पति को जहर देकर मारने वाली रेखा की लव स्टोरी:बरेली में कहती थी- तुम्हें छोड़ दूंगी, बॉयफ्रेंड को नहीं, मुझे तलाक दे दो

भाभी रेखा मेरे भाई से कहती थी कि तुम कल मरते हो तो आज मर जाओ, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। तुम्हें छोड़ सकती हूं। बॉयफ्रेंड को नहीं। तुम मुझे तलाक क्यों नहीं दे रहे? ये कहना है बरेली के अशोक सिंह का, जिसके भाई केहर सिंह को उसकी पत्नी ने चाय में चूहे मारने वाली दवा देकर मार दिया। बाद में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर शव फंदे से लटका दिया। अशोक कुमार ने बताया- मेरा भाई सिर्फ बच्चों का ख्याल करता रहा, इसलिए रेखा को तलाक नहीं दिया। अब बच्चे अपने पापा को याद करके रोते हैं। रेखा का पिंटू से अफेयर कैसे शुरू हुआ, दोनों ने हत्या की साजिश कब रची? दैनिक भास्कर टीम बरेली मुख्यालय से 50Km दूर केहर सिंह के गांव खेलम देहाजागीर पहुंची। परिजनों से बात कर इन सवालों के जवाब जाने। पढ़िए रिपोर्ट… पहले गांव का माहौल लोग बोले- मुस्कान के पैटर्न पर ही तो केहर को मार डाला
हम बदायूं रोड से होकर अलीगंज पहुंचे। इसे खेलम देहाजागीर गांव की चौपाल भी कहा जाता है। यहां पहुंचने पर समझ आया कि यहां 7 दिन बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है। मुस्कान के पैटर्न पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार देने की घटना को लेकर लोगों में गुस्सा था। पुलिस जांच के चलते कोई कैमरा पर बोलने को तैयार नहीं हुआ। मगर लोगों ने कहा- रेखा को अपने 4 बच्चों का ख्याल करना चाहिए था। अब जेल में बाकी जिंदगी बितानी पड़ेगी। इन बच्चों का भला क्या कसूर था। इसके बाद हम खेलम देहाजागीर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि केहर सिंह सिर्फ 35 साल का था। वह नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में 10 साल से संविदा पर सफाईकर्मी था। इसलिए ठाकुरद्वारा में किराए पर कमरा लेकर रहता था। साथ में पत्नी रेखा और 4 बच्चे भी रहते थे। अब परिवार की बात… अशोक बोले- भाई ने रेखा की जहां नौकरी लगवाई, वहीं पिंटू मिला
लोगों से पूछते हुए टीम केहर सिंह के घर पहुंची। यहां घर के बाहर केहर के बड़े भाई अशोक मिले। उन्होंने कहा- मेरा भाई तो रेखा को बहुत प्यार करता था। 2 साल पहले 2023 में राजश्री मेडिकल कॉलेज में रेखा की जॉब लगवाई। वह वहां पर खाना पकाती थी। यह कॉलेज उनके किराए के कमरे से करीब 3 किमी. दूर है। मुझे केहर ने बताया था कि कॉलेज में ही पिंटू से वो पहली बार मिली थी। पिंटू बिजनौर का रहने वाला था। कॉलेज में ही रहता था और वहीं कुक का काम करता था। पिछले कुछ समय से भाई के घर में कुछ अच्छा नहीं चल रहा था। उसकी पत्नी रेखा का व्यवहार काफी बदल गया था। रेखा की लाइफ में पिंटू की एंट्री होते ही उसका घर टूटने लगा था। पिंटू घर आने लगा, केहर ने खुद उसको पकड़ा
अशोक ने बताया- जैसा कि भाई केहर ने मुझे बताया था कि एक दिन रेखा के घर पिंटू आया था। यहां रेखा ने पहले उसे चाय पिलाई। फिर खाना बनाकर खिलाया। इसके बाद पिंटू दो-तीन बार और रेखा के घर पहुंचा। शायद यहीं से दोनों के बीच लव अफेयर शुरू हुआ। एक दिन केहर ने पिंटू को किचन में रेखा के साथ खाना बनाते हुए देखा। उसने विरोध किया तो रेखा ने कहा- हम दोस्त हैं। हम लोग कॉलेज में भी साथ खाना बनाते हैं। मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए पिंटू को मदद करने के लिए बुलाया था। यहां पर उस दिन मामला खत्म हो गया। बेटे ने कहा था कि पापा की हरकतें अच्छी नहीं
एक दिन केहर को उसके बड़े बेटे ने बताया कि पिंटू आए दिन घर आता है और मम्मी से घंटों बात करता रहता है। उसकी हरकतें अच्छी नहीं लगती हैं। बेटे के कहने के बाद केहर सिंह पत्नी पर नजर रखने लगा। उसने एक दिन फिर पिंटू को घर के पास देख लिया। रेखा से पिंटू के घर आने पर आपत्ति जताई तो वह झगड़ा करने लगी। केहर ने कहा- जॉब छोड़ दो, इसपर वह झगड़ा करने लगी। उसने कहा- तुमको छोड़ सकती हूं, मगर जॉब नहीं छोड़ूंगी। पिंटू को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ। इस बीच रेखा ने कहा कि मुझे तलाक दे दो, अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी। भाई अक्सर कॉल करके कहता- रेखा परेशान कर रही है
शकुंतला बोलीं- मेरा भाई अक्सर फोन करके घर की परेशानी बताता था। कहता कि रेखा तलाक मांग रही है। तब हम उसे समझा देते थे कि कोई बात नहीं। एक दिन सब सही हो जाएगा। बच्चों के चलते वह कभी न कभी तो समझेगी। मगर मेरा भाई बच्चों के भविष्य को देखते हुए तलाक नहीं दे रहा था। जिस वजह से वह आए दिन चौकी-थाने जाती थी। वह मेरे भाई को नहीं चाहती थी। एक बार उसने मेरे भाई को थाने बुला लिया। वहां रेखा और उसका बॉयफ्रेंड भी मौजूद था। हमारे भाई से तलाक के लिए अंगूठा भी लगवा लिया। फिर वह घर पर आ गई। लगा कि सब ठीक हो गया है। मगर मुझे नहीं पता था कि वह मेरे भाई को मार डालेगी। अब पढ़िए पिंटू ने पुलिस को क्या कुछ बताया… पिंटू बोला- तलाक नहीं देने पर मारने का प्लान बनाया
पिंटू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मैं और रेखा काम करते हुए बेहद करीब आ गए थे। हम एक-दूसरे को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहते थे। जब केहर ने रेखा पर जॉब छोड़ने का दबाव बनाया तो लगा कि हम मिल नहीं पाएंगे। इधर रेखा लगातार उससे तलाक मांग रही थी। मगर वह तलाक नहीं दे रहा था। एक दिन हम लोग कॉलेज में साथ बैठे थे। यहां हम लोगों ने केहर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प्लान के तहत मैं चूहे मारने वाली दवा पहले ही ले आया था। ये दवा मैंने रेखा को दी। उसने अपने पति को चाय में दवा मिलाकर पिला दी। पति के बेहोश होने पर रेखा ने फोन करके मुझे बुलाया। फिर उसके पति का गला दबाया। इसके बाद रेखा के साथ मिलकर केहर को फंदे पर लटका दिया। ताकि ऐसा लगे कि यह हत्या नहीं, आत्महत्या है। बेटा बोला- मम्मी-पापा की आए दिन होती थी लड़ाई
करीब 16 साल पहले रेखा और केहर सिंह की शादी हुई थी। उनके चार बच्चे राहुल सिंह (13), वंश (10), रितिक (7) और बेटी परी (5) हैं। केहर सिंह के बड़े बेटे राहुल सिंह (13) ने बताया कि मम्मी-पापा की आए दिन
लड़ाई होती थी। दोनों के बीच मारपीट भी होती थी। मम्मी हमें कम प्यार करती थी। जिस दिन पापा की डेथ हुई थी, उस दिन मैं दुकान पर बैठा था। मुझे तो बुलाया गया था। जब मैं घर पहुंचा, तो देखा पापा लटके हुए हैं। वह हम भाई बहनों को छोड़कर चली जाती थीं। 5 साल की छोटी बहन को हम लोग ही देखते थे। एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि संविदा कर्मचारी का शव रविवार को घर में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। अब तक की जांच में रेखा और पिंटू के प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। केहर को इसकी जानकारी थी। वह इसका विरोध करता था। इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों को जेल भेज दिया गया है। ———— ये खबर भी पढ़ें- सास-दामाद को परिवार ने घर में नहीं रुकने दिया:अलीगढ़ में पड़ोसी के घर बिताई रात, सुबह दोनों गांव छोड़कर चले गए अलीगढ़ में सास अनिता को लेकर दामाद राहुल अपने घर पहुंचा। वहां उसके पिता ने अपना देवी उर्फ अनिता को घर में रखने से मना कर दिया। राहुल ने पिता से कहा कि अनिता अब उसकी पत्नी है। करीब 30 मिनट तक बाप-बेटे में बहस हुई। लेकिन, पिता ने अनिता को बहू मानने से इनकार कर दिया। गांव के एक युवक ने बताया- इसके बाद राहुल सास को अपने एक दोस्त के घर ले गया। वहां दोनों रात भर रहे। शनिवार सुबह दोनों गांव से चले गए। कहां गए? इस बारे में उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। चर्चा है कि राहुल उत्तराखंड में रहकर नौकरी करता है। पढ़ें पूरी खबर भाभी रेखा मेरे भाई से कहती थी कि तुम कल मरते हो तो आज मर जाओ, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। तुम्हें छोड़ सकती हूं। बॉयफ्रेंड को नहीं। तुम मुझे तलाक क्यों नहीं दे रहे? ये कहना है बरेली के अशोक सिंह का, जिसके भाई केहर सिंह को उसकी पत्नी ने चाय में चूहे मारने वाली दवा देकर मार दिया। बाद में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर शव फंदे से लटका दिया। अशोक कुमार ने बताया- मेरा भाई सिर्फ बच्चों का ख्याल करता रहा, इसलिए रेखा को तलाक नहीं दिया। अब बच्चे अपने पापा को याद करके रोते हैं। रेखा का पिंटू से अफेयर कैसे शुरू हुआ, दोनों ने हत्या की साजिश कब रची? दैनिक भास्कर टीम बरेली मुख्यालय से 50Km दूर केहर सिंह के गांव खेलम देहाजागीर पहुंची। परिजनों से बात कर इन सवालों के जवाब जाने। पढ़िए रिपोर्ट… पहले गांव का माहौल लोग बोले- मुस्कान के पैटर्न पर ही तो केहर को मार डाला
हम बदायूं रोड से होकर अलीगंज पहुंचे। इसे खेलम देहाजागीर गांव की चौपाल भी कहा जाता है। यहां पहुंचने पर समझ आया कि यहां 7 दिन बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है। मुस्कान के पैटर्न पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार देने की घटना को लेकर लोगों में गुस्सा था। पुलिस जांच के चलते कोई कैमरा पर बोलने को तैयार नहीं हुआ। मगर लोगों ने कहा- रेखा को अपने 4 बच्चों का ख्याल करना चाहिए था। अब जेल में बाकी जिंदगी बितानी पड़ेगी। इन बच्चों का भला क्या कसूर था। इसके बाद हम खेलम देहाजागीर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि केहर सिंह सिर्फ 35 साल का था। वह नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में 10 साल से संविदा पर सफाईकर्मी था। इसलिए ठाकुरद्वारा में किराए पर कमरा लेकर रहता था। साथ में पत्नी रेखा और 4 बच्चे भी रहते थे। अब परिवार की बात… अशोक बोले- भाई ने रेखा की जहां नौकरी लगवाई, वहीं पिंटू मिला
लोगों से पूछते हुए टीम केहर सिंह के घर पहुंची। यहां घर के बाहर केहर के बड़े भाई अशोक मिले। उन्होंने कहा- मेरा भाई तो रेखा को बहुत प्यार करता था। 2 साल पहले 2023 में राजश्री मेडिकल कॉलेज में रेखा की जॉब लगवाई। वह वहां पर खाना पकाती थी। यह कॉलेज उनके किराए के कमरे से करीब 3 किमी. दूर है। मुझे केहर ने बताया था कि कॉलेज में ही पिंटू से वो पहली बार मिली थी। पिंटू बिजनौर का रहने वाला था। कॉलेज में ही रहता था और वहीं कुक का काम करता था। पिछले कुछ समय से भाई के घर में कुछ अच्छा नहीं चल रहा था। उसकी पत्नी रेखा का व्यवहार काफी बदल गया था। रेखा की लाइफ में पिंटू की एंट्री होते ही उसका घर टूटने लगा था। पिंटू घर आने लगा, केहर ने खुद उसको पकड़ा
अशोक ने बताया- जैसा कि भाई केहर ने मुझे बताया था कि एक दिन रेखा के घर पिंटू आया था। यहां रेखा ने पहले उसे चाय पिलाई। फिर खाना बनाकर खिलाया। इसके बाद पिंटू दो-तीन बार और रेखा के घर पहुंचा। शायद यहीं से दोनों के बीच लव अफेयर शुरू हुआ। एक दिन केहर ने पिंटू को किचन में रेखा के साथ खाना बनाते हुए देखा। उसने विरोध किया तो रेखा ने कहा- हम दोस्त हैं। हम लोग कॉलेज में भी साथ खाना बनाते हैं। मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए पिंटू को मदद करने के लिए बुलाया था। यहां पर उस दिन मामला खत्म हो गया। बेटे ने कहा था कि पापा की हरकतें अच्छी नहीं
एक दिन केहर को उसके बड़े बेटे ने बताया कि पिंटू आए दिन घर आता है और मम्मी से घंटों बात करता रहता है। उसकी हरकतें अच्छी नहीं लगती हैं। बेटे के कहने के बाद केहर सिंह पत्नी पर नजर रखने लगा। उसने एक दिन फिर पिंटू को घर के पास देख लिया। रेखा से पिंटू के घर आने पर आपत्ति जताई तो वह झगड़ा करने लगी। केहर ने कहा- जॉब छोड़ दो, इसपर वह झगड़ा करने लगी। उसने कहा- तुमको छोड़ सकती हूं, मगर जॉब नहीं छोड़ूंगी। पिंटू को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ। इस बीच रेखा ने कहा कि मुझे तलाक दे दो, अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी। भाई अक्सर कॉल करके कहता- रेखा परेशान कर रही है
शकुंतला बोलीं- मेरा भाई अक्सर फोन करके घर की परेशानी बताता था। कहता कि रेखा तलाक मांग रही है। तब हम उसे समझा देते थे कि कोई बात नहीं। एक दिन सब सही हो जाएगा। बच्चों के चलते वह कभी न कभी तो समझेगी। मगर मेरा भाई बच्चों के भविष्य को देखते हुए तलाक नहीं दे रहा था। जिस वजह से वह आए दिन चौकी-थाने जाती थी। वह मेरे भाई को नहीं चाहती थी। एक बार उसने मेरे भाई को थाने बुला लिया। वहां रेखा और उसका बॉयफ्रेंड भी मौजूद था। हमारे भाई से तलाक के लिए अंगूठा भी लगवा लिया। फिर वह घर पर आ गई। लगा कि सब ठीक हो गया है। मगर मुझे नहीं पता था कि वह मेरे भाई को मार डालेगी। अब पढ़िए पिंटू ने पुलिस को क्या कुछ बताया… पिंटू बोला- तलाक नहीं देने पर मारने का प्लान बनाया
पिंटू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मैं और रेखा काम करते हुए बेहद करीब आ गए थे। हम एक-दूसरे को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहते थे। जब केहर ने रेखा पर जॉब छोड़ने का दबाव बनाया तो लगा कि हम मिल नहीं पाएंगे। इधर रेखा लगातार उससे तलाक मांग रही थी। मगर वह तलाक नहीं दे रहा था। एक दिन हम लोग कॉलेज में साथ बैठे थे। यहां हम लोगों ने केहर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प्लान के तहत मैं चूहे मारने वाली दवा पहले ही ले आया था। ये दवा मैंने रेखा को दी। उसने अपने पति को चाय में दवा मिलाकर पिला दी। पति के बेहोश होने पर रेखा ने फोन करके मुझे बुलाया। फिर उसके पति का गला दबाया। इसके बाद रेखा के साथ मिलकर केहर को फंदे पर लटका दिया। ताकि ऐसा लगे कि यह हत्या नहीं, आत्महत्या है। बेटा बोला- मम्मी-पापा की आए दिन होती थी लड़ाई
करीब 16 साल पहले रेखा और केहर सिंह की शादी हुई थी। उनके चार बच्चे राहुल सिंह (13), वंश (10), रितिक (7) और बेटी परी (5) हैं। केहर सिंह के बड़े बेटे राहुल सिंह (13) ने बताया कि मम्मी-पापा की आए दिन
लड़ाई होती थी। दोनों के बीच मारपीट भी होती थी। मम्मी हमें कम प्यार करती थी। जिस दिन पापा की डेथ हुई थी, उस दिन मैं दुकान पर बैठा था। मुझे तो बुलाया गया था। जब मैं घर पहुंचा, तो देखा पापा लटके हुए हैं। वह हम भाई बहनों को छोड़कर चली जाती थीं। 5 साल की छोटी बहन को हम लोग ही देखते थे। एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि संविदा कर्मचारी का शव रविवार को घर में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। अब तक की जांच में रेखा और पिंटू के प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। केहर को इसकी जानकारी थी। वह इसका विरोध करता था। इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों को जेल भेज दिया गया है। ———— ये खबर भी पढ़ें- सास-दामाद को परिवार ने घर में नहीं रुकने दिया:अलीगढ़ में पड़ोसी के घर बिताई रात, सुबह दोनों गांव छोड़कर चले गए अलीगढ़ में सास अनिता को लेकर दामाद राहुल अपने घर पहुंचा। वहां उसके पिता ने अपना देवी उर्फ अनिता को घर में रखने से मना कर दिया। राहुल ने पिता से कहा कि अनिता अब उसकी पत्नी है। करीब 30 मिनट तक बाप-बेटे में बहस हुई। लेकिन, पिता ने अनिता को बहू मानने से इनकार कर दिया। गांव के एक युवक ने बताया- इसके बाद राहुल सास को अपने एक दोस्त के घर ले गया। वहां दोनों रात भर रहे। शनिवार सुबह दोनों गांव से चले गए। कहां गए? इस बारे में उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। चर्चा है कि राहुल उत्तराखंड में रहकर नौकरी करता है। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर