पति की हत्या के बाद मुस्कान ने प्रेमी संग खेली:हंसते हुए साहिल संग सेल्फी ली, पोज देते वीडियो सामने आया

पति की हत्या के बाद मुस्कान ने प्रेमी संग खेली:हंसते हुए साहिल संग सेल्फी ली, पोज देते वीडियो सामने आया

मेरठ में प्रेमी साहिल के साथ अपने पति सौरभ की हत्या करने की आरोपी मुस्कान का नया वीडियो सामने आया है। यह होली का वीडियो है। लगभग 23 सेकेंड के वीडियो में मुस्कान और साहिल नजर रहे हैं। दोनों होली के रंग में पूरी तरह रंगे हुए हैं। जमकर डांस कर रहे हैं। पीछे म्यूजिक भी बज रहा है। मुस्कान और साहिल का यह वीडियो शिमला या मनाली यानि हिमाचल का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक दूसरे के बेहद करीब दिख रहे हैं। काफी हंसते हुए मजे करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को बाहों में लिया और सेल्फीमोड पर मोबाइल का कैमरा रखकर यह वीडियो शूट किया है। दोनों होली के रंगों में पूरी तरह सराबोर हैं, मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वीडियो होली के आसपास का है। जब दोनों ने मेरठ से बाहर हिमाचल में होली मनाई है। दोनों ने 3 मार्च को सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद उसकी लाश के टुकड़े किए। इसके बाद 4 मार्च को उसकी लाश को घर में ही पानी के ड्रम में रखकर सीमेंट के घोल से सील कर दिया था। इसके बाद दोनों लोग 4 मार्च को ही शिमला घूमने चले गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने हत्या के बाद शिमला में जमकर होली खेली है। माना जा रहा है कि सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल ने शिमला में होली खेली है। सौरभ के रास्ते से हटने यानि उसकी हत्या का जश्न मनाया है। मेरठ में प्रेमी साहिल के साथ अपने पति सौरभ की हत्या करने की आरोपी मुस्कान का नया वीडियो सामने आया है। यह होली का वीडियो है। लगभग 23 सेकेंड के वीडियो में मुस्कान और साहिल नजर रहे हैं। दोनों होली के रंग में पूरी तरह रंगे हुए हैं। जमकर डांस कर रहे हैं। पीछे म्यूजिक भी बज रहा है। मुस्कान और साहिल का यह वीडियो शिमला या मनाली यानि हिमाचल का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक दूसरे के बेहद करीब दिख रहे हैं। काफी हंसते हुए मजे करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को बाहों में लिया और सेल्फीमोड पर मोबाइल का कैमरा रखकर यह वीडियो शूट किया है। दोनों होली के रंगों में पूरी तरह सराबोर हैं, मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वीडियो होली के आसपास का है। जब दोनों ने मेरठ से बाहर हिमाचल में होली मनाई है। दोनों ने 3 मार्च को सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद उसकी लाश के टुकड़े किए। इसके बाद 4 मार्च को उसकी लाश को घर में ही पानी के ड्रम में रखकर सीमेंट के घोल से सील कर दिया था। इसके बाद दोनों लोग 4 मार्च को ही शिमला घूमने चले गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने हत्या के बाद शिमला में जमकर होली खेली है। माना जा रहा है कि सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल ने शिमला में होली खेली है। सौरभ के रास्ते से हटने यानि उसकी हत्या का जश्न मनाया है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर