा और उसके सिर व चेहरे पर वार कर कत्ल कर वापिस अपने घर जाकर सो गया। कत्ल के बारे में अगले दिन जगदेव सिंह की मां महिंदरो को पता चला तो पुलिस को कंप्लेंट कर दी थी। भादसों के एसएचओ व नाभा डीएसपी की टीम ने मिलकर आरोपी की पहचान कर इसे अरेस्ट किया है। आरोपी 45 साल का दसवीं पास है। पटियाला में भादसों के गांव दंदराला खरौड़ के रहने वाले जगदेव सिंह जग्गी का कत्ल उसके ही गांव के रहने वाले पूर्व सैनिक ने किया था। क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले जगदेव के खिलाफ लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं और यह जेल भी जाकर आया था। गांव में पहले इसकी दोस्ती पूर्व सैनिक नरिंदर सिंह के साथ थी लेकिन बाद में इन दोनों का झगड़ा हो गया। इस झगड़े के बाद अक्सर ही जगदेव सिंह पूर्व सैनिक नरिंदर के परिवार को लेकर अपशब्द बोलता रहता था। जिसका बदला लेने के लिए 6 जून की रात को नरिंदर सिंह बांस की मोटी लकड़ी लेकर जगदेव के घर पहुंचा और उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर कत्ल कर इसका चेहरा बिगाड़ दिया था। एसपी डी योगेश शर्मा ने बुधवार को प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व सैनिक को अरेस्ट कर लिया गया है। कई दिनों से कत्ल की फिराक में था पूर्व सैनिक एसपी डी योगेश शर्मा ने बताया कि पूर्व सैनिक नरिंदर सिंह इन दिनों नाभा की एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। घटना से कुछ दिन पहले जगदेव सिंह ने नशे की हालत में नरिंदर सिंह पूर्व सैनिक को मिला तो गांव वालों के सामने ही उसने गालियां निकाल इसकी बेइज्जती कर दी थी। बेइज्जती से गुस्साए नरिंदर सिंह को पता चला कि इन दोनों जगदेव घर के बाहर बरामदे में अकेला सोता है। तो वह देर रात जगदेव के घर पहुंचा और उसके सिर व चेहरे पर वार कर कत्ल कर वापिस अपने घर जाकर सो गया। कत्ल के बारे में अगले दिन जगदेव सिंह की मां महिंदरो को पता चला तो पुलिस को कंप्लेंट कर दी थी। भादसों के एसएचओ व नाभा डीएसपी की टीम ने मिलकर आरोपी की पहचान कर इसे अरेस्ट किया है। आरोपी 45 साल का दसवीं पास है। पंजाब | दैनिक भास्कर
